हाइलाइट
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत पात्र महिलाओं को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
- गर्भावस्था के दौरान 4,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2550910.
- मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
सूचना विवरणिका
|
योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना। |
| आरम्भ वर्ष | 2023. |
| लाभ |
|
| नोडल विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्य प्रदेश। |
| आवेदन का तरीका | ऑफलाइन आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे मे
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।
- इसकी घोषणा वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा मुरैना जिले में की गयी थी।
- लाड़ली लक्ष्मी योजना और लाड़ली बहना योजना के बाद मध्य प्रदेश सरकार की महिलाओं के लिए तीसरी लाभकारी योजना है।
- मुख्यतः ये योजना प्रदेश की गर्भवती महिलाओं के को ध्यान में रखते हुवे शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
- गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उचित मात्रा में पौष्टिक आहार की जरुरत होती है जिससे महिला और उसके बच्चे के पोषण में सुधार होता है।
- परन्तु बहुत सी गर्भवती महिलाये अपने आर्थिक हालात सही न होने की वजह से पूर्ण पोषण प्राप्त नहीं कर पाती है जिसका उसके होने वाले बच्चे पर भी असर पड़ता है।
- इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुवे मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गयी है।
- योजना के अंतर्गत प्रदेश की गर्भवती महिलाओं को उनकी गर्भावस्था के दौरान होने वाले खर्चों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को उनकी सम्पूर्ण गर्भावस्था के दौरान 4,000/- रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- इस धनराशि का प्रयोग महिला अपनी गर्भावस्था के दौरान अपने अच्छे खान पान और स्वस्थ्य की देखभाल के लिए खर्च कर सकती है।
- योजना के तहत केवल मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलायें ही पात्र होंगी।
- महिला के परिवार में कोई भी व्यक्ति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिलाओं को अभी थोड़ा इंतज़ार करना होगा।
- विस्तृत दिशानिर्देश, आवेदन करने का माध्यम व अन्य जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी।
- जानकारी मिलते ही हम यहाँ अपडेट कर देंगे।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- मध्य प्रदेश जीवन जननी योजना के तहत पात्र महिलाओं को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
- गर्भावस्था के दौरान 4,000/- रूपये की आर्थिक सहायता।
पात्रता
- मध्य प्रदेश की महिलाएं।
- महिला गर्भवती होनी चाहिए।
- महिला का पति आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- मध्य प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र।
- महिला के बैंक खाते का विवरण।
- आय प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- ANC पंजीकरण प्रमाण पत्र।
- आयकर दाता का ना होने का स्व घोषणा प्रमाण पत्र।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- फ़िलहाल सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना की सिर्फ घोषणा की गयी है।
- जल्द ही आवेदन करने की प्रक्रिया सरकार द्वारा जारी कर दी जाएगी।
- योजना से सम्बंधित अन्य जानकारियों के लिए लाभार्थी महिला अपनी आशा से भी संपर्क कर सकती है।
- उम्मीद है सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जीवन जननी योजना के आवेदन पत्र आशा वर्कर के माध्यम से ही प्राप्त किये जायेंगे।
महत्वपूर्ण लिंक
सम्पर्क करने का विवरण
- मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2550910.
- मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- महिला एवं बलि विकास विभाग, मध्य प्रदेश,
विजयाराजे वात्सल्य भवन,
प्लाट नंबर 28 ए, अरेरा हिल्स,
भोपाल, मध्य प्रदेश - 462011
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Garbhvati mahila
Pathrata
नई टिप्पणी जोड़ें