हाइलाइट
- पात्र लाभार्थियों को उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- विवाह का समस्त खर्च उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उठाया जायेगा।
- आर्थिक सहायता भी दी जा सकती है परन्तु ये दिशानिर्देश आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना से जुड़े संपर्क विवरण की जानकारी सरकार द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।
|
योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना। |
| आरंभ वर्ष | 2023. |
| लाभ | विवाह हेतु आर्थिक सहायता। |
| लाभार्थी | उत्तराखण्ड की कन्याएं। |
| नोडल विभाग | अभी ज्ञात नहीं। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे मे
- 9 नवम्बर 2023 को उत्तराखण्ड राज्य ने अपना 23वां स्थापना दिवस मनाया है।
- स्थापना दिवस पर प्रदेश की जनता को सम्बोधित करते हुवे उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश में महिला नीति लागू करने की घोषणा की है।
- इसी महिला नीति के अनुसार प्रदेश में एक नयी विवाह योजना को शुरू करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री जी ने अपने भाषण में कही।
- योजना का नाम उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना होगा।
- उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में प्रदेश के ज़रूरतमंद परिवारों को विवाह हेतु ज़रूरी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
- योजना में सरकार द्वारा प्रत्येक जिला स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन किया जायेगा।
- सामूहिक विवाह के आयोजन पर आने वाले समस्त खर्च को उत्तराखण्ड सरकार वहन करेगी।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा सकती है परन्तु ये स्पष्ट योजना के आधिकारिक दिशानिर्दश जारी होने के बाद ही हो पायेगा।
- योजना का लाभ केवल उन्ही जोड़ो को दिया जायेगा जो उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित कराये जाने वाले सामूहिक विवाह सम्मलेन में अपना विवाह करने के इच्छुक होंगे।
- फ़िलहाल मुख्यमंत्री जी ने सिर्फ इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है।
- जल्दी ही सरकार द्वारा इस योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे।
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के दिशानिर्देश जारी होने के बाद ही इसकी पात्रता, लाभ और आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट हो पायेगी।
- जैसे ही हमें योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- पात्र लाभार्थियों को उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- विवाह का समस्त खर्च उत्तराखण्ड सरकार द्वारा उठाया जायेगा।
- आर्थिक सहायता भी दी जा सकती है परन्तु ये दिशानिर्देश आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पात्रता
- मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखण्ड सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में निम्नलिखित लाभार्थी पात्र माने जायेंगे :-
- कन्या उत्तराखण्ड की निवासी होनी चाहिए।
- कन्या की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- अन्य पात्रता से जुडी जानकारी जल्दी ही जारी की जाएगी।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- योजना लागू होने के बाद लाभार्थी को उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
- उत्तराखण्ड में निवास का प्रमाण।
- वधु का आधार कार्ड।
- वर का आधार कार्ड।
- बैंक खाते का विवरण।
- आय प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नम्बर।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- दिनांक 9 नवम्बर 2023 को उत्तराखण्ड स्थापना दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने प्रदेश की कन्याओं को एक योजना की सौगात दी है।
- राज्य में जल्दी ही मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना को लागू किया जायेगा।
- मिली जानकारी के अनुसार अभी ये ज्ञात नहीं है की उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से रहेगी या ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
- बहुत जल्द उत्तराखण्ड सरकार द्वारा योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे।
- उसके बाद ही उत्तराखण्ड की मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के आवेदन की प्रक्रिया स्पष्ट हो पायेगी।
- तो लाभार्थियों को योजना का लाभ लेने के लिए अभी थोड़ा सा इंतज़ार करना होगा।
- जैसे ही हमें योजना से जुडी अन्य कोई जानकारी मिलेगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
- उत्तराखण्ड सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना के आधिकारिक दिशानिर्देश और आवेदन की प्रक्रिया जल्दी ही जारी की जाएगी।
सम्पर्क करने का विवरण
- उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना से जुड़े संपर्क विवरण की जानकारी सरकार द्वारा जल्द ही जारी की जाएगी।
और देखें
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
विवाह करना
हमारा परिवार बहुत गरीब है मेरे घर वालों के पास इतने पैसे नहीं है।की मेरी शादी करा सके इसलिए आपसे अनुरोध है कि मेरी शादी करवा दो
नई टिप्पणी जोड़ें