Rani lakshmibai scooty yojana mai biometric satyapan se vanchit hone k sambandh mai

Description
महोदय/महोदया, मैं वैष्णवी पांडेय, छात्रा, पुज्य भाऊराव देवरस महाविद्यालय, कानपुर नगर की छात्रा हूँ। मैं रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की पात्र छात्रा हूँ। कुछ दिनों के लिए मैं दिल्ली गई हुई थी, जिसके कारण निर्धारित तिथि पर कॉलेज में उपस्थित होकर बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं करा सकी। दिनांक 13/09/2026 को जब मैं कॉलेज पहुँची तो वहाँ के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि केवल उन्हीं छात्राओं का कार्य होगा जिनका डेटा पहले से फीड हो चुका है, और अब अन्य छात्राओं का कोई कार्य नहीं किया जाएगा। इस कारण मैं योजना के लाभ से वंचित हो रही हूँ, जबकि मैं योजना की सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हूँ। अतः आपसे निवेदन है कि मेरे प्रकरण की जांच कराकर मुझे बायोमेट्रिक सत्यापन का एक और अवसर प्रदान करने की कृपा करें, ताकि मैं रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का लाभ प्राप्त कर सकूँ। धन्यवाद। नाम: वैष्णवी पांडेय महाविद्यालय: पुज्य भाऊराव देवरस महाविद्यालय, कानपुर नगर जिला: कानपुर नगर E-mail - [email protected]

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.