छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Mon, 02/03/2026 - 12:13
छत्तीसगढ CM
Scheme Open
 Chhattisgarh Rani Durgawati Yojana
Youtube Video
हाइलाइट
  • बीपीएल परिवार में बालिका/ कन्या के जन्म होने पर वित्तीय आश्वाशन प्रमाण पत्र।
  • 1,50,000/-रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र कन्या के जन्म के समय दिया जायेगा।
  • लाभार्थी कन्या व्यस्क हो जाने पर इस धनराशि के लिए दावा कर सकती है।
  • राशि का उपयोग कन्या उच्च शिक्षा या अपनी शादी पर होने वाले खर्च पर कर सकती है।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क नंबर :- 0771-2234192
  • छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग ईमेल :- dirwcd.cg@gov.in
योजना का अवलोकन
योजना का नामछत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना।
लाभबालिकाओ के जन्म पर 1,50,000/-रुपए का आश्वासन प्रमाण पत्र।
लाभार्थीराज्य की बी.पी.एल परिवार में जन्मी कन्या।
नोडल विभागमहिला एवं बाल विकास विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाछत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • रानी दुर्गावती योजना की घोषणा छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अपने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में की गयी है।
  • सरकार ने संकेत दिया है कि इस योजना को इसी वित्तीय वर्ष के दौरान लागू किया जाएगा।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य नवजात बालिकाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और उनके भविष्य की पढ़ाई व विवाह संबंधी खर्चों में सहायता करना है।
  • इस योजना का संचालन और निगरानी छत्तीसगढ़ सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की जाएगी।
  • रानी दुर्गावती योजना के माध्यम से बालिका के जन्म के समय उसके नाम पर एक आर्थिक आश्वासन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
  • जन्म के तुरंत बाद निर्धारित प्रक्रिया को अपनाकर को योजना में बालिका का पंजीकरण किया जाएगा।
  • बालिका के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर उसे 1,50,000 रुपये की आर्थिक सहायता रानी दुर्गावती योजना में प्रदान की जाएगी।
  • यह राशि केवल 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही लाभार्थी कन्या द्वारा प्राप्त की जा सकेगी।
  • लाभार्थी कन्या इस धनराशि का उपयोग उच्च शिक्षा या विवाह से जुड़े खर्चों के लिए कर सकेगी।
  • राज्य की सभी नवजात बालिकाएं इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र होंगी।
  • फिलहाल रानी दुर्गावती योजना में किये जाने वाले आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है।
  • यदि आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन रखी जाती है, तो अभिभावक निकटतम आंगनवाड़ी केंद्र या जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकेंगे।
  • वहीं यदि प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू की जाती है, तो सरकार इस योजना के लिए एक आधिकारिक पोर्टल भी शुरू कर सकती है।
  • जब तक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी नहीं होते, तब तक अधिक जानकारी के लिए संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र या जिला कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
  • रानी दुर्गावती योजना के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।
  • लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को योजना की आधिकारिक शुरुआत और पूर्ण दिशा-निर्देश जारी होने तक प्रतीक्षा करनी होगी।
  • नई जानकारी जारी होते ही उसे अपडेट किया जाएगा।
  • नवजात बालिका की माताएं छत्तीसगढ़ सरकार की "महतारी वंदन योजना" के अंतर्गत भी पंजीकरण कर सकती हैं, जिसमें मासिक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना की जानकारी

योजना के लाभ

  • बीपीएल श्रेणी के परिवारों को रानी दुर्गावती योजना के तहत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएंगे :-
    • बालिका के जन्म पर आर्थिक आश्वासन प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
    • बालिका के नाम पर 1,50,000 रुपये का आश्वासन प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
    • 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर बालिका इस राशि का दावा कर सकेगी।
    • यह राशि उच्च शिक्षा या विवाह संबंधी खर्चों के लिए उपयोग की जा सकेगी।

पात्रताएं

  • रानी दुर्गावती योजना का लाभ उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा जो निम्नलिखित शर्तों को पूरा करेंगे :-
    • लाभार्थी छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।
    • परिवार बीपीएल श्रेणी से होना चाहिए।
    • परिवार के पास बीपीएल राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
    • यह योजना केवल बालिका के जन्म पर लागू होगी।
    • अन्य पात्रता शर्तें आधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने पर स्पष्ट की जाएंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है :-
    • छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र।
    • बीपीएल कार्ड।
    • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते का विवरण।
    • आधार कार्ड।
    • बालिका का पासपोर्ट साइज फोटो।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • मोबाइल नंबर।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने 24 फरवरी 2026 को राज्य विधानसभा में वर्ष 2026-2027 के लिए अपना बजट पेश किया।
  • बजट पेश करने के दौरान,बहुत सी कल्याणकारी घोषणाओं में से एक नई योजना जिसका नाम रानी दुर्गावती योजना है को भी घोषित किया गया।
  • अभी सरकार द्वारा इस योजना की सिर्फ औपचारिक घोषणा ही की गई है।
  • सरकार ने संकेत दिया है कि जन्म के बाद नई जन्मी लड़कियों को इस पहल के तहत पंजीकृत किया जाएगा।
  • हालांकि, रानी दुर्गावती योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया क्या होगी ये सरकार द्वारा स्पष्ट नहीं किया गया है।
  • अगर पंजीकरण की प्रक्रिया ऑफलाइन हुई तो लाभार्थी आवेदिका को अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • दूसरी ओर, अगर सरकार द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से पंजीकरण किया गया तो प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए योजना का एक पोर्टल भी शुरू किया जा सकता है।
  • लाभार्थीयों को योजना का लाभ लेने के लिए अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
  • जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी हम यहाँ अपडेट कर देंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग संपर्क नंबर :- 0771-2234192
  • छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग ईमेल :- dirwcd.cg@gov.in

Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:

Feel free to click on the link and join the discussion!

This forum is a great place to:

  • Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
  • Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
  • Connect with others: Engage with the community and learn from others.

I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

फिलहाल छत्तीसगढ़ में लड़कियों…

टिप्पणी

फिलहाल छत्तीसगढ़ में लड़कियों के लिए कोनसी योजना संचालित है

क्या हमे कांग्रेस के समय जो…

टिप्पणी

क्या हमे कांग्रेस के समय जो योजनाएं थी उनका लाभ मिलता रहेगा?

तेलंगाना में कांग्रेस ने…

टिप्पणी

तेलंगाना में कांग्रेस ने अपनी कही हुई योजना शुरू कर दी है बीजेपी कब रानी दुर्गावती और महतारी वंदन शुरू करेगी

Kab shuru hogi

टिप्पणी

Kab shuru hogi

छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती…

टिप्पणी

छत्तीसगढ़ रानी दुर्गावती योजना में आवेदन करना है

General rasan card hai

आपका नाम
Mohan rao
टिप्पणी

Meri ek beti hai jis ka born 28/11/2024 ko huva hai.
Mujhe govt se kya profit mil sakta hai

Kab shuru kregi bjp Rani…

टिप्पणी

Kab shuru kregi bjp Rani durgawati yojana ko

Bpl hu Rani durgawati ka…

टिप्पणी

Bpl hu Rani durgawati ka.laabh

रानी दुर्गावती योजना के लिए…

टिप्पणी

रानी दुर्गावती योजना के लिए आवेदन करना है

jaldi shuru kro

टिप्पणी

jaldi shuru kro

mujhe chahiye

टिप्पणी

mujhe chahiye

रानी दुर्गावती योजना के लिए…

टिप्पणी

रानी दुर्गावती योजना के लिए आवेदन केसे करे

rani durgawati yojana me…

टिप्पणी

rani durgawati yojana me aavedan

rani durgawati yojana me…

टिप्पणी

rani durgawati yojana me aavedan kese kare

आर्थिक सहायता प्राप्त करने हेतु

आपका नाम
BHAVNA KASHYAP
टिप्पणी

रानी दुर्गावती का फॉर्म कैसे भरे

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन