अबुआ आवास योजना में मुखिया और वार्ड सदस्य द्वारा अवैध वसूली, धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना के संबंध में शिकायत।

Description
मैं नारायण महतो, ग्राम-झगराही, पंचायत- दरिदा, प्रखंड-बाघमारा का निवासी हूँ। मैं आपको अपने साथ हो रहे अन्याय से अवगत कराना चाहता हूँ: 1. पहली किस्त में : मेरी माँ के नाम पर स्वीकृत 'अबुआ आवास' की पहली किस्त (₹30,000) आने पर वार्ड सदस्य ने धोखे से हमसे ₹10,000 ले लिए। इसकी शिकायत मैंने ब्लॉक में की थी। 2. मुखिया की जबरदस्ती: शिकायत के बाद मुखिया हमारे घर आए और मुझसे जबरन एक आवेदन पर हस्ताक्षर (Sign) करवाया। उस आवेदन में झूठ लिखा था कि वार्ड सदस्य ने हमें ₹10,000 की बालू-गिट्टी दी है, जबकि हमें कुछ नहीं मिला था। मुखिया ने धमकी दी थी कि साइन नहीं किया तो अगली किस्त नहीं मिलेगी। मुखिया ने हमें भरोसा दिया था कि— "अब आगे से कोई भी तुमसे पैसा नहीं मांगेगा, तुम अपना घर अच्छे से बनाओ।" आज जब तीसरी किस्त के ₹1,00,000 आए, तो वही मुखिया अपने वादे से मुकर कर मेरे घर आए और ₹10,000 की रिश्वत मांगने लगे। मना करने पर उन्होंने धमकी दी कि "पैसा नहीं दोगे तो काम रुकवा देंगे" और हमारे परिवार का सामाजिक बहिष्कार करने की बात कही। उन्होंने लालच भी दिया कि पैसा देने पर ₹20,000 अतिरिक्त दिला देंगे। 3. पारिवारिक स्थिति: मेरे पिता जी का देहांत 17 नवंबर 2025 को मिट्टी का घर गिर जाने के कारण हुआ था। इस हादसे के बाद हमारा परिवार पूरी तरह टूट चुका है और हमारे पास रहने के लिए कोई सुरक्षित स्थान नहीं है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। 4. ताज़ा घटना (13 मार्च 2026): कई महीनों के इंतज़ार के बाद आज मेरी माँ के खाते में तीसरी किस्त के ₹1,00,000 आए हैं। आज ही मुखिया मेरे घर आकर ₹10,000 की मांग करने लगे। जब मैंने मना किया तो उन्होंने धमकी दी कि "पैसा नहीं दोगे तो काम रोक देंगे और पैसा दिया तो ₹20000 ओर दिलायेंगे। 5. ब्लॉक की लापरवाही: ब्लॉक स्तर पर पहले भी शिकायत की गई, लेकिन किसी अधिकारी ने जांच नहीं की। मुखिया कहता है कि "सब पैसा दे रहे हैं, तुम भी दो।" अतः महोदय से प्रार्थना है कि हमारे घर की स्थिति को देखते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएं। हम गरीब हैं और रिश्वत देने में असमर्थ हैं। कृपया हमें इन भ्रष्ट लोगों से सुरक्षा प्रदान करें ताकि हम अपना घर पूरा कर सकें। नाम: नारायण महतो ग्राम: झगराही, बाघमारा (धनबाद) 828125 दिनांक: 13/03/2026

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.