दिल्ली दुर्गा योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Tue, 01/09/2026 - 15:00
दिल्ली CM
Scheme Open
Delhi DURGA Scheme Image
हाइलाइट
  • महिलाओं एवं ट्रांसजेंडर को दिए जाएंगे e-ऑटो परमिट।
  • वर्ष 2026 में 1000 महिलाएं और 100 ट्रांसजेंडर होंगे लाभान्वित।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • DURGA योजना हेल्पलाइन नंबर अभी उपलब्ध नहीं है।
योजना का अवलोकन
योजना का नामदिल्ली दुर्गा योजना
शुरू होने का वर्ष2026
लाभार्थीमहिलाएं और ट्रांसजेंडर
लाभई-ऑटो परमिट प्रदान किया जाएगा
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाजल्द घोषित किया जाएगा

योजना के बारे में

हाल ही में दिल्ली सरकार ने एक नई योजना शुरू करने का एलान किया है, जिसका नाम है "दुर्गा योजना "(Driving Upliftment and Rozgar for Women/Transgender Green e-Auto)। इस योजना दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने 24 मार्च 2026 को प्रस्तुत किए गए दिल्ली बजट 2026-27 में की।

इस योजना के तहत, दिल्ली सरकार वर्ष 2026-27 में 1,000 महिलाओं और 100 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ई-ऑटो परमिट प्रदान करेगी। इस योजना के तहत दिए जाने वाले परमिट पर वाहन ऋण पर सब्सिडी और ब्याज में छूट (इंटरेस्ट सबवेंशन) भी दी जाएगी। सरकार ने इसके कार्यान्वयन के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

यह योजना लाभार्थियों को कम आर्थिक बोझ के साथ इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा खरीदने में मदद करती है, जिससे स्वरोजगार एक वास्तविक और आसान विकल्प बन जाता है।

यह योजना दिल्ली में हरित परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भी जुड़ी है। CNG या पेट्रोल ऑटो के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर यह योजना रोजगार के साथ-साथ प्रदूषण को भी कम करने में मदद करती है।

आवेदन प्रक्रिया योजना के आधिकारिक लॉन्च के बाद दिल्ली सरकार द्वारा घोषित की जाएगी।

योजना के लाभ

  • वर्ष 2026-27 में 1,000 महिलाओं और 100 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ई-ऑटो परमिट।
  • ई-ऑटो की खरीद पर सब्सिडी के रूप में आर्थिक सहायता।
  • वाहन ऋण पर ब्याज में छूट, जिससे मासिक किस्तों का बोझ कम होगा।
  • स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा।
  • महिलाओं और ट्रांसजेंडर समुदाय दोनों को शामिल करने वाली समावेशी योजना।

पात्रताएं

  • आवेदक महिला या ट्रांसजेंडर व्यक्ति होना चाहिए।
  • आवेदक दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए (ऑटो-रिक्शा के लिए)।
  • आवेदक के पास पहले से किसी अन्य सरकारी योजना के तहत ई-ऑटो परमिट नहीं होना चाहिए।
  • अन्य पात्रता शर्तें योजना के आधिकारिक लॉन्च के समय घोषित की जाएंगी।

नोट: विस्तृत पात्रता मानदंड अभी दिल्ली सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए गए हैं। ऊपर दी गई जानकारी 2026-27 बजट में घोषित ढांचे पर आधारित है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वैध वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस
  • निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) या दिल्ली निवास का प्रमाण
  • जाति/समुदाय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • दिशा-निर्देशों के अनुसार अन्य आवश्यक दस्तावेज

नोट: अंतिम दस्तावेजों की सूची आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर दिल्ली सरकार द्वारा जारी की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया

दिल्ली सरकार ने दुर्गा योजना की घोषणा 2026-27 के बजट में की है, जिसकी आवेदन प्रक्रिया जल्द जारी की जाएगी। समान योजनाओं के आधार पर संभावित आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  • स्टेप 1 – पात्रता जांचें: आवेदन से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। यदि नहीं है, तो अपने नजदीकी RTO या परिवहन सेवा पोर्टल से लाइसेंस बनवाएं।
  • स्टेप 2 – आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: योजना शुरू होने के बाद दिल्ली परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या योजना विशेष पोर्टल से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।
  • स्टेप 3 – आवेदन फॉर्म भरें: अपने व्यक्तिगत विवरण, आधार नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर आदि सही तरीके से भरें।
  • स्टेप 4 – दस्तावेज अपलोड करें: सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, लाइसेंस, निवास प्रमाण आदि अपलोड करें।
  • स्टेप 5 – सबमिट करें: आवेदन जमा करने के बाद आपको एक सन्दर्भ संख्या प्राप्त होगी, जिससे आवेदन की स्थिति देखी जा सकेगी।
  • स्टेप 6 – ई-ऑटो परमिट प्राप्त करें: आवेदन स्वीकृत होने पर आपको परमिट और संबंधित वित्तीय लाभ प्राप्त होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

  • DURGA योजना के आवेदन पत्र का लिंक इसके लागू होने पर जारी किया जाएगा।
  • दुर्गा योजना के दिशा-निर्देश अभी जारी नहीं किए गए हैं।

संपर्क जानकारी

  • DURGA योजना हेल्पलाइन नंबर अभी उपलब्ध नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह दिल्ली सरकार की एक रोजगार योजना है, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट 2026-27 में घोषित किया। इस योजना के तहत 1,000 महिलाओं और 100 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सब्सिडी और ब्याज सहायता के जरिए ई-ऑटो परमिट दिए जाते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 24 मार्च 2026 को दिल्ली बजट 2026-27 पेश करते हुए DURGA योजना की घोषणा की।

पहले चरण में 1,000 महिलाओं और 100 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को ई-ऑटो परमिट और वाहन खरीद के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी।

नहीं। DURGA योजना महिलाओं और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों — दोनों के लिए है। यह एक समावेशी योजना है जो दोनों वर्गों की आर्थिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है।

हां। चूंकि यह योजना व्यावसायिक ई-ऑटो चलाने से जुड़ी है, इसलिए आवेदक के पास वैध कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी होगा। विस्तृत शर्तें आधिकारिक दिशानिर्देश जारी होने पर स्पष्ट की जाएंगी।

दिल्ली सरकार ने अभी तक आवेदन की कोई तारीख घोषित नहीं की है। आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक दिशानिर्देश और पोर्टल लॉन्च होने के बाद शुरू होगी। अपडेट के लिए दिल्ली परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

Recent reports suggest a possible Diwali 2026 launch for the DURGA Scheme. However, the Delhi Government has not officially confirmed the launch date. 

The Delhi Budget 2026-27 officially announced assistance for 1,100 beneficiaries, including 1,000 women and 100 transgender persons. Recent reports suggest that the number may increase to 1,300 permits, but the revised figure is yet to be confirmed. 

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन