हाइलाइट
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा के लिए कुल 40,000/- रूपये की आर्थिक सहयता दी जाएगी।
- कक्षा 8 से कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्राए को यह सहायता राशि दी जाएगी।
- कक्षा 8 और 9 में नामांकित बालिका को 2,500/- रूपए।
- कक्षा 10, 11, और 12 में नांमांकित बालिकाओ को 5,000/- रूपए की राशि।
- 18 साल की आयु पूर्ण होने पर पात्र छात्रों को 20,000/- रूपए की एकमुश्त आर्थिक राशि।
- सहायता राशि उक्त छात्र को उनके बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में प्राप्त होगी।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- झारखण्ड महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :-
- 0651-2400757.
- 0651-2223544.
- तकनीकी सहायता ईमेल हेल्पडेस्क : - [email protected]
- झारखण्ड महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
सूचना विवरणिका
|
योजना का अवलोकन |
|
|---|---|
| योजना का नाम | झारखण्ड सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। |
| आरंभ वर्ष | 2019. |
| लाभ | लाभार्थियों को 6 किस्तों में कुल 40 हजार रूपये की आर्थिक सहायता। |
| लाभार्थी | राज्य की कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12 वीं ली छात्राए। |
| अधिकारिक पोर्टल | सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पोर्टल। |
| नोडल विभाग | महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका |
|
योजना के बारे मे
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर बालिकाओ के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है।
- इससे मुख्यतः राज्य के बालिकाओ के शिक्षा हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है।
- योजना को झारखण्ड राज्य का महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा लागु किया गया है जिसका मुख्य उद्देश्य : -
- बालिका के शिक्षा पर जोर।
- बाल विवाह प्रथा पर अंकुश लगाना।
- बालिकाओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, जिससे बीच में स्कूल छोड़ने की दर पर गिरावट आए।
- किशोरी बालिकाओ एवं महिलाओ को सशक्त करना।
- स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता में सुधार करना।
- इस योजना को झारखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2019 में 'मुख्यमंत्री सुकन्या योजना' के नाम से प्रारम्भ किया गया था।
- लेकिन वर्ष 2022 में 'मुख्यमंत्री सुकन्या योजना' का नाम बदल कर 'सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना' कर दिया गया।
- इस योजना के तहत बालिकाओं को कक्षा 8वीं से लेकर कक्षा 12वीं तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- योजना के अंतर्गत बालिकाओं को शिक्षा एवं उनके समग्र विकास हेतु 40,000/- रूपये की वित्तीय सहयता प्रदान की जाएगी।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में मिलने वाली धनराशि लाभार्थियों को 6 किश्तों में उनकी नामांकित कक्षा के आधार पर प्रदान की जाएगी।
- लाभार्थी बालिका को कक्षा 8वीं और 9वीं में प्रति वर्ष 2,500/- रूपये दिए जायेंगे।
- कक्षा 10वीं, 11वीं, और 12वीं में प्रति वर्ष 5,000/- रूपये दिए जायेंगे।
- बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर एक मुश्त 20,000/- रूपये का अनुदान दिया जायेगा।
- पहले योजना के लिए एक परिवार से केवल दो ही बालिकाओ को इसका लाभ दिया जाता था।
- लेकिन योजना में बदलाव पश्चात अब परिवार की सभी पात्र बालिकाए इस योजना का लाभ उठा सकती है।
- पात्र बालिकाए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकती है।
- गठित समिति द्वारा योजना के आवेदन पत्र की जांच के जाएगी और जांच में सफल आवेदकों को ही इसका लाभ दिया जाएगा।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बालिकाओं की शिक्षा के लिए कुल 40,000/- रूपये की आर्थिक सहयता दी जाएगी।
- कक्षा 8 से कक्षा 12 में पढ़ने वाली छात्राए को यह सहायता राशि दी जाएगी।
- सहायता राशि उक्त छात्र को उनके बैंक या पोस्ट ऑफिस अकाउंट में प्राप्त होगी।
- बालिकाओं की शिक्षा के लिए वित्तीय राशि निम्न भागों में प्रदान की जाएगी :-
कक्षा सहायता धनराशि कक्षा 8वीं में 2,500/- रूपये। कक्षा 9वीं में 2,500/- रूपये। कक्षा 10वीं में 5,000/- रूपये। कक्षा 11वीं में 5,000/- रूपये। कक्षा 12वीं में 5,000/- रूपये। 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद 20,000/- रूपये।
पात्रता की शर्तें
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए निम्नांकित पात्रताएं निर्धारित की गयी है :-
- झारखण्ड राज्य के स्थायी निवासी हो।
- माता / पिता आयकर दाता ना हो।
- बालिका का बैंक / पोस्ट ऑफिस में खाता हो।
- माता-पिता किसी भी सरकारी क्षेत्र में स्थायी रूप से नियोजित अथवा से सेवानिवृत्त ना हो।
- पेंशन / पारिवारिक पेंशन प्राप्त न कर रहे हो।
- परिवार की सभी बालिका इसके लिए पत्र होंगी।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ होना अनिवार्य है :-
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- बालिका का आधार कार्ड।
- माता-पिता का आधार कार्ड।
- आय प्रमाण पत्र/ आय संबंधी स्वघोषणा पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- बालिका के बैंक खाता/पोस्ट का विवरण।
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
- वोटर आईडी कार्ड (यदि लागु हो)।
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागु हो)।
- माता का स्वघोषणा पत्र।
- अनाथ बालिकाओं हेतु प्रमाण पत्र।
- विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सत्यापन प्रमाण पत्र।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- केवल पात्र छात्राए ही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के लिए आवेदन जमा करे सकेंगी।
- योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से जमा किए जा सकते है।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के ऑनलाइन आवेदन पत्र इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- योजना के आवेदन की प्रक्रिया दो चरणों से होकर गुजरती है : -
- पहला योजना के लिए पंजीकरण।
- दूसरा योजना के आवेदन पत्र जमा करना।
- आवेदन हेतु पंजीकरण करना अनिवार्य है।
- पंजीकरण के लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- मुख्य पेज से 'लॉगिन' सेक्शन के अंदर 'लाभार्थी लॉगिन' का चयन करे।

- आगे 'पंजीकरण करे' का चुनाव करे।

- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का पंजीकरण पत्र आपके समक्ष प्रस्तुत हो जाएगा।
- पंजीकरण के लिए लाभार्थी व्यक्ति को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे : -
- आवेदक का नाम।
- मोबाइल नंबर।
- जिला।
- सुरक्षा प्रश्न एवं उनके उत्तर।
- पासवर्ड।
- इन विवरणों को दर्ज करने के पश्चात 'पंजीकरण' बटन का चयन करे।
- सफल रूप से पंजीकरण होने के पश्चात पंजीकरण का विवरण एसमएस के माध्यम से प्राप्त होगा।
- प्राप्त विवरण की सहायता से आवेदक पोर्टल पर लॉगिन करे।
- लॉगिन हेतु व्यक्ति को पंजीकरण में दर्ज किए 'मोबाइल नंबर' और 'पासवर्ड' दर्ज करना होगा।

- लॉगिन पश्चात उक्त छात्रा का डैशबोर्ड उसके सामने प्रस्तुत होगा।
- डैशबोर्ड से 'ऑनलाइन आवेदन' का चयन करे।
- चयन उपरांत आवेदन पत्र के पहला भाग आपके समक्ष प्रस्तुत होगा।
- पहले भाग में सभी विवरणों को सही ढंग से दर्ज करके अगले भाग के लिए आगे बढे।
- दूसरे भाग में विवरण को दर्ज करने पर 'सेव एन्ड नेक्स्ट' के बटन का चुनाव करे।
- दर्ज की गई विवरण की जांच हेतु आवेदक विवरण को रिव्यु भी कर सकते है।
- इसके पश्चात जरूरी दस्तावेजों को उनके दिए गए स्थान पर अपलोड करे।
- आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करने से पहले इसकी जांच अवश्य से कर ले।
- अंतिम रूप से जमा किए गए आवेदनों की पुष्टि मोबाइल पर एसमएस के द्वारा भेजी जाएगी।
ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भी कर सकते है।
- आवेदन करने के लिए आवेदक अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर आंगनबाड़ी संचालिका से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकता है।
- योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से भी डाउनलोड किये जा सकते है।
- इसके बाद आवेदक को आवेदन पत्र में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारियों को भरना है।
- सभी जानकारियों को भरकर आपको आवेदन पत्र से सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना है।
- अब आपको इस पत्र को बाल विकास परियोजना पधादिकारी कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
- लाभार्थियों के पात्र पाये जाने पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा लाभार्थियों का आवेदन अपनी अनुशंसा के साथ संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जायेगा।
- जिला समाज कल्याण पदाधिकारी द्वारा आवेदन पत्रों की समीक्षोपरान्त स्वीकृति प्रदान किये जाने पर लाभार्थी के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर से भुगतान की जाएगी।
योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- पहले योजना का लाभ केवल प्रथम 2 बालिकाओं को दिया जाता था जिसे में बदलाव करके अब सभी बालिका इसके लिए पात्र होंगे।
- योजना के तहत सरकार द्वारा प्रबंधित या अनुदानित या मान्यता प्राप्त या झारखण्ड सरकार के किसी विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में पढ़ने वाली बालिका ही पात्र होगी।
- शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत प्राइवेट विद्यालयों में नामांकित बालिकाएं भी योजना के तहत पात्र होंगी।
- 18 वर्ष की आयु के बाद मिलने वाली 20,000 रूपए धनराशि के लिए बालिका का नाम मतदाता सूची में होना और बालिका का मतदाता पहचान पत्र होना अनिवार्य है।
- अंतिम किश्त की राशि पाने के लिए आवेदक को 19 वर्ष की आयु पूर्ण होने से पहले अपना आवेदन जमा करना होगा।
- लाभार्थी बालिका के दिव्यांग होने की स्थिति में बालिका को समस्त पात्रता में छूट दी जाएगी।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आवेदन पत्र।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना माता का स्वघोषणा पत्र।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना अनाथ बालिकाओं हेतु प्रमाण पत्र।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना आय संबंधी स्वघोषणा पत्र।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सत्यापन प्रमाण पत्र।
महत्वपूर्ण लिंक
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना ऑनलाइन पंजीकरण लिंक।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना लाभार्थी लॉगिन।
- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना दिशानिर्देश।
- महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार।
सम्पर्क करने का विवरण
- झारखण्ड महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग हेल्पलाइन नंबर :-
- 0651-2400757.
- 0651-2223544.
- तकनीकी सहायता ईमेल हेल्पडेस्क : - [email protected]
- झारखण्ड महिला, बाल विकास और सामाजिक सुरक्षा विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड सरकार,
प्रोजेक्ट भवन, धुरवा,
रांची, झारखण्ड, 834004.
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
sir mujhe graduation me…
sir mujhe graduation me admission lena hai science se pass kiya hai 85 percent koi scholarship btaye
Godda Jharkhand
Mere account me 2500 amount aaya hai Mai 11th ki student hun
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
हम दसवीं कक्षा विधार्थी हूं सर जे सी बोस स्कुल गिरिडीह मे
जो कि हमारे साथ पढ़ते थे सब का पैसा आ चुका ओर मेरा अभी तक नहीं आया है
Sir mai graduation kar rahi…
Sir mai graduation kar rahi hu hume abhi tak eka bhi par paisa nahi mila hai
Jharkhand dugda se hua
सावित्रीबाई फुले योजना last…
सावित्रीबाई फुले योजना last date 2024
कम पैसा दिया गया
सर हम BA में हैं और हमको सिर्फ ₹5000 ही दिया गया है।
सर आंगन बाड़ी वालीं…
सर आंगन बाड़ी वालीं सावित्रीबाई फुले का फार्म के लिए 250 रुपया लिए है और दो बार आ चुका है मेरा पैसा 5000 उसमें से दो बार 500 वो ले लिए हैं जब भी आता है तब वो लेती है बोलतीं है कि आगे देना होता है पैसा
सावित्री बाई फुले योजना में…
सावित्री बाई फुले योजना में विवाहित कक्षा 10 की छात्रा भर सकती है
Sencince
Hum obc se ho
BA
सर मैं BA की छात्रा हूं और मैं 20 साल की हूं क्या सावित्रीबाई फुले का फार्म बार सकते हैं
Sir humko abhi tak paisa…
Sir humko abhi tak paisa nahi mila hai ba ki student hu first semester mere bank khate me paisa kiyu nahi aya hai eka bhi bar nahi aya hai aysa kiyu
Savitribai bai phule Kishori samridhi yojna
Sir mera abhi tak 10 class ka paisa nhi mila hai
Hindi
Sir humko 8,9,10 se scholarship ka paise nhi mil h
Pasi kab milega
🥲🥲😐😑
Hide
Yojana ka lab
नई टिप्पणी जोड़ें