हाइलाइट
- छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को 5 रूपए में गर्म भोजन।
- ग्राम भोजन की व्यवस्था चुनिंदा स्थल पर खोले गए भोजन केन्द्रो से मिलेगी।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन नंबर :-
- 0771-2443513
- 0771-2443514
- 0771-2443515
- 0771-2443516
- श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
सूचना विवरणिका
| योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना। |
| लाभ | निर्माण श्रमिकों को 5 रूपए में भोजन। |
| लाभार्थी | पंजीकृत निर्माण श्रमिक। |
| नोडल विभाग | श्रम विभाग, छत्तीसगढ़। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | लाभ हेतु आवेदन की आवश्यकता नहीं। |
योजना के बारे मे
- निर्माण श्रमिकों को कम दाम में भोजन उपलब्ध करवाने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार ने शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना की शुरुआत की है।
- सरकार द्वारा योजना को वर्ष 2017 में लागु किया गया था, जिसका प्राथमिक उद्देश्य राज्य के श्रमिकों को उनके कार्यस्थल पर सस्ता और अच्छा भोजन उपलब्ध करवाना है।
- इस योजना के तहत राज्य के पंजीकृत श्रमिक योजना के तहत खुले भोजन केंद्र में जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते है।
- योजना को पहले पंडित दीनदयाल अन्न श्रम सहायता योजना के नाम से जाना जाता था, जिसे सरकार द्वारा वर्ष 2019 में परिवर्तित करके शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना कर दिया गया।
- राज्य में योजना के संचालन के जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग को दी गई जिसे इसका नोडल विभाग भी नियुक्त किया गया है।
- योजनान्तर्गत संगठित एवं पंजीकृत श्रमिकों को मात्र 10 रुपये में तथा असंगठित श्रमिकों को 5 रुपये में गर्म एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
- भोजन में दी जाने वाली थाली में मजदूरों को चावल, दाल, सब्जी, सलाद, अचार, छाछ, और पापड़ दिया जा रहा है।
- थाली में परोसा जाने वाला भोजन सभी दिवसों के लिए अलग है, जिसका विवरण प्रत्येक कैंटीन में चस्पा रहता है।
- कैंटीन के निकट ही मजदूरों के बैठने की उचित व्यवस्था उपलब्ध है।
- योजना का लाभ केवल राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को ही दिया जाएगा। अतः इसके लिए श्रमिक कार्ड का होना आवश्यक है।
- पंजीकरण के साथ उक्त व्यक्ति ने श्रमिक के रूप में मण्डल में 90 कार्य दिवस भी पूर्ण कर लिए हो।
- ऐसे मजदुर जिनके पास श्रमिक कार्ड नहीं है वह अपना श्रमिक कार्ड बनवाकर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
- सरकार द्वारा शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का लाभ प्रत्येक श्रमिक को पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थलों पर भोजन केंद्र खोले गए है।
- इस कैंटीन में मजदूरों का श्रमिक कार्ड देखकर उनसे 5 रूपए के शुल्क पर एक कूपन जारी किया जाएगा।
- इस कूपन को काउंटर पर दिखारक वह 5 रूपए में गर्म भोजन की थाली प्राप्त कर सकते है।
- आने वाले समय में अन्य स्थानों पर आवश्यकतानुसार इन भोजन केन्द्रो को खोला जाएगा।
- सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक माह 94,000 हजार से अधिक मजदुर इस योजना का लाभ उठा रहे है।
- योजना के तहत खुले इन भोजन केन्द्रो में मजदूर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक नाश्ता और दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दिन के खाने का लुत्फ़ उठा सकते है।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को 5 रूपए में गर्म भोजन।
- गर्म भोजन की व्यवस्था चुनिंदा स्थल पर खोले गए भोजन केन्द्रो से मिलेगी।
पात्रता की शर्तें
- छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना के लिए निम्नांकित श्रेणी के नागरिक योग्य है :-
- व्यक्ति छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- व्यक्ति की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो।
- व्यक्ति के पास श्रमिक कार्ड होना आवश्यक।
- पंजीकृत निर्माण श्रमिक के रूप में मण्डल में 90 दिवस पूर्ण कर लिए हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- श्रमिक पंजीयन कार्ड ।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- छत्तीसगढ़ शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
- शहीद वीरनारायण सिंह श्रम अन्न योजना का लाभ योजना के तहत खुली निकटतम भोजन केंद्र से ले सकते है।
- भोजन केंद्र में श्रमिक कार्ड प्रस्तुत करके व्यक्ति 5 रूपए में भोजन का लूट उठा सकते है।
- योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्ति निमिन्लिखित भोजन प्राप्त होने वाले स्थलों पर जाकर भोजन ग्रहण कर सकते है :-
- तहसील चैक, दुर्ग, चन्द्रा मौर्या टाकीज के पास, सुपेला भिलाई, बीआरपी चैक स्टेशन, मड़ोदा, कुम्हारी, क्षेत्र में भोजन वितरण का समय प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक।
- छावनी, भिलाई (हथखोज) औद्योगिक क्षेत्र में भोजन वितरण का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
संपर्क कैसे करे
- श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन नंबर :-
- 0771-2443513
- 0771-2443514
- 0771-2443515
- 0771-2443516
- श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Catering service
I have enqary for any catering order
नई टिप्पणी जोड़ें