Youtube Video
हाइलाइट
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत दाखिल हुवे छात्र को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- कक्षा 12वीं तक दून स्कूल में निःशुल्क शिक्षा।
- निःशुल्क रहने और खाने की सुविधा।
- 20 प्रतिशत से लेकर 120 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति।
- छात्रवृत्ति की दर माता पिता की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगी।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- 0135-2526406.
- 07302439991.
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- द दून स्कूल हेल्पलाइन नम्बर :- 0135-2526400.
- द दून स्कूल हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | द दून स्कूल स्कॉलरशिप प्रोग्राम। |
| लाभार्थी | भारतीय छात्र। |
| योजना की जानकारी | योजना की नियमित जानकारी के लिए यहाँ योजना सब्सक्राइब करे। |
| आधिकारिक पोर्टल | द दून स्कूल। |
| आवेदन का तरीका | |
योजना के बारे में
- द दून स्कूल भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक है।
- ये शिक्षण संस्थान उत्तराखण्ड राज्य के जिला देहरादून में स्थित है।
- द दून स्कूल को वर्ष 1935 में श्री एस.आर दास ने स्थापित किया था।
- एस.आर दास बंगाल के एक बहुत बड़े वकील हुआ करते थे जो बाद में बंगाल के महाधिवक्ता भी बने।
- लगभग प्रत्येक छात्र द दून स्कूल में पढ़ने का सपना देखता है।
- परन्तु आसमान छूती स्कूल फीस के कारण और अपनी आर्थिक स्थिति को देखते हुवे उनके सपने सपने ही रह जाते है।
- वर्तमान में द दून स्कूल का शिक्षण शुल्क (स्कूल फीस) निम्न है जो अदा करना किसी आम आदमी के बस में नहीं :-
- स्कूल फीस :- 11,20,000/- रूपये प्रति वर्ष।
- दाखिला शुल्क :- 5,00,000/- रूपये (एक मुश्त नॉन रिफंडेबल)
- सिक्योरिटी डिपाजिट :- 5,50,000/- रूपये (एक मुश्त रिफंडेबल)
- आकस्मिक व्यय :- 25,000/- रूपये प्रति टर्म।
- परन्तु द दून स्कूल द्वारा एक शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुवे द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम की घोषणा की गयी है।
- इस प्रोग्राम के तहत द दून स्कूल द्वारा आर्थिक रूप से अशक्षम पर प्रतिभावान बच्चो को देशभर से चुन कर निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत चुने गए बच्चों को कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा, निःशुल्क रहने खाने की सुविधा दी जाएगी।
- द दून स्कूल में दाखिले के लिए बच्चों का चयन प्रारम्भिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर किया जायेगा।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में केवल कक्षा 7वीं और कक्षा 8वीं में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र ही पात्र होंगे।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम की प्रारम्भिक परीक्षा 19-04-2026 को और मुख्य परीक्षा अगस्त 2026 को कराई जाएगी।
- मुख्य परीक्षा में केवल वही छात्र शामिल होंगे जो प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करेंगे।
- स्कालरशिप की परीक्षा पूर्णतः ऑनलाइन होगी।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम निम्नलिखित है :-
- कक्षा 7वीं की प्रवेश परीक्षा में कक्षा 6 का अंग्रेजी और गणित का पाठ्यक्रम।
- कक्षा 8वीं की प्रवेश परीक्षा में कक्षा 7वीं का अंग्रेजी और गणित का पाठ्यक्रम।
- केस स्टडी और रीजनिंग।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन मोड और बहुविकल्पीय प्रश्न के माध्यम से होगी।
- प्रत्येक विषय के लिए छात्र को 45 मिनट दिए जायेंगे।
- छात्र के माता पिता की आर्थिक स्थिति को देखते हुवे द दून स्कूल द्वारा 20 प्रतिशत से लेकर 120 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
- पात्र छात्र द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में 2 माध्यम से प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते है :-
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत दाखिल हुवे छात्र को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
- कक्षा 12वीं तक दून स्कूल में निःशुल्क शिक्षा।
- निःशुल्क रहने और खाने की सुविधा।
- 20 प्रतिशत से लेकर 120 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति।
- छात्रवृत्ति की दर माता पिता की आर्थिक स्थिति पर निर्भर करेगी।
पात्रता
द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में दाखिला लेने हेतु निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
|
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में पंजीकरण हेतु निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
- माता का पैन कार्ड।
- पिता का पैन कार्ड।
- माता और पिता का मोबाइल नम्बर।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में पात्र छात्र निम्न माध्यम से निःशुल्क शिक्षा के लिए आवेदन कर सकता है :-
द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- पात्र लाभार्थी द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
- ऑनलाइन आवेदन पत्र द दून स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम के ऑनलाइन आवेदन पत्र में आवेदक को निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
- छात्र का विवरण।
- छात्र के पिता का विवरण।
- छात्र की माता का विवरण।
- समस्त विवरण भरने के पश्चात आवेदक को 100/- रूपये का पंजीकरण शुल्क अदा करना होगा।
- पंजीकरण शुल्क जमा करने के पश्चात आवेदक का आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
- अब आवेदक को द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम के प्रवेश पत्र का इंतज़ार करना होगा और 19-04-2026 को होने वाली द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम की प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा में शामिल होना होगा।
- प्रारम्भिक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र को अगस्त 2026 को होने वाली द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम की मुख्य परीक्षा देनी होगी।
- मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र को ही द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम के तहत द दून स्कूल में निःशुल्क शिक्षा के लिए दाखिला दिया जायेगा।
महत्वपूर्ण लिंक
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम पंजीकरण।
- द दून स्कूल वेबसाइट।
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम हेल्पलाइन नम्बर :-
- 0135-2526406.
- 07302439991.
- द दून स्कूल स्कालरशिप प्रोग्राम हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- द दून स्कूल हेल्पलाइन नम्बर :- 0135-2526400.
- द दून स्कूल हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
- द दून स्कूल,
मॉल रोड, देहरादून,
उत्तराखण्ड।
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Make a scheme for class 11 students too i am willing to get into
Take me in your school i am in class 10 at present and having a financial issue. It will be agreat help if you can make a cheme for class 11. I am ready.to give the exam.
sir mujhe is school me…
sir mujhe is school me admission dila do. 6th pass kar li hai
sir previous year question…
sir previous year question paper mil skta hai doon school ke entrance ka?
is registration for doon…
is registration for doon school free schooling still open?
next kab ayga doon school…
next kab ayga doon school scholarship ka form
नई टिप्पणी जोड़ें