हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Sukhvinder Singh Sukhu CM Himachal Pradesh
Scheme Open
Himachal Pradesh Swaran Jayanti Ashraya Yojna Logo
हाइलाइट
  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • नया मकान बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0177-2622041.
  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना।
आरम्भ वर्ष 2020.
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश के निवासी।
योजना की जानकारी योजना की नियमित जानकारी के लिए यहाँ योजना सब्सक्राइब करे।
नोडल विभाग हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग।
आवेदन का तरीका

योजना के बारे में

  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना हिमाचल प्रदेश सरकार की गरीबों के हित में चलायी गयी एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इस योजना का शुभारम्भ 2020 में हुआ था।
  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग इस योजना का सञ्चालन विभाग है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार का स्वर्ण जयंती आश्रय योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य गरीब लोगो की पक्के मकान बनाने में मदद करना है।
  • प्रदेश में बहुत से निवासी ऐसे है जिनके पास रहने लायक भूमि तो है पर अत्यधिक गरीब होने की वजह से वो पक्का मकान बनाने में सक्षम नहीं है।
  • ऐसे ही निवासियों की मदद करने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के अंतर्गत मकान बनाने हेतु आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है।
  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार पक्का मकान बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये का आर्थिक अनुदान लाभार्थियों को प्रदान करेगी।
  • योजना के अंतर्गत केवल वही व्यक्ति लाभ ले सकता है जिसके पास मकान बनाने लायक अपनी भूमि हो।
  • अनुसूचित जाति/ जनजाति, व अन्य पिछड़ा वर्ग से सम्बंधित व्यक्ति ही इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगा।
  • आवेदक की वार्षिक आय 35,000/- रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि दर्ज़ होनी चाहिए।
  • नगर निगम व नगर पंचायत का अनापत्ति पत्र मकान बनाने से पहले प्रस्तुत करना अनिवार्य हैं।
  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक निम्न प्रकार से आवेदन कर सकता है :-

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत लाभार्थी को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • नया मकान बनाने हेतु 1,50,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।

पात्रता

  • आवेदक हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक निम्नलिखित जाति से सम्बंधित होना चाहिए :-
    • अनुसूचित जाति।
    • अनुसूचित जनजाति।
    • अन्य पिछड़ा वर्ग।
  • आवेदक की वार्षिक आय 35,000/- से अधिक न हो।
  • आवेदक के पास अपना मकान नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक के नाम राजस्व रिकॉर्ड में भूमि होनी चाहिए।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • राशन कार्ड।
  • आवेदक का आधार कार्ड।
  • ततीमा व जमाबंदी।
  • नगर निगम या नगर पंचायत का अनापत्ति पत्र।
  • मौके की रिपोर्ट।
  • वर्तमान मकान की फोटो।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक स्वर्ण जयंती आश्रय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।
  • स्वर्ण जयंती आश्रय पोर्टल पर आवेदक को सबसे पहले अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के दौरान आवेदक को अपना यूजरनेम व पासवर्ड चुनना होगा।
  • चुने हुवे यूजरनेम व पासवर्ड से स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात आवेदक को निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी :-
    • निजी जानकारी।
    • संपर्क विवरण।
  • जानकारी भरने के पश्चात आवेदक को मांगे गए दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
  • उसके बाद आवेदक को स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के आवेदन पत्र को सबमिट कर देना है।
  • आवेदन पत्र की विभाग के अधिकारीयों द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
  • जांच के पश्चात चुने गए लाभार्थियों को उनके बैंक खाते में सब्सिडी की राशि प्रदान कर दी जाएगी।
  • आवेदक हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से भी कर सकते है।
  • स्वर्ण जयंती आश्रय योजना का ऑफलाइन आवेदन पत्र जिले के कल्याण अधिकारी से प्राप्त किया जा सकता है।
  • आवेदन पत्र भर कर व उसके साथ समस्त दस्तावेज़ संलग्न कर जिला कल्याण अधिकारी के कार्यालय में जमा करा देना होगा।
  • इसके अलावा इच्छुक लाभार्थी हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती योजना की मोबाइल एप्प के माध्यम से भी आवेदन कर सकते है।

महत्वपूर्ण आवेदन पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0177-2622041.
  • हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
  • अनुसूचित जाति/ जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार,
    ब्लॉक नंबर 33, एसडीए काम्प्लेक्स,
    कासउम्पति, शिमला,
    हिमाचल प्रदेश।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

Help

टिप्पणी

Hmne 2020 m ye form fill kiya thank hume to aaj tak koi paise nhi mila gareebon k sath yesa mjak.. Ek bar aakr humare halat to dekh lo jai ram thakur ji logon k ghr m rehna rehna pd rha hai

Hp swaran jayanti ashraya yojana

टिप्पणी

Sir hamna 2022 ma swarm jayanti ashraya yojana ka leya apply keya tha abe tak koee response ne ayaa

House

टिप्पणी

Mene b Diya tha 2022 me humara b nhi aaya kyu krte h aisa majak

Annual income should be less…

आपका नाम
Ritesh
टिप्पणी

Annual income should be less than Rs50000 not Rs35000

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन