Related Scheme
Description
माननीय ADC महोदय,
मैं Sandeep, गांव Adampur, जिला Hisar का निवासी हूं। मेरी Family ID 5HFC2391 में बिना किसी उचित जांच या सत्यापन के गलत जानकारी दर्ज कर दी गई है। इसके कारण मुझे दीनदयाल योजना का लाभ लंबे समय से नहीं मिल रहा है।
इस समस्या के समाधान के लिए मैं Adampur BDO Block तथा Hisar समाज कल्याण विभाग के पिछले डेढ़ साल से भी अधिक समय से लगातार चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुका हूं, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है।
अतः निवेदन है कि मेरे मामले की उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच करवाकर Family ID में दर्ज गलत जानकारी को ठीक करवाया जाए, दीनदयाल योजना का लाभ दिलवाया जाए।
कृपया संबंधित अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी भी निर्धारित की जाए तथा मुझे की गई कार्रवाई की जानकारी लिखित रूप में प्रदान की जाए।
शिकायतकर्ता:
नाम: Sandeep
Family ID: 5HFC2391
गांव: Adampur, Hisar, Haryana
आप का बहुत बहुत आभारी रहूंगा साहब जी।🙏🙏🙏🙏
धन्यवाद।
Add new comment