Related Scheme
Description
सविनय निवेदन है कि प्रार्थी प्रियंशी गुप्ता, कक्षा 10 उत्तीर्ण वर्ष 2024, रोल नंबर 2045869 द्वारा गार्गी पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय प्रार्थी की माता का नाम ऑनलाइन पोर्टल पर ऑफलाइन अभिलेखों से भिन्न प्रदर्शित हो रहा है।
प्रार्थी द्वारा कक्षा 10 की अंकतालिका में माता के नाम का संशोधन कार्य पूर्व में ही करवा लिया गया है तथा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा संशोधित अंकतालिका जारी कर दी गई है। इसके बावजूद आपके पोर्टल पर आज दिनांक तक माता के नाम में त्रुटि प्रदर्शित हो रही है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि प्रार्थी की माता का संशोधित नाम "प्रीति गुप्ता" दर्ज करने की कृपा करें, ताकि प्रार्थी आपके पोर्टल के माध्यम से गार्गी पुरस्कार का ऑनलाइन आवेदन समय रहते सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर सके।
Add new comment