दिल्ली मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Mon, 02/03/2026 - 11:45
दिल्ली CM
Scheme Open
 Benefits Delhi Free LPG Cylinder Scheme
Youtube Video
हाइलाइट
  • होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • अपनी संबंधित गैस वितरण एजेंसी से संपर्क करें।
योजना का अवलोकन
योजना का नामदिल्ली मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना।
आरम्भ होने की तिथि02-03-2026.
लाभएलपीजी सिलेंडर निःशुल्क।
लाभार्थीदिल्ली राज्य के राशन कार्ड धारक।
नोडल विभागदिल्ली खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीकासीधे आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
दिल्ली मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की जानकारी

योजना के बारे में

  • दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल द्वारा दिनांक 3 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासियों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना को मंजूरी दे दी गयी थी।
  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी द्वारा राज्य में दिल्ली निशुल्क गैस सिलेंडर योजना को लागू करने के मंत्रिमंडल के निर्णय की औपचारिक घोषणा भी कर दी गयी थी।
  • अब दिनांक 02-03-2026 को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा दिल्ली सरकार की मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना का आधिकारिक रूप से शुभारंभ कर दिया गया है।
  • सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के कम आय वाले परिवारों को विशेष रूप से प्रमुख त्योहारों जैसे होली और दिवाली के दौरान एलपीजी की बढ़ती कीमतों के वित्तीय बोझ को कम करने के लिए शुरू किया है।
  • इस पहल के माध्यम से दिल्ली सरकार स्वच्छ खाना पकाने के ईंधन को बढ़ावा देने और निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने की अपनी प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान कर रही है।
  • दिल्ली सरकार की निशुल्क गैस सिलेंडर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को हर साल दो घरेलू एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में प्रदान किये जायेंगे।
  • जिन परिवारों के पास वैध राशन कार्ड है उन्हें होली और दिवाली के अवसर पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
  • दिल्ली सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे 853 रुपये हस्तांतरित किये जायेंगे जो एक घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर है।
  • हालांकि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 553 रुपये ही मिलेंगे।
  • सरकार द्वारा 300 रुपये की कटौती की जाएगी क्योंकि यह राशि पहले से ही केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में प्रदान की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री ने आगे स्पष्ट किया कि पीएनजी कनेक्शन का उपयोग करने वाले परिवारों को भी इस योजना के तहत एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बराबर वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • योजना के सुचारू कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए 242.77 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।
  • 2 मार्च 2026 को दिल्ली सरकार की मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर खरीदने के लिए सीधे उनके बैंक खातों में 853 रुपये हस्तांतरित कर दिए गए है।
  • लगभग 15.5 लाख लाभार्थियों को 129 करोड़ रुपये सीधे उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में प्राप्त हुए है।
  • यदि आपको दिल्ली सरकार द्वारा मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना के तहत हस्तांतरित किए गए कैलेंडर की राशि प्राप्त नहीं हुई है तो अपनी गैस वितरण एजेंसी से संपर्क कर सकते है।
  • इसके अलावा दिल्ली सरकार राज्य में "महिला समृद्धि योजना" शुरू करने जा रही है जिसके तहत पात्र महिला लाभार्थियों को मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना के लाभ

  • दिल्ली सरकार द्वारा होली और दिवाली के अवसर पर मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं जायेंगे।
  • प्रत्येक पात्र लाभार्थी को एक एलपीजी सिलेंडर का पूरा खरीद मूल्य प्राप्त होगा।
  • घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को उनके बैंक खाते में 853 रुपये प्राप्त होंगे, जबकि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 553 रुपये प्राप्त होंगे।
  • जिन घरों में प्राकृतिक गैस (पीएनए) का कनेक्शन है, वे भी निर्धारित राशि प्राप्त करने के पात्र होंगे।
  • सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सिलेंडर की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में हस्तांतरित करेगी।

पात्रताएं

  • इस योजना के तहत केवल दिल्ली के स्थायी निवासी परिवार ही पात्र होंगे।
  • लाभार्थी परिवार के पास वैध और सक्रिय राशन कार्ड होना आवश्यक है।
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ उठाने के पात्र हैं।
  • सरकार केवल होली और दिवाली के विशेष अवसरों पर ही एक एलपीजी सिलेंडर मुफ्त में उपलब्ध कराएगी।
  • जिन घरों में प्राकृतिक गैस (पीएनपी) का कनेक्शन है, वे भी इस योजना के लाभ ले सकेंगे।
  • इस योजना के तहत व्यावसायिक एलपीजी कनेक्शनों को लाभ नहीं मिलेगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • राशन कार्ड।
  • लाभार्थी का आधार कार्ड।
  • बैंक खाता संख्या।
  • गैस कनेक्शन पुस्तिका।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • दिल्ली सरकार की मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना के तहत लाभार्थियों को होली और दिवाली के दौरान मुफ्त एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए कोई अलग आवेदन जमा करने की आवश्यकता नहीं है।
  • सरकार द्वारा संबंधित गैस वितरण एजेंसियों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की सूची प्राप्त की जाएगी।
  • इस सत्यापित डेटा के आधार पर, एक एलपीजी सिलेंडर की लागत के बराबर की सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थी के आधार से जुड़े बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
  • एक बार राशि जमा हो जाने के बाद, लाभार्थी को उसी धनराशि का उपयोग अपने पंजीकृत गैस एजेंसी से एलपीजी सिलेंडर खरीदने के लिए करना होगा।
  • सरकार द्वारा अलग से कोई निःशुल्क सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जायेगा बल्कि योजना के अनुसार अग्रिम रूप से या प्रतिपूर्ति के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यदि किसी भी कारण से सिलेंडर की राशि आपके बैंक खाते में जमा नहीं होती है, तो आपको तुरंत अपनी पंजीकृत गैस वितरण एजेंसी से संपर्क करना होगा।
  • ऐसा करते समय, सत्यापन के लिए अपना उपभोक्ता नंबर, आधार कार्ड विवरण और बैंक खाता जानकारी तैयार रखना होगा।
  • एजेंसी द्वारा आपकी पात्रता स्थिति, आधार-बैंक लिंकेज और डीबीटी सक्रियण की जांच की जाएगी और आपको हर संभव मदद प्रदान की जाएगी।
  • आपको भविष्य में मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना की किस्तों में लाभों के सुचारू हस्तांतरण को सुनिश्चित करने के लिए अपने केवाईसी विवरण को अपडेट करके रखना होगा।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • दिल्ली खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का ईमेल :- [email protected]

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

सरकार

टिप्पणियाँ

Delhi

आपका नाम
Mohd Sakir
टिप्पणी

Surrender ki bahut zaroorat Hai bhukhe Mar Rahe Hain Ham

Kiraya dar

आपका नाम
Anil Kumar samal
टिप्पणी

Sir plz sir me kiraya me hun

Hindi

आपका नाम
Shoshila
टिप्पणी

Mera pass rashan kat nhi ha or mera pa gas bhi nhi ha mujhe bahut jaruri hai

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन