Related Scheme
Description
महोदय।
मैंने शुरुआत से ही एक सरकारी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है । मुझे कक्षा 8वीं में A+ ग्रेड आने की वजह से लैपटॉप मिलना था (2018-2019) जिसकी लिस्ट जब मैं 9वी कक्षा में थी तब आ गई थी और उसमें नाम भी था , प्रधानाचार्य द्वारा ये बताया गया था परंतु कोविड 19 की महामारी की वजह से एक वास्तविक और स्वाभाविक कारणों की वजह से लैपटॉप वितरण नहीं हुए ।ओर जब 10 के पेपर नहीं हुई थे तो उसके आधार पे कैसे ही बच्चोंको लैपटॉप मिलते । मेरी नजर में शायद बच्चों को कक्षा 11 में लैपटॉप मिलने चाहिए थे जिसकी आशा मैने भी कर रखी थी , परंतु शायद प्रशासनिक गतिविधियों में वापस स्थिरता नहीं आ पाई थी तब तक तो नहीं दिए गए । फिर वापस कक्षा 12 (2023 )में मैने 88.60 अंक प्राप्त करे( रोल नं -3267317) फिर इसके लिए में निश्चित थी कि इस बार मुझे अवश्य ही इस योजना का लाभ मिलेगा , परंतु जब बच्चों को टैब मिले थे तो मैने स्कूल में संपर्क किया परंतु उन्होंने कहा कि उन्हें पास कोई लिस्ट नहीं आई । उसके बाद से ही में इसका इंतजार कर रही हूँ की कब ये लिस्ट आये ओर एक योग्य प्रतिनिधि होने के कारनामे भी इस योजना का लाभ उठा पाऊं , ओर आज के इस कंप्यूटरीकृत युग में अपने आप की भागीदारी दे पाऊं ।
मेरी ये आशा है कि इस ओर महोदय आप अवश्य ध्यान देंगे।
जय हिंद।
Add new comment