छत्तीसगढ़ मोर संगवारी योजना

द्वारा प्रस्तुत shivanibanduni… on Thu, 17/09/2026 - 15:48
छत्तीसगढ CM
Scheme Open
छत्तीसगढ़ मोर संगवारी योजना इमेज
हाइलाइट
  • नागरिक घर बैठे ही विभिन्न सरकारी सेवाओं और प्रमाणपत्रों का लाभ उठा सकते हैं।
  • 14545 हेल्पलाइन या मोर संगवारी मोबाइल ऐप के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक किए जा सकते हैं।
  • संगवारी एजेंट दस्तावेज़ एकत्र करते हैं, आवेदन जमा करते हैं और जारी किए गए प्रमाणपत्र नागरिकों तक पहुंचाते हैं।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मोर संगवारी पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 1454545
  • नगरीय प्रशासन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन नंबर: 0771-2221955
  • नगरीय प्रशासन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पडेस्क ईमेल: [email protected]
योजना का अवलोकन
योजना का नामछत्तीसगढ़ मोर संगवारी योजना
लाभघर बैठे सरकारी सेवाओं की पहुँच
लाभार्थीशहरी क्षेत्र के नागरिक
नोडल विभागनगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकाअपॉइंटमेंट बुक करके

योजना के बारे में

मोर संगवारी योजना (Mor Sangwari) छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत संचालित एक घर-पहुंच सरकारी सेवा व्यवस्था है। इसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ और प्रमाण-पत्र उनके घर तक उपलब्ध कराना है, ताकि सामान्य सरकारी सेवाओं के लिए उन्हें बार-बार संबंधित सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता न पड़े। वर्तमान आधिकारिक मोर संगवारी पोर्टल के अनुसार, यह व्यवस्था नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान और सुविधाजनक पहुंच प्रदान करने तथा सेवा वितरण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने पर केंद्रित है। नागरिक कॉल सेंटर, वेब पोर्टल और उपलब्ध डिजिटल माध्यमों के जरिए सेवाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी सहायता ले सकते हैं।

मोर संगवारी सेवा को पहल मुख्यमंत्री मितान योजना के नाम से संचालित नागरिक सेवा पहल के रूप में जाना जाता था, जबकि वर्तमान आधिकारिक नागरिक सेवा पोर्टल पर इसका नाम "मोर संगवारी" है। वर्तमान में यह व्यवस्था अब छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगम, 48 नगरपालिकाओं और 2 नगर पंचायतों, यानी कुल 64 शहरी स्थानीय निकायों में उपलब्ध है। इन क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक उपलब्ध सेवाओं के लिए 14545 पर कॉल करके या सरकार द्वारा लॉन्च 'मोर संगवारी' Appointment Mobile App के माध्यम से भी नागरिक सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट के बाद संगवारी एजेंट नागरिक के घर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज और लागू विभागीय शुल्क प्राप्त करता है, संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत करता है तथा सेवा या प्रमाण-पत्र जारी होने के बाद उसे नागरिक के दिए गए पते पर पहुंचाता है। वर्तमान पोर्टल के अनुसार सेवा के लिए ₹50 का मोर संगवारी सेवा शुल्क तथा संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क लिया जाता है।

वर्तमान में मोर संगवारी पोर्टल पर 27 नागरिक सेवाएँ उपलब्ध हैं। इनमें मूल निवासी प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र, विवाह पंजीकरण, राशन कार्ड से संबंधित सेवाएँ, आधार से जुड़ी सेवाएँ, PAN से संबंधित सेवाएँ तथा अन्य नागरिक सेवाएँ शामिल हैं। प्रत्येक सेवा के लिए आवश्यक दस्तावेज, विभागीय शुल्क और निर्धारित समय-सीमा अलग हो सकती है। इसलिए किसी विशेष सेवा के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक पोर्टल की Service List में संबंधित सेवा की आवश्यकताओं, दस्तावेजों और शुल्क की जानकारी देखना उचित है।

मोर संगवारी सेवा का सबसे बड़ा उद्देश्य नागरिकों को सरकारी सेवाएँ उनके घर के नजदीक उपलब्ध कराना है। नागरिक को संबंधित सेवा के लिए पहले से अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा मिलती है और संगवारी एजेंट निर्धारित समय पर नागरिक के घर पहुंचकर प्रक्रिया में सहायता करता है। इससे प्रमाण-पत्र या अन्य नागरिक सेवाओं के लिए अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में जाने की आवश्यकता कम होती है। आधिकारिक पोर्टल इसे एक एकीकृत नागरिक सेवा वितरण मंच के रूप में प्रस्तुत करता है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग इसी तरह की नागरिक-केंद्रित योजनाओं के अंतर्गत छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना भी संचालित करता है, जसिके माध्यम से पात्र लाभार्थियों को घर के निर्माण को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

योजना के लाभ

छत्तीसगढ़ मोर संगवारी योजना के तहत मिलने वाले प्रमुख लाभ एवं सुविधाएं इस प्रकार हैं:

  • घर से सरकारी नागरिक सेवाओं के लिए अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा।
  • संगवारी एजेंट द्वारा नागरिक के घर से आवश्यक दस्तावेज एकत्र और स्कैन किए जाते हैं।
  • एजेंट संबंधित विभाग में आवेदन प्रस्तुत करने तथा उपलब्ध प्रक्रिया के अनुसार आपत्तियों को संभालने में सहायता करता है।
  • प्रमाण-पत्र/सेवा स्वीकृत होने के बाद उसे नागरिक के दिए गए पते पर सीलबंद लिफाफे में पहुंचाया जाता है।
  • आवेदन की स्थिति registered mobile number पर SMS के माध्यम से पता चलती है।
  • वेबसाइट के माध्यम से application status track करने की सुविधा उपलब्ध है।
  • नागरिक 14545 के माध्यम से appointment बुक कर सकते हैं।
  • वर्तमान पोर्टल के अनुसार सेवा के लिए ₹50 service charge तथा संबंधित विभाग का शुल्क देना होता है।
  • Cash तथा विभिन्न digital payment modes, जिनमें UPI और Paytm आदि शामिल हैं, उपलब्ध होने की जानकारी portal पर दी गई है।
  • एक appointment slot में केवल एक service ली जा सकती है; अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग slots बुक करने होते हैं।

मोर संगवारी योजना के अंतर्गत उपलब्ध सेवाएँ

वर्तमान में मोर संगवारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध Service List में प्रत्येक सेवा के लिए आवश्यक दस्तावेज और अन्य विवरण दिए गए हैं। उपलब्ध सेवाओं में निम्न प्रकार की नागरिक सेवाएँ शामिल हैं:

  • मूल निवासी प्रमाण-पत्र
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र
  • अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • गैर-डिजिटल भूमि रिकॉर्ड आदि की नकल के लिए अनुरोध
  • मृत्यु प्रमाण-पत्र
  • विवाह पंजीकरण एवं प्रमाण-पत्र
  • विभिन्न प्रकार के राशन कार्ड संबंधी आवेदन
  • जन्म प्रमाण-पत्र
  • दुकान एवं स्थापना पंजीकरण
  • भूमि सूचना/भूमि उपयोग संबंधी सेवा
  • जन्म प्रमाण-पत्र में सुधार
  • मृत्यु प्रमाण-पत्र में सुधार
  • विवाह प्रमाण-पत्र में सुधार
  • आधार से संबंधित सेवा
  • PAN Card से संबंधित सेवा
  • राशन कार्ड में सदस्य जोड़ने/हटाने की सेवा
  • राशन कार्ड खो जाने पर संबंधित सेवा
  • राशन कार्ड में सुधार
  • असंगठित श्रमिक कार्ड संशोधन

पात्रताएं

छत्तीसगढ़ मोर संगवारी योजना के अंतर्गत निम्नलिखित पात्रताएं निर्धारित की गई हैं

  • मोर संगवारी सेवा का लाभ उन नागरिकों को मिलता है जो योजना के अंतर्गत शामिल नगर निगम, नगरपालिका या नगर पंचायत क्षेत्रों में निवास करते हैं।
  • वर्तमान में मोर संगवारी सेवा 64 शहरी निकायों में उपलब्ध है।
  • पात्रता और शर्तें सेवा के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और राशन कार्ड जैसी सेवाओं के लिए संबंधित विभाग की अलग-अलग आवश्यकताएँ लागू होती हैं।
  • किसी सेवा के लिए आवेदन करने से पहले मोर संगवारी पोर्टल की Service List में उस सेवा की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज देखे जा सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज चुनी गई सरकारी सेवा के अनुसार अलग-अलग होते हैं। सामान्य रूप से आवश्यकता पड़ने पर आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है

  • आधार कार्ड/पहचान प्रमाण
  • निवास प्रमाण
  • जन्म प्रमाण पत
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • बिजली/पानी का बिल
  • राशन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • विवाह पंजीकरण के लिए आयु प्रमाण, पहचान प्रमाण, फोटो, शपथ-पत्र तथा विवाह से संबंधित दस्तावेज

अपॉइंटमेंट कैसे लें?

छत्तीसगढ़ मोर संगवारी योजना के अंतर्गत हेल्पलाइन नंबर या 'मोर संगवारी' Appointment Mobile App के माध्यम से अपॉइंटमेंट बुक करने की सुविधा उपलब्ध है, इससे एजेंट निर्धारित समय पर नागरिक के घर पहुंचकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। अपॉइंटमेंट बुकिंग दिए गए चरणों में पूरी की जा सकती है।

  • मोर संगवारी सेवा के लिए 14545 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके या 'मोर संगवारी' अपांइटमेंट मोबाइल एप के जरिए अपॉइंटमेंट बुक करें।
  • नागरिक अपनी सुविधा के अनुसार तारीख और समय का स्लॉट चुन सकते हैं।
  • अपॉइंटमेंट बुक होने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से जानकारी भेजी जाती है।
  • एक अपॉइंटमेंट स्लॉट में केवल एक सेवा के लिए आवेदन किया जा सकता है। एक से अधिक सेवाओं के लिए अलग-अलग स्लॉट लेना होगा।
  • निर्धारित समय पर मोर संगवारी एजेंट नागरिक के घर पर पहुंचता है।
  • एजेंट आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित विभाग में आवेदन जमा करता है और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करता है।
  • प्रमाण पत्र/दस्तावेज जारी होने के बाद उसे सीलबंद लिफाफे में नागरिक के पते पर पहुंचाया जाता है।
  • यदि अपॉइंटमेंट बदलना हो तो निर्धारित तारीख से एक दिन पहले हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके उसे reschedule किया जा सकता है।
  • अपॉइंटमेंट के बाद एजेंट की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाती है। एजेंट की पहचान के लिए वह यूनिफॉर्म और ID कार्ड रखता है।

आवेदन की स्थिति ट्रैक करें

मोर संगवारी के माध्यम से आवेदन जमा करने के बाद नागरिक अपने आवेदन की वर्तमान स्थिति बताए गए स्टेप्स को पढ़कर ट्रैक कर सकते हैं।

  • इसके लिए मोर संगवारी के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध आवेदन की स्थिति विकल्प का उपयोग किया जा सकता है।
  • आवेदन की स्थिति देखने के लिए पोर्टल पर मांगी गई आवेदन संख्या को दर्ज करना होता है।
  • इसके माध्यम से नागरिक अपने आवेदन की प्रक्रिया की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • यदि आवेदन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी या सहायता की आवश्यकता हो, तो मोर संगवारी के 14545 कॉल सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क जानकारी

  • नमोर संगवारी पोर्टल हेल्पलाइन नंबर: 1454545
  • नगरीय प्रशासन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन नंबर: 0771-2221955
  • नगरीय प्रशासन विकास विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पडेस्क ईमेल: [email protected]

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मोर संगवारी छत्तीसगढ़ की घर-पहुंच सरकारी सेवा व्यवस्था है, जिसके माध्यम से शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएँ और प्रमाण-पत्र घर से प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है।

मोर संगवारी का toll-free call center number 14545 है।

वर्तमान official portal के अनुसार मोर संगवारी के माध्यम से 27 सेवाएँ उपलब्ध हैं।

वर्तमान में सेवा 14 नगर निगम, 48 नगरपालिकाओं और 2 नगर पंचायतों, यानी 64 urban local bodies में उपलब्ध है।

नागरिक को ₹50 service charge के साथ संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होता है। Departmental fee service के अनुसार अलग होती है।

हाँ। Official Service List में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र और अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण-पत्र से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध हैं।

नहीं। एक slot में केवल एक service ली जा सकती है। एक से अधिक services के लिए अलग-अलग slots book करने होंगे।

हाँ। नागरिक निर्धारित अपॉइंटमेंट से एक दिन पहले 14545 call center पर संपर्क करके appointment reschedule कर सकता है।

एजेंट नागरिक की उपस्थिति में documents को scan करके सिस्टम में अपलोड करता है और मूल दस्तावेज वापस कर देता है।

संबंधित विभाग प्रमाण पत्र स्वीकृत करता है और जारी करने के बाद संगवारी एजेंट उसे नागरिक के दिए गए पते पर सीलबंद लिफाफे में पहुंचा देता है।

हाँ। Official Service List में Aadhaar से संबंधित services का उल्लेख है, जिसमें Aadhaar mobile number update और बाल Aadhaar enrolment जैसी सेवाएँ शामिल हैं।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन