बीमा सखी योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Tue, 18/02/2025 - 17:10
Narendra Modi PM of India
Scheme Open
Bima Sakhi Yojana Image
हाइलाइट
  • महिलाओ को बिमा एजेंट बनने का अवसर दिया जाएगा।
  • महिला को उनके द्वारा किए गए प्रत्येक बीमे पर कमीशन दिया जाएगा।
  • चयनित महिलाओ को तीन साल के प्रशिक्षण के साथ प्रत्येक माह निम्नलिखित राशि का वेतन दिया जाएगा : -
    • पहले वर्ष में : 7,000/- रूपए।
    • दूसरे वर्ष में : 6,000/- रूपए।
    • तीसरे वर्ष में : 5,000/- रूपए।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम बीमा सखी योजना
आरंभ तिथि 9 दिसंबर 2024
लाभ
  • प्रत्येक बीमा पर कमीशन।
  • तीन साल की अवधि तक प्रत्येक माह एक निश्चित मानदेय।
    • 7,000 रूपए पहले वर्ष में।
    • 6,000 रूपए दूसरे वर्ष में।
    • 5,000 रूपए तीसरे वर्ष में।
लाभार्थी भारतीय महिला।
नोडल विभाग भारतीय जीवन बिमा निगम।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका बीमा सखी योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।
Bima Sakhi Scheme Details

योजना के बारे मे

  • महिलाओ को रोजगार के अवसर प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 दिसंबर 2024 को महिलाओ पर केंद्रित "बिमा सखी योजना" को लांच किया।
  • देश की महिलाओ को सशक्त करने के इरादे से इस योजना को देश भर में लागु किया जाएगा जिसका लाभ सभी पात्र महिलाए उठा सकेंगी।
  • बीमा सखी योजना के द्वारा पात्र महिलाओ को भारतीय जीवन बिमा निगम में 'बीमा एजेंट' नियुक्त किया जाएगा।
  • एजेंट के रूप में उक्त महिलाओ को बीमा करने का कार्य दिया जाएगा, इसके लिए उन्हें प्रत्येक बीमा पर कमीशन दिया जाएगा।
  • घोषित योजना को 'एलआईसी बीमा सखी योजना' या ' बीमा सखी स्कीम' या 'प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना' या 'महिला कैरियर एजेंट' के नाम से भी जाना जाएगा।
  • बीमा सखी योजना ना केवल देश की महिलाओ को सशक्त बनानेका कार्य करेंगी बल्कि उनको रोजगार प्रदान करना और आत्मनिर्भर बनाना भी है।
  • योजना का लाभ 18 से 70 वर्ष की आयु वाली महिलाओ को प्राप्त होगा जिन्होंने न्यूनतम 10वी तक की शिक्षा ग्रहण की हो।
  • वही स्नातक की शिक्षा प्राप्त महिलाओ को आगे चलकर एलआईसी में विकास अधिकारी के रूप में भी चुना जा सकता है।
  • चयनित महिलाओ को अगले तीन वर्षो तक प्रशिक्षण के साथ-साथ वेतन के रूप में आर्थिक सहायता भी दी जाएगी।
  • सरकार का लक्ष्य अगले तीन वर्षो में 2 लाख महिलाओ को बिमा सखी के रूप में प्रशिक्षण प्रदान करना है।
  • एजेंट के रूप में नियुक्त महिलाओ को पहले वर्ष में 24 बीमा के लिए 48,000/- रूपए (बोनस कमीशन को छोड़कर)।
  • बीमा सखी योजना का लाभ लेने वाली महिलाओ को प्रत्येक माह या वर्ष के में एक निश्चित संख्या में बीमा करने का लक्ष्य पूरा करना होगा।
  • बिमा एजेंट के रूप में नियुक्त महिला इस कार्य को अपने समयनुसार पार्ट टाइम या फुल टाइम के रूप में कर सकती है।
  • प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक महिला को निम्नलिखित रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी : -
    • पहले वर्ष में महिला को 7,000/- रूपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।
    • दूसरे वर्ष में महिला को 6,000/- रूपए प्रतिमाह उसी अवस्था में दिए जाएंगे यदि उनके द्वारा पहले वर्ष में किए गए 65 प्रतिशत बिमा दूसरे वर्ष तक चालू रहे।
    • तीसरे वर्ष में महिलाओ को 5,000/- रूपए प्रतिमाह दूसरे वर्ष में जारी शर्त पूरा करने पर ही प्राप्त होंगे।
  • योजना के द्वारा सभी महिलाए अपने परिवार में आर्थिक रूप से सहायता प्रदान कर सकेंगी जिससे उनके परिवार की आर्थिक विकास में सहायता हो सके।
  • पात्र महिला बिमा सखी योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से एलआईसी इंडिया की वेबसाइट से कर सकते है।
  • योजना के बारे में विस्तार से जानने हेतु लाभार्थी महिला अपने निकटतम एलआईसी की शाखा में जाकर प्राप्त कर सकते है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • बीमा सखी योजना का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओ को सशक्त बनाना है, जिसके लिए योजना के द्वारा महिलाओ को निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे : -
    • महिलाओ को बिमा एजेंट बनने का अवसर दिया जाएगा।
    • महिला को उनके द्वारा किए गए प्रत्येक बीमे पर कमीशन दिया जाएगा।
    • चयनित महिलाओ को तीन साल के प्रशिक्षण के साथ प्रत्येक माह निम्नलिखित राशि का वेतन दिया जाएगा : -
      • पहले वर्ष में : 7,000/- रूपए।
      • दूसरे वर्ष में : 6,000/- रूपए।
      • तीसरे वर्ष में : 5,000/- रूपए।
    • स्नातक शिक्षा प्राप्त महिला को भविष्य में विकास अधिकारी पद पर पदोन्नत किया जा सकता है।

पात्रता की शर्तें

  • महिलाओ पर केंद्रित बीमा सखी योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को प्राप्त होगा जो योजना निर्देशित निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी : -
    • आवेदक महिला हो और भारतीय नागरिक हो।
    • आवेदक न्यूनतम 10 पास होना चाहिए।
    • विधवा, तलाकशुदा, दिव्यांग या अन्य महिलाओ को प्राथमिकता।
    • आवेदक की आयु 18 से 70 वर्ष के मध्य हो।
    • आवेदक आयकर दाता ना हो।

अपात्रता की शर्ते

  • यदि महिलाए निम्नलिखित में से किसी भी पात्रता के अंतर्गत आती है तो उन्हें बीमा सखी योजना का लाभ नहीं मिलेगा : -
    • यदि महिला आयकर दाता हो।
    • वेतनभोगी या नियमित आय प्राप्त करने वाली महिलाएँ।
    • मौजूदा कर्मचारी या एजेंट के रिश्तेदार जैसे:
      • पति/पत्नी।
      • बच्चे।
      • अभिभावक।
      • भाई बंधु।
      • बहन।
      • ससुराल वाले।
    • निगम का सेवानिवृत्त कर्मचारी या पूर्व एजेंट।
    • मौजूदा एजेंट।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • बीमा सखी योजना के लिए आवेदन जमा करते समय अपनी पात्रता को पूर्ण करने हेतु लाभार्थी महिलाओ को अपने निम्नलिखित संभावित दस्तावेज जमा या प्रस्तुत करने होंगे : -
    • आधार कार्ड।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • शैक्षणिक दस्तावेज।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)
    • राशन कार्ड।
    • पैन कार्ड।
    • बैंक पासबुक।
    • आय प्रमाण पत्र।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सभी पात्र महिलाए बीमा सखी योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • बिमा सखी योजना के आवेदन पत्र भारतीय जीवन बिमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज से आवेदन करे के बटन का चुनाव करे।
    Bima Sakhi Yojana Application link
  • चयन पश्चात योजना को समर्पित पेज आपके समक्ष प्रस्तुत होगा।
  • पेज में दी गई सभी जानकारी को पढ़ने के पश्चात 'बिमा सखी' के बटन का चयन करे।
  • अगले पेज में बिमा सखी योजना का आवेदन पत्र प्रस्तुत होगा।
  • आवेदन पत्र में अपने विवरण को सही ढंग से दर्ज करे।
  • जमा के गए आवेदन पत्र को विभाग द्वारा जांचा जाएगा।
  • त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र को विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के निरस्त कर दिया जाएगा।
  • चंयनित महिलाओ को भारतीय जीवन बिमा निगम के द्वारा अगले तीन वर्षो तक प्रशिक्षण के साथ वेतन भी प्राप्त होगा।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क कैसे करे

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

Science

आपका नाम
AYUSH UPADHYAY
टिप्पणी

Hiii

Sir please I want beema…

आपका नाम
Sarbjeet
टिप्पणी

Sir please I want beema sakhi...please give me this job.I am graduate

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन