आवास योजना मे दूसरी किश्त नहीं आई अक्टूबर के बाद से

Description
मैंने आवास योजना मे फॉर्म भरा,,, बड़ी मुश्किल से frist किशत आई,,, नीम भरवाने के बाद मैंने काम बंद कर दिया क्योकि मजदूरी से घर चलाती hu विधवा hu औऱ 2बच्चे है 2015से अकेले संभाल रहीं hu,,, दूसरी किश्त के लिए नींव का फोटो दिया तों नगरपालिका से पुरुषोत्तम जी, औऱ साजन मीणा ने बताया की छाबना लेवल करो तब किस्त आएगी,,, फिर मेने कर्जा लेकर काम करवाया तों नगरपालिका से कौशल रेगर आके बोला छत लेवल करवालो, या फिर छत भी डलवा लो तब हो पैसे आएंगे,,, आपके पैसे कही नहीं jaye, औऱ आपको 50000रूपये देने पड़ेंगे हमें,,, मैंने छत लेवल भी करवा लिया लेकिन ना तों दूसरी किशत डली औऱ 70000का कर्जा हो गया मेरे पास रिश्वत नहीं होने के करण मेरे किशत नहीं डाली है, औऱ मेरे फॉर्म पर नोट लगा दी है, की पहले का पक्का मकान है जबकि जो मकान मै मै अभी रहती hu वो मिट्टी का मकान है karib100साल पुराना, मैंने उसको प्लास्टर करवा कर रहने लायक बनाया हुआ है,,,, मेरी सहायता कीजिये मै कहाँ से कर्जा चुकाऊ,,, या बच्चे पालु या उनकी पढ़ाई का देखू

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.