Related Scheme
Description
मैं शिवशरन पाल पुत्र श्री राम लगन पाल ग्राम हकारपुर पोस्ट पीत्थौरपुर ब्लॉक तरवां जिला आजमगढ़ का निवासी हूं मैंने एक लघु सिंचाई योजना के तहत आपने ब्लॉक तरवां में अपने खेत पित्थौरपुर में बोरिंग करने के लिए आवेदन किया था आवेदन स्वीकृत होने के बाद श्री अजय मिश्रा ने मुझसे संपर्क किये और मुझसे 3700 नगदी के रूप में लिए जैसा की उन्होंने अपना परिचय ब्लॉक के ठेकेदार के रूप में दिया। पैसा भुगतान होने के बाद श्री अजय मिश्रा द्वारा हमारे खेत के ऊपर बोरिंग की गई परंतु इस बोरिंग में कोई भी पानी नहीं निकल रहा है मैं ठेकेदार साहब को बहुत बार इसकी शिकायत की परंतु वह मेरी शिकायत को दरकिनार कर दे रहे हैं मैं ओबीसी हूं श्री मिश्रा स्वर्ण हैं उनके पास जाने पर वह मुझे गलत भाषा का प्रयोग करते हैं।
मैं आपसे अनुरोध करूंगा आप इस पर उचित कार्रवाई करें ताकि हमारी बोरिंग शफल हो।
Add new comment