लाड़ली लक्ष्मी योजना की कक्षा 9वीं की लंबित किश्त का भुगतान न होने के संबंध में शिकायत

Description
लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाभार्थी बालिका हीना पाटीदार, ग्राम अंबाचंदन, की कक्षा 6वीं की किश्त प्राप्त हो चुकी है, लेकिन इसके बाद कक्षा 9वीं में प्रवेश के पश्चात मिलने वाली किश्त अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वर्तमान में बालिका कक्षा 12वीं में अध्ययनरत है। कक्षा 9वीं की किश्त अभी तक लंबित होने के संबंध में नजदीकी बाल विकास केंद्र से संपर्क करने पर भी उचित जानकारी एवं संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। अतः कृपया प्रकरण की जांच कर कक्षा 9वीं की लंबित किश्त के भुगतान की स्थिति स्पष्ट करने तथा पात्रता अनुसार किश्त का भुगतान शीघ्र करवाने की कार्रवाई करने का कष्ट करें।

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.