मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Mohan Yadav CM Madhya Pradesh
Scheme Open
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम लोगो।
हाइलाइट
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में चुने गए लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • मध्य प्रदेश सरकार के विभागों के साथ काम करने का अवसर।
    • इंटर्नशिप अवधि के दौरान 8,000/- रूपये प्रति माह का स्टायपेंड।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2700800.
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं निति विश्लेषण संस्थान संपर्क नंबर :-
    • 0755-2770695.
    • 0755-2770761.
    • 0755-2770367.
    • 0755-2770538.
    • 0755-2770765.
    • 0755-2777316.
    • 0755-2777317.
  • मध्य प्रदेश ई सर्विसेज पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं निति विश्लेषण संस्थान संपर्क ईमेल :- [email protected].

योजना का अवलोकन

योजना का नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम।
आरंभ होने की तिथि 2022.
लाभ
  • मध्य प्रदेश सरकार के साथ काम करने का अवसर।
  • 8,000/- प्रति माह की दर से स्टायपेंड। (वेतन)
नोडल एजेंसी अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं निति विश्लेषण संस्थान।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम मध्य प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के लिए शुरू की गयी एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इसे वर्ष 2022 में शुरू किया गया था।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को मध्य प्रदेश सरकार के विभागों द्वारा किये जाने वाले कामों में भागिदार कर उन्हें अनुभव प्रदान करना है।
  • सरकार के साथ काम कर लिए गए अनुभव का इस्तेमाल लाभार्थी आगे रोज़गार प्राप्त करने के दौरान कर सकते है।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को सरकारी विभागों में इंटर्नशिप करने का अवसर दिया जा रहा है।
  • प्रदेश के युवाओं को 6 माह की इंटर्नशिप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी जिसमे उन्हें प्रति माह का वेतन (स्टायपेंड) भी दिया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम को "मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना" के नाम से भी जाना जाता है।
  • योजना के अंतर्गत केवल वो युवा पात्र होंगे जिनकी आयु 18 वर्ष से अधिक और 29 वर्ष से कम होगी।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में केवल स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा ही आवेदन कर सकते है।
  • चयनित युवाओं को मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत प्रति माह 8,000/- रूपये का स्टायपेंड प्रदान किया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड से 15 इंटर्न्स का चयन किया जायेगा।
  • समूचे मध्य प्रदेश से 4695 युवाओं का मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में इंटर्न के बतौर चयन किया जायेगा।
  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में चयन हुवे युवाओं को "मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र" कहा जायेगा।
  • इच्छुक आवेदक 1 जुलाई से 10 जुलाई के के भीतर मध्य प्रदेश ई सर्विसेज पोर्टल पर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है।

योजना के तहत लाभ

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में चुने गए लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ दिए जायेंगे :-
    • मध्य प्रदेश सरकार के विभागों के साथ काम करने का अवसर।
    • इंटर्नशिप अवधि के दौरान 8,000/- रूपये प्रति माह का स्टायपेंड।

Mukhyamantri Youth Internship for Professional Development Program Information.

पात्रताये

  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष अधिक और 29 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक ने स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण की हो।
  • आवेदक ने स्नातक या स्नातकोत्तर निम्नलिखित में से किसी एक वर्ष में उत्तीर्ण की हो :-
    • 2021.
    • 2022.
    • 2023.

लाभ लेने के लिए आवशयक दस्तावेज

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में आवेदन करने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
    • कोई एक पहचान पत्र :-
      • मूल निवास प्रमाण पत्र।
      • मतदाता पहचान पत्र।
      • ड्राइविंग लाइसेंस।
      • पासपोर्ट।
    • कक्षा 10वीं की अंकतालिका।
    • कक्षा 12वीं की अंकतालिका।
    • स्नातक की अंकतालिका।
    • स्नातकोत्तर की अंकतालिका।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • स्कैन किये हुवे हस्ताक्षर।
    • मोबाइल नम्बर।

आवेदन कैसे करें

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम में आवेदन ऑनलाइन किये जा सकते है।
  • एमपी मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम के ऑनलाइन आवेदन पत्र मध्य प्रदेश ई सर्विसेज पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • आवेदक को सर्वप्रथम मध्य प्रदेश ई सर्विसेज पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने हेतु आवेदक को निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • आवेदक का पूरा नाम।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।
    • पासवर्ड चुनना होगा।
  • पंजीकरण हो जाने के पश्चात आवेदक को पुनः मध्य प्रदेश ई सर्विसेज पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के पश्चात भर्ती एवं रोजगार के टैब पर क्लिक कर मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम को चुनना होगा।
  • उसके बाद आवेदक के सामने मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम का ऑनलाइन आवेदन पत्र आ जायेगा जिसमे निम्नलिखित 5 चरणों में भरना होगा :-
    • आवेदक की निजी जानकारी।
    • आवेदक का संपर्क विवरण।
    • शैक्षिक योग्यता की जानकारी।
    • आवेदक के पिछले अनुभव का विवरण।
    • दस्तावेज़ अपलोड।
  • सभी विवरण सही से भरने के पश्चात सबमिट पर क्लिक करते ही आवेदन पत्र जमा हो जायेगा।
  • आवेदन पत्र और समस्त दस्तावेजों की समबन्धित अधिकारीयों द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
  • जांच में सही पाए जाने पर चयनित छात्रों की मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी।
  • मेरिट में नाम आ जाने लाभार्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा।
  • अंतिम रूप से इंटर्नशिप के लिए चयन हो जाने पर लाभार्थी को एसएमएस या ईमेल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फोर प्रोफेशनल डेवलपमेंट प्रोग्राम हेल्पलाइन नंबर :- 0755-2700800.
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं निति विश्लेषण संस्थान संपर्क नंबर :-
    • 0755-2770695.
    • 0755-2770761.
    • 0755-2770367.
    • 0755-2770538.
    • 0755-2770765.
    • 0755-2777316.
    • 0755-2777317.
  • मध्य प्रदेश ई सर्विसेज पोर्टल हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं निति विश्लेषण संस्थान संपर्क ईमेल :- [email protected].
  • अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं निति विश्लेषण संस्थान,
    सुशासन भवन, भड़बड़ा चौराहा, टी.टी नगर,
    भोपाल, मध्य प्रदेश - 462003.

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

interview dates ka kese pata…

टिप्पणी

interview dates ka kese pata chlega hmare youth internship ki

select huwe baccho ki list…

टिप्पणी

select huwe baccho ki list kab aygi youth internship ki

Sir please date extend kr do…

टिप्पणी

Sir please date extend kr do na internship ki

English

टिप्पणी

Ab fir se kab form dalenge internship k

Age limit

टिप्पणी

Age should be increased to 32 teard

Age limit

टिप्पणी

Age should be increased to 32 years

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन