उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Yogi Adityanath CM Uttar Pradesh
Scheme Open
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री  फेलोशिप कार्यक्रम लोगो।
हाइलाइट
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी को 30,000/-रुपए प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी ।
    • लाभार्थी को क्षेत्र भ्रमण करने के लिए 10,000/-रुपए प्रति माह राशि देय होगी।
    • लाभार्थी को टेबलेट खरीदने के लिए 15,000/- रुपए दिए जाएगे जिसकी सहायता से विभागीय योजनाओ/ कर्यो का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कर पाएगे।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम।
लाभ
  • 30,000/-रुपए प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी ।
  • क्षेत्र भ्रमण करने हेतु 10,000/-रुपए प्रति माह।
  • टेबलेट खरीदने के लिए 15,000/-रुपए एकमुश्त राशि दी जाएगी।
लाभार्थी राज्य के छात्र/शोधकर्ता ।
नोडल विभाग नियोजन विभाग , उत्तर प्रदेश।
आवेदन का तरीका उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन पत्र।

योजना के बारे में

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुवात की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की राज्य के युवको को प्रबंधन, क्रियान्वयन, मोनिटिरिंग के कार्यो में भाग लेने के अवसर प्रदान करना है।
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के नियोजन विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 30,000/-रुपए प्रति माह की फ़ेलोशिप प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थी को भ्रमण करने हेतु 10,000/-रुपए प्रति माह राशि देय होगी।
  • टेबलेट के क्रय करने 15,000/-रुपए राशि दी जाएगी।
  • आवेदक की अत्यु अधिकतम 40 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए अगर आवेदक की आयु 40 वर्ष से अधिक है तो वह योजना के अंतर्गत पात्र नहीं है।
  • केवल वह आवेदक पात्र है जिनके प्रमुख संस्थान या विश्विद्यालयों में प्रथम श्रेणी या न्यूनतम 60% अंको स्नातक या अन्य उच्च शिक्षा में प्राप्त किया हो।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को फील्ड वर्क के कार्यो में तत्पर होना चाहिए।
  • साक्षात्कार में 25 अंक में से अंक दिया जाएगा कुल अंको की योग के आधार पर अवरोहि कर्म से कुल 100 विद्यार्थोयों को चुना जाएगा।
  • 100 विद्यार्थोयों का चयन करने के बाद उसे अतिरिक्त प्रतीक्षा सूचि में कुल 50 विद्यार्थोयों को रखा जाएगा।
  • जिन विद्यार्थोयों की आयु ज्यादा है उन्हें कर्म में ऊपर रखा जाएगा।
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से कर सकते है, जो उत्तर प्रदेश के नियोजन विभाग पोर्टल पर उपलब्ध है।

योजना के लाभ

  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • लाभार्थी को 30,000/-रुपए प्रति माह फेलोशिप दी जाएगी ।
    • लाभार्थी को क्षेत्र भ्रमण करने के लिए 10,000/-रुपए प्रति माह राशि देय होगी।
    • लाभार्थी को टेबलेट खरीदने के लिए 15,000/- रुपए दिए जाएगे जिसकी सहायता से विभागीय योजनाओ/ कर्यो का अनुश्रवण एवं मूल्यांकन कर पाएगे।

पात्रताएं

  • आवेदक उत्तरप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की स्नातक या अन्य उच्च शिक्षा में प्रमुख संस्थान/ विश्विद्यालयों से प्रथम श्रेणी या न्यूनतम 60% अंक आए हो।
  • आवेदक को हिंदी (देवनागरीक लिपि) भाषा बोलने तथा लिखने का कौशल होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 40 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
  • आवेदक के पास निम्नलिखित में से किसी भी कार्य में अनुभव होना चाहिए :-
    • लेख प्रकाशन।
    • नीति पत्रों।
    • शोध पत्रों में।
    • मूल्यांकन में।
    • परियोजनाओं में।
    • योजनाओ के अनुश्रवण में।
    • आदि।
  • आवेदक के पास कप्यूटर में उत्कृष्ट कौशल होना चाहिए तथा इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी(Information and Comunication Tecnology)में काम करने की क्षमता होनी चाहिए।

अध्ययन के क्षेत्र

  • विद्यार्थी जो प्रतिष्ठित संस्थानों में निम्नलिखित क्षेत्र में अध्ययन कर रहे है उनका चयन किया जाएगा :-
    • कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायतीराज एवं संबद्ध क्षेत्र।
    • वन, पर्यावरण और जलवायु।
    • शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण एवं कौशल विकास।
    • ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा।
    • पर्यटन एवं संस्कृति।
    • डेटासाइट आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स(datasite artificial intelligenes), आईटी, आईटी ई एस, जैव प्रद्योगिकी, मशीन लनिग डेटा गवर्नेस आदि।
    • बैंकिंग,वित्त एवं कर राजस्व।
    • लोक नीति एवं गवर्नेस।

आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
    • उत्तर प्रदेश में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • कंप्यूटर में कौशल का प्रमाण।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर के ले सकता है।
  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन पत्र उत्तर प्रदेश के नियोजन विभाग पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • आवेदक को सभी जानकारी को पढ़ने के बाद सुविकृति देते हुए प्रोसीड करने होगा।
  • आवेदन पत्र को ठीक से भरना होगा।
  • आवेदन पत्र को भरने के लिए निम्नलिखित विवरण को भरना होगा :-
    • व्यक्तिगत विवरण।
    • सम्पर्क विवरण।
    • शैक्षणिक विवरण।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर उपलोड करने होंगे।
  • आवेदक को आवेदन पत्र समेत 500 शब्दों में उदेश्य का विवरण करते हुए कथन जमा करना अनिवार्य है।
  • आवेदन पत्र भरने के बाद आवेदन पत्र समेत सभी आवश्यक दस्तावेजों की जाँच संबंधित अधिकारियो द्वारा की जाएगी।
  • विद्यार्थी को आवेदन पत्र समेत सभी अभिलेख साक्षात्कार के समय लाना है।
  • विद्यार्थी की शैक्षिक योग्यता का सत्यापन साक्षात्कार के समय किया जाएगा।
  • विद्यार्थी के आवेदन पत्र तथा अभिलेख के अनुसार 25 अंक में से स्कोर किया जाएगा।
  • साक्षात्कार के माध्यम से 100 विद्याथियो का चयन किया जाएगा।
  • शोधार्थियों का चयन निम्नलिखित विशिष्ठ संस्थाओ के सहयोग द्वारा किया जाएगा :-
    • एके टी यु(Abdul Kalam Technical University, UP)।
    • एन आई यु ए(National Institute Of Urban Afairs)।
    • यु पी ए ए एम्(Uttarpradesh Academy Of Administration And Management)।

स्क्रीनिंग

  • योजना के अंतर्गत निम्नलिखित अंको के अनुसार आवेदकों की ऑब्जेक्टिव स्क्रीनिंग स्क्रेनिंग कमिटी द्वारा की जाएगी :-
    विषय अंक
    • उच्चतम शैक्षिक योग्यता
      • स्नातक
      • स्नात्कोत्ततर
      • पी एच डी

    25 (अधिकतम) 15 20 25

    • अन्य विधिक मानदंड
      • प्रतिष्ठित संस्थान से डिग्री
      • प्रतिष्ठित राष्ट्रिय/ अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशन में प्रकाशित शोध कार्य
      • राष्ट्रिय/ अंतर्राष्ट्रीय संस्थान/मंच द्वारा पदत्त पुरस्कार
      • संगठन के साथ स्वयं सेवा
      • कोई अन्य विशिष्ट उपलब्धि।

    15(अधिकतम) 3 3 3 3 3

    • प्रसांगिक कार्य अनुभव
      • 06 माह से 02 वर्ष
      • 02 वर्ष से अधिक
    10(अधिकतम) 05 10
    कुल 50

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन