हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हिमाचल प्रदेश CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    वर्ग छात्रवृत्ति की राशि
    अनुसूचित जाति 18,000/- प्रति वर्ष
    अन्य पिछड़ा वर्ग 18,000/- प्रति वर्ष
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय हेल्पलाइन नम्बर :- 0177-2656621.
  • हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].

योजना का अवलोकन

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना।
लाभ कक्षा 10वीं पास करने वाले मेधावी छात्रों को 2 वर्ष की छात्रवृत्ति।
लाभार्थी कक्षा 10वीं पास करने वाले अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र।
नोडल विभाग हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना हिमाचल प्रदेश की एक महत्वपूर्ण छात्रवृत्ति योजना है।
  • योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य उन मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो अपनी आर्थिक स्थिति सही न होने के कारण उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार का उच्च शिक्षा निदेशालय इस योजना का सञ्चालन विभाग है।
  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2 उप योजनाओ को सम्मिलित करके बनी है जो निम्न है :-
    • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए।
    • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना अन्य पिछड़ा वर्ग जाति के छात्रों के लिए।
  • जैसा की उप योजनाओं के नाम से ही पता चल रहा है की ये योजना केवल अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए है।
  • हिमाचल बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन से कक्षा 10वीं पास करने वाला छात्र इस योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकता है।
  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में पात्र पाए गए छात्रों को कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के लिए 18,000/- रूपये प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • कक्षा 12वीं के लिए छात्रवृत्ति कक्षा 11वीं में अच्छा प्रदर्शन करने पर ही दी जाएगी।
  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में केवल कक्षा 10वीं उत्तीर्ण करने वाले मेधावी छात्रों को ही दी जाएगी।
  • कक्षा 10वीं पास करने वाले टॉप 1250 छात्र अनुसूचित जाति से और टॉप 1000 छात्र अन्य पिछड़ा वर्ग से चुने जायेंगे।
  • इसका मतलब हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में छात्रों के लिए निम्नलिखित सीटें उपलब्ध होंगी :-
    • 1250 :- अनुसूचित जाति के लिए।
    • 1000 :- अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए।
  • कक्षा 10वीं के बाद डिप्लोमा करने वाले छात्र भी इस योजना के तहत छात्रवृत्ति पाने के लिए पात्र होंगे।
  • पात्र छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जा कर हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना में पात्र छात्रों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    वर्ग छात्रवृत्ति की राशि
    अनुसूचित जाति 18,000/- प्रति वर्ष
    अन्य पिछड़ा वर्ग 18,000/- प्रति वर्ष

पात्रता

  • छात्र हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • छात्र ने अपनी कक्षा 10वीं हिमाचल बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन से उत्तीर्ण की हो।
  • छात्र निम्नलिखित किसी एक जाति से सम्बंधित हो :-
    • अनुसूचित जाति।
    • अन्य पिछड़ा वर्ग।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • हिमाचल प्रदेश में निवास का प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • कक्षा 10वीं की अंकतालिका।
    • कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • मोबाइल नम्बर।
    • ईमेल आईडी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

  • पात्र छात्र छात्रवृत्ति का लाभ हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठा सकते है।
  • हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का आवेदन पत्र भारतीय सरकार के राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • सर्वप्रथम आवेदक को अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात मिले हुवे यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र में चरण वार निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • निजी जानकारी।
    • संपर्क विवरण।
    • पढाई से सम्बंधित जानकारी।
  • ये सब भरने के बाद मांगे गए दस्तावेज़ पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से भर कर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है।
  • उसके बाद भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेना है और समस्त दस्तावेज़ों को संलग्न कर उसे अपने शिक्षण संस्थान में जमा करना होगा।
  • शिक्षण संस्थान द्वारा छात्र के आवेदन को प्रमाणित कर विभाग को भेजना होगा।
  • विभाग के अधिकारीयों द्वारा भी हिमाचल प्रदेश डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।
  • जांच में छात्रवृत्ति के लिए चुने गए छात्रों को उनके मोबाइल पर एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
  • छात्रवृत्ति की धनराशि छात्र के दिए गए खाते में नियमित रूप से हस्तांतरित कर दी जाएगी।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय हेल्पलाइन नम्बर :- 0177-2656621.
  • हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

जाति लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन