Related Scheme
Description
महोदय/महोदया,मेरी बेटी अक्षिता लाडो प्रोत्साहन योजना (राजश्री योजना) के तहत पंजीकृत है, जिसकी तीसरी किस्त (कक्षा 1 में प्रवेश पर) वर्ष 2022 से लंबित है। विद्यालय स्तर से अक्षिता का आवेदन शाला दर्पण NIC क्रमांक 23415511 पर वर्ष 2022 से पूरी तरह से जांच कर लॉक किया जा चुका है और सभी दस्तावेज़ अपलोड हैं।इस संबंध में मैंने राजस्थान सम्पर्क हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई थी (परिवाद संख्या: 062613127527634)। अत्यंत खेद का विषय है कि जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी द्वारा 15 जुलाई 2026 को बिना कोई भुगतान किए, केवल "बजट प्राप्त होते ही भुगतान कार्य प्रक्रियाधीन है" लिखकर लापरवाही से शिकायत को 'राहत प्रदान की गई' श्रेणी में डालकर बंद कर दिया गया। बिना बैंक खाते में राशि आए शिकायत को निस्तारित दिखाना नियमों के विरुद्ध है।वर्तमान में बेटी कक्षा 5 में पढ़ रही है और जल्द कक्षा 6 में जाएगी। यदि पिछली किस्त का भुगतान नहीं हुआ, तो आगामी चौथी किस्त का पोर्टल भी ब्लॉक हो जाएगा। अतः निवेदन है कि इस पूर्व परिवाद की विसंगति का संज्ञान लेते हुए सांगानेर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को तुरंत विशेष बजट आवंटित कर भुगतान रिलीज करने के आदेश निदेशालय स्तर (Level 4) से प्रदान कराएं।धन्यवाद।
Add new comment