Description
महोदय, मैं डॉ.दीप सिंह राजकीय महिला महाविद्नेयालय,झाँसी में संगीत विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर न्यूक्त हूँ। मैने प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेश चिकित्सा योजना हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 11/05/2025 को किया था । डी.डी.ओ. द्वारा मेरा फार्म 28/02/2026 को अग्रसारित किया गया । उसके पश्चात मैने अपनी ई - केवाईसी पूर्ण करके हेल्थ कार्ड डाउनलोड कर लिया था । मेरी पत्नी निधि सिंह का भी नाम हमने डिपेंडेंट में भरा था । पत्नी की ई - केवाईसी तो पूर्ण हो गई पर कार्ड स्टेटस पेंडिंग शो कर रहा था । दिनांक 2/03/2026 को दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेश चिकित्सा योजना हेल्पलाईन नंबर पर संपर्क करने पर यह जानकारी मिली की आवेदन फार्म में EDIT में जाकर पत्नी के प्रोफाईल में पिता का नाम EDIT करके वहाँ पर पति का नाम भरकर सबमिट करा होगा फिर सबमिट करने पर डी.डी.ओ. से पुन: अग्रसारित करवाना होगा । मैने यह सभी प्रक्रिया 2/03/2026 को पूर्ण करके डी.डीओ. को दिनांक 10/03/2026 को लिखित अप्लिकेशन के माध्यम से संशोधित फार्म को अग्रसारित करने का अनुरोध किया । डी.डी.ओ. के द्वारा दिनांक 16/03/2026 को मुझे पी.एफ. पत्र दिया गया कि मेरा संशोधित आवेदन उनके पोर्टल पर प्रदर्शित नही हो रहा ।
महोदय जब मैने आवेदन में संशोधन करके सबमिट किया था तो उस पर एप्लिकेशन स्टेटस- ENHANCEMENT REQUEST FORWARDED प्रदर्शित हो रहा है।इस परिस्थिति में आपसे अनुरोध है कि समस्या का समाधान करने का कष्ट करें । जिससे माननीय मुख्यमंत्री महोदय की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ मुझ पर आश्रित मेरी पत्नी को भी मिल सके । आपकी महति कृपा होगी ।
Add new comment