झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Sat, 10/08/2024 - 15:56
झारखंड CM
Scheme Open
Jharkhand Deen Dayal Upadhyay Kaushal Kendra Yojana logo
हाइलाइट
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
    • सभी लाभार्थी छात्रों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    • प्रशिक्षण प्राप्त करने के तीन महीने के भीतर रोजगार प्राप्त ना होने पर रोजगार प्रोत्साहन भत्ते का प्रावधान।
    • रोजगार प्रोत्साहन भत्ते के तहत युवको को 1,000/- और युवतियों, परलैंगिक और दिव्यांग व्यक्ति को 1,500/- रूपए प्रतिमाह की दर से अगले एक वर्ष तक दिया जाएगा।
    • प्रशिक्षण के लिए वर्दी, हस्तपुस्तिका और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना हेल्पलाइन नंबर : - 18001233444
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - [email protected]
योजना का अवलोकन
योजना का नाम झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना
आरंभ होने की तिथि 2017.
लाभ
  • निशुल्क कौशल प्रशिक्षण।
  • प्रशिक्षण उपरांत रोजगार प्राप्त न होने पर रोजगार भत्ता।
लाभार्थी राज्य के बेरोजगार युवा।
नोडल एजेंसी झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस के इस दौर में रोजगार पाने हेतु कौशल शिक्षा का होना बेहद ही जरूरी माना गया है।
  • कौशल शिक्षा के आभाव की वजह से कई कंपनिया युवको क नौकरियां देने में असमर्थ है।
  • मजदुर बाहुल्य झारखण्ड जैसे प्रदेश के युवाओ में कौशल एवं तकनिकी शिक्षा का अभाव काफी देखा गया है, जिसके कारण राज्य के अधिकतर युवा बेरोजगार है।
  • इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार ने 'दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना' को लागु किया।
  • वर्ष 2017 से संचालित इस योजना के माध्यम से हर वर्ष हजारो की संख्या में युवक जरूरी कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार प्राप्त कर रहे है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के उन सभी बेरोजगार युवाओ को कौशल शिक्षा के साथ तकनीक शिक्षा प्रदान करना है।
  • योजना के तहत मुख्य रूप से उन कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिनकी अवधि लम्बी है और नौकरी के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • यह योजना मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित चार उप योजनाओ में से एक है।
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के द्वारा सभी लाभार्थी व्यक्तियों को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
  • योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को प्राप्त होगा जो इसमें निर्देशित पात्रता को पूर्ण करना है।
  • दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना का लाभ राज्य के 18 से 35 वर्ष की आयु के युवा उठा सकते है।
  • वही ऐसे आवेदक जो आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, और ओबीसी वर्ग से आते है उनके लिए अधिकतम आयु की सीमा 50 वर्ष की है।
  • योजना को राज्य के सभी 24 जिलों में चलाया जा रहा है, जिसके लिए 'झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी' को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
  • योजना के अंतर्गत दी जाने वाला प्रशिक्षण कुल 576 घंटो को होगा, जिसमे से 160 घंटे आईटी और सॉफ्ट स्किल्स को दिए के लिए सुरक्षित है।
  • लाभार्थियों को यह प्रशिक्षण आवासीय केन्द्रो पर दिया जाएगा, जिसके लिए पूरे राज्य में 61 मेगा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये गए है।
  • इन केन्द्रो पर छात्रों को रहने की सुविधा के साथ अन्य जरूरी सुविधा भी मुहैया करवाई जाएंगी।
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के तहत लाभार्थी निम्न में से किसी भी क्षेत्र और व्यापर को प्रशिक्षण हेतु चुनाव कर सकते है ; -
    • पर्यटन और आतिथ्य, दूरसंचार, सुरक्षा, खुदरा, आईटी/आईईएस, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू कामगार, निर्माण, प्लंबिंग, रसद, पूंजीगत सामान, बीएफएसआई, सौंदर्य और कल्याण, मोटर वाहन, परिधान और कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, स्वास्थ्य सेवा, लोहा और इस्पात, और खनन।
  • दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना में युवाओ को जरूरी कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार उपलब्ध करवाया जाता है।
  • यदि प्रशिक्षण प्राप्त करने के तीन महीने के भीतर उक्त व्यक्ति को रोजगार नहीं प्राप्त होता तो इस दशा में उक्त व्यक्ति को रोजगार प्रोत्साहन भत्ता दिया जाएगा।
  • इस रोजगार प्रोत्साहन भत्ते को लाभार्थी व्यक्ति को अगले एक साल तक उनके बैंक खाते के माधयम से दिया जाएगा।
  • पात्र आवेदक झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माधयम से कर सकते है।
  • योजना के आवेदन पत्र चयनित नोडल विभाग झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • पंजीकरण पश्चात व्यक्ति को काउंसलिंग हेतु निर्धारति तिथि को बुलाया जाएगा, जहाँ व्यक्ति अपनी पसंद के कोर्स और ट्रेड का चुनाव कर सकते है।
  • योजना से जुडी अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए व्यक्ति दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के हेल्पलाइन नंबर 18001233444 पर कॉल करके प्राप्त कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
    • सभी लाभार्थी छात्रों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    • यह कौशल प्रशिक्षण सभी लाभार्थियों को निशुल्क दिया जाएगा।
    • प्रशिक्षण प्राप्त करने के तीन महीने के भीतर रोजगार प्राप्त ना होने पर रोजगार प्रोत्साहन भत्ते का प्रावधान।
    • रोजगार प्रोत्साहन भत्ते के तहत युवको को 1,000/- और युवतियों, परलैंगिक और दिव्यांग व्यक्ति को 1,500/- रूपए प्रतिमाह की दर से अगले एक वर्ष तक दिया जाएगा।
    • प्रशिक्षण के लिए वर्दी, हस्तपुस्तिका और अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाया जाएगा।

पात्रता

  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के लिए केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकते है जो योजना के अंतर्गत जारी निम्न पात्रताओं को पूर्ण करने में सक्षम होंगे : -
    • राज्य का स्थायी निवासी हो।
    • आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो।
    • आरक्षित वर्ग (एससी। एसटी, और ओबीसी) वर्ग की अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है।
    • न्यूनतम 5 वी कक्षा पास हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के आवेदन के दौरान व्यक्ति को निम्न दस्तावेजो की आवश्यकता होगी : -
    • आधार कार्ड।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • जन्म प्रमाण पत्र।
    • बैंक पासबुक।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • शैक्षणिक दस्तावेज।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • आवदेक झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते है।
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना के आवेदन पत्र नोडल विभाग कौशल विकास मिशन सोसाइटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • वेबसाइट के मुख्य पेज से पंजीकरण के लिंक का चयन करके उसमे से उम्मीदवार पंजीकरण का चुनाव करे।
  • पंजीकरण से पूर्व आवेदक को अपनी प्रोफाइल बनानी है।
  • विवरण दर्ज करने के बाद उसे जमा कर दे।
  • इसके बाद लॉगिन बटन का चयन करके उसमे अपना यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करे।
  • दर्ज किये गए विवरण को ओटीपी के माध्यम से सत्यपति करे।
  • उम्मीदवार के डैशबोर्ड से पंजीकरण लिंक का चयन करे।
  • व्यक्ति द्वारा बनाई गई प्रोफाइल को आवेदक देख और उसमे बदलाव कर सकते है।
  • इसके बाद व्यक्ति को अपने अन्य विवरण जैसे की : -
    • व्यक्तिगत विवरण।
    • संपर्क सूत्र।
    • शैक्षणिक विवरण।
  • इन विवरण को दर्ज करने के पश्चात व्यक्ति को एक पंजीकरण संख्या जारी की जाएगी।
  • इस पंञ्जीकरण संख्या को व्यक्ति भविष्य के लिए संभल के रखे।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना हेल्पलाइन नंबर : - 18001233444
  • झारखण्ड दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - [email protected]

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन