हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हिमाचल प्रदेश CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना के आवेदन सम्बंधित जानकारी जल्द जारी की जाएगी।
    • महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना का लाभ:-
    • राज्य के स्थायी वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी को प्राप्त होगा।
    • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को मकान बनवाने हेतु तीन लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना संपर्क विवरण जारी नहीं हुए है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना
आरंभ वर्ष 2024.
लाभ घर बनाने हेतु तीन लाख की आर्थिक सहायता।
लाभार्थी राज्य के वाल्मीकि समाज के सफाई कर्मचारी।
नोडल विभाग जल्द जारी होंगे।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना की आवेदन सम्बंधित जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

योजना के बारे मे

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने साल 2024-25 के बजट के दौरान राज्य के निवासियों के लिए कई महत्वपूर्ण लाभकारी योजनाओ को जारी किया।
  • जिनका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को उनकी जरुरत के अनुसार लाभ प्रदान कराना है।
  • प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को विकास की धारा के साथ जोड़ने के लिए उन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, पेंशन, स्वरोजगार, जैसी कई विकाशील योजना को लागु करने का फैसला लिया है।
  • बजट के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री वा प्रदेश के वित्त मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने "महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना" का लागु किया।
  • योजना के तहत पात्र लाभार्थी को भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • इस योजना का लाभ राज्य के प्रत्येक स्थायी निवासी को प्राप्त होगा जो वाल्मीकि समाज के अंतर्गत आते है और सफाई कर्मचारी के कार्य से संबंध रखते हो।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को भवन निर्माण हेतु तीन लाख की राशि सहायता हेतु दी जाएगी।
  • ज्ञात रहे की महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना का लाभ केवल वही व्यक्ति ले सकते है, जिनकी वार्षिक आय ढाई लाख से कम हो।
  • साथ ही लाभार्थियों के पास उनका खुद का कोई भवन न हो।
  • योजना सम्बंधित दिशानिर्देश वा अन्य जानकारी सरकार द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
  • जिसमे योजना के आवेदन की प्रक्रिया व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।
  • योजना के आवेदनों की विभाग द्वारा गहनता से जाँच की जाएगी और जाँच में सफल पाए गए आवेदनों को ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को मकान बनवाने हेतु तीन लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना के तहत केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकेंगे जो योजनानुसार जारी निम्न पात्रता को पूर्ण करेंगे: -
    • योजना का लाभ केवल वाल्मीकि समाज के अंतर्गत आने वाले व्यक्ति को ही प्राप्त होगा।
    • लाभ लेने हेतु व्यक्ति की आय समस्त श्रोतो से 2.5 लाख से अधिक न हो।
    • लाभार्थी के पास अपना खुद का घर न हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार आवास योजना का लाभ लेने हेतु लाभार्थी को निम्न दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे: -
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक दस्तावेज।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • मोबाइल नंबर।
    • जमीन सम्बंधित दस्तावेज।
    • एवं दिशानिर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • ऐसे व्यक्ति जो महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना हेतु पात्र है, योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • योजना के आवेदन सम्बंधित जानकारी सरकार द्वारा जारी नहीं की गई है।
  • योजना का आवेदन प्रारूप सरकार द्वारा जारी योजना के दिशानिर्देश में उल्लेखति किया जाएगा।
  • महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना के तहत आवेदन करते समय लाभार्थी को अपने विवरण दर्ज करने होंगे।
  • वही साथ में अपनी पात्रता को सिद्ध करने हेतु सम्बंधित दस्तावेज भी आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे।
  • विभाग की गठित समिति द्वारा प्राप्त आवेदनों की जाँच की जाएगी।
  • जाँच में सफल पाए गए आवेदनों को योजना अनुरूप लाभ प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना सम्बंधित दिशानिर्देश (जल्द जारी होंगे)
  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना आवेदन पत्र (जल्द जारी होंगे)
  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना की आधिकारिक वेबसाइट। (जल्द जारी होगी)

सम्पर्क करने का विवरण

  • हिमाचल प्रदेश महर्षि वाल्मीकि कामगार योजना संपर्क विवरण (जारी नहीं हुए है)

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन