काफी समय से विधवा पेंशन न आने के संबंध में

Related Scheme
Description
सेवा में, समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश , मेरा निवेदन है कि मेरी मम्मी की पेंशन काफी समय से रुकी हुई है 04/07/2022 आखिरी बार पेंशन प्राप्त हुई है तब से आज दिनांक 08/07/2026 कोई पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है इसकी शिकायत मेरे बड़े भैया ने ग्राम प्रधान श्रीमती मंजूषा देवी ग्राम पंचायत चंदापुर ब्लॉक कालाकांकर जनपद प्रतापगढ़ से कई बार शिकायत की उन्होंने (kyc,npci,other verification) कराने को कहा मेरे भैया ने सब कुछ कराया फिर भी पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई फिर मैने स्वयं ब्लॉक कालाकांकर जा कर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी से उन्होंने कहा कि 2 से 3 महीने प्रतीक्षा कर लो पेंशन राशि प्राप्त हो जाएगी 2 से 3 महीने हमने प्रतीक्षा की फिर भी नहीं आई तो हमने फिर उपरोक्त अधिकारी से शिकायत की फिर भी पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई 17/11/2025 को मेरे भैया की हत्या कर दी गई इतने दिन बीत चुके हैं न कोई न्याय मिला और न ही कोई सहायता जिसके लिए हम लोग पात्र हैं और तो और मेरी मम्मी की पेंशन भी मेरी मम्मी को नहीं मिल रही है अतः समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश से मेरा अनुरोध है कि मेरी मम्मी की आज तक जितनी भी पेंशन राशि होती है उसे मेरी मम्मी को प्रदान की जाए महान कृपा होगी । धन्यवाद! पेंशन धारक:- संतोष कुमारी पत्नी स्व० श्यामसुंदर प्रार्थी नाम- शिवांशु पुत्र स्व०श्याम सुन्दर ग्राम - फेरु का पुरवा (चंदापुर) ब्लॉक कालाकांकर जनपद प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.