अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं मिलने के विषय में।

Description
महोदय/महोदया, मैं नेहा कुमारी गुप्ता, निवासी कुदरा, जिला कैमूर (बिहार) हूं। मेरा विवाह दिनांक 15 दिसंबर 2023 को मनोज तिवारी के साथ अंतर्जातीय रूप से संपन्न हुआ है। मैंने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अपना आवेदन दिनांक 11 जुलाई 2025 को जिला सामाजिक कोषांग, कैमूर में जमा किया था तथा मेरे आवेदन का सत्यापन अक्टूबर 2025 में पूर्ण हो चुका है। महोदय, मेरी आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर है, जिसके कारण मुझे दैनिक जीवन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की राशि मेरे लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि मेरे आवेदन पर शीघ्र विचार करते हुए मुझे अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदा आपकी आभारी रहूंगी। धन्यवाद। भवदीया, नेहा कुमारी गुप्ता पति का नाम: मनोज तिवारी पता: कुदरा, कैमूर (बिहार) दिनांक: 16 अप्रैल 2026

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.