हाइलाइट
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे : -
- महिला अपनी इच्छा, क्षमता, और योग्यता अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध काम को चुन सकते है।
- तकनीकी एवं अन्य क्षेत्रों में निपुण महिला को सरकारी, निजी, स्वायत्त संस्थान जैसे विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
- प्रशिक्षण प्रोत्साहन स्वरुप महिला को 3,000/- रूपए की राशि दी जाएगी।
- पोर्टल के माध्यम से राज्य में उपलभ्द नौकरियों की निशुल्क जानकारी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना हेल्पलाइन नंबर : - 0141- 2716418
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - [email protected]
|
योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना |
| आरंभ वर्ष | 2022 |
| लाभ | घर से काम करने के सुविधा। |
| लाभार्थी |
|
| नोडल विभाग | राजस्थान, निदेशालय महिला अधिकारिता। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जाएंगे। |
योजना के बारे मे
- राजस्थान सरकार द्वारा राज्य की महिला के उत्थान, उनके स्वावलम्बन, एवं उनके रोजगार और उनकी आजीविका को बढ़ने हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाओ को लागु किया गया है।
- अमूमन देखा गया है की महिला अपनी घर की जिम्मेदारी, शादी, या दिव्यांगता जैसे प्रमुख कारणों की वजह से अपनी नौकरी को छोड़ देते है।
- उक्त महिला अपने कौशल और तकनीकी क्षेत्र में निपुण होने के बावजूद अपने करियर को पुनः शुरू करने में अक्षम है।
- इन समस्याओ को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा एक नवीनतम योजना को लागु करने का निर्णय लिया है।
- महिला को आत्मनिर्भर और उनके परिवार की आजीविका को बढ़ने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना को लागु करने का निर्णय लिया।
- 26-08-2022 से लागु इस योजना का अभी तक हजारो की संख्या में पात्र महिलाएँ लाभ ले चुकी है।
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की उन तमाम महिला को घर बैठे रोजगार उपलब्ध करना है जो नौकरी करने की इच्छुक तो है पर किसी कारणवश घर से बाहर नौकरी करने नहीं जा सकती।
- घर बैठे कार्य से पात्र महिला ऑनलाइन माध्यम द्वारा अपनी कुशल कौशल और प्राप्त तकनीकी ज्ञान से योगदान दे सकती है।
- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए केवल स्थायी निवासी महिला पात्र होंगी, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होगी।
- योजना के तहत प्राथमिकता विधवा, तलाकशुदा, और दिव्यांग महिला को दी जाएगी।
- सरकार द्वारा घोषित इस योजना को अन्य नाम; जैसे की 'राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना' या 'मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना' से भी पहचाना जाता है।
- योजना की जानकारी और उसके आवेदन हेतु सरकार द्वारा योजना को समर्पित वर्क फ्रॉम होम पोर्टल का निर्माण किया गया है।
- राजस्थान वर्क फ्रॉम होम जॉब वर्क योजना का लाभ लेने हेतु आवेदकों को उक्त पोर्टल पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
- इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभाग जैसे की निजी, सरकारी, स्वायत्त संस्थान, और सार्वजनिक उपक्रम विभाग अपने आप को पंजीकृत करके रोजगार उपलब्ध करवा सकते है।
- पंजीकृत आवेदक अपनी योग्यता, अनुभव और कौशल अनुसार उपलब्ध पद के लिए आवेदन कर सकता है।
- आवेदन हेतु आवेदक के पास एसएसओ आईडी, जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, और अनुबभाव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।
- योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य की महिला अधिकारिता विभाग को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
- महिला को निजी विभाग द्वारा रोजगार प्राप्त होने पर उक्त महिला को प्रशिक्षण प्रोत्साहन स्वरुप 3,000/- रुपयों की राशि दी जाएगी।
- यह प्रोत्साहन राशि उक्त महिला को उसके कार्य पर 5,000/- रुपयों से अधिक के भुगतान होने पर ही प्राप्त होंगे।
- मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम रोजगार योजना के सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु आवेदक पोर्टल पर उपलब्ध हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके प्राप्त कर सकते है।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए पात्र लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ देय होंगे : -
- महिला अपनी इच्छा, क्षमता, और योग्यता अनुसार पोर्टल पर उपलब्ध काम को चुन सकते है।
- तकनीकी और अन्य क्षेत्रों में निपुण महिला को सरकारी, निजी, स्वायत्त संस्थान, और सार्वजनिक उपक्रम जैसे विभिन्न विभागों में काम करने का अवसर प्राप्त होगा।
- निजी विभाग में काम प्राप्त होने पर यदि उक्त महिला को उनके कार्य स्वरुप 5,000 रुपयों से अधिक का भुगतान हो रहा है तो उन्हें प्रशिक्षण प्रोत्साहन स्वरुप 3,000 रुपयों की राशि दी जाएगी।
- सभी महिला को राज्य के विभिन्न पजीकृत विभाग में उपलब्ध वर्क फ्रॉम होम जॉब की जानकारी प्राप्त होगी।
- ऐसी महिला को घर से काम करने का अवसर प्रदान करता है : -
- जो अपना करियर पुनः शुरू करना चाहती है।
- जिन महिला के बच्चे है।
- जो दिव्यांग है।
- जिनके ऊपर घर की जिम्मेदारी है।
पात्रता
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना के तहत आवेदक को निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करना होगा : -
- राज्य की स्थायी निवासी हो।
- आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो।
- आवेदकों को वरीयता निम्नलिखित श्रेणियों के आधार पर दी जाएगी : -
- ऐसे महिला जो विधवा हो।
- तलाकशुदा या परित्याक्त महिला।
- दिव्यांग महिला।
- किसी प्रकार की हिंसा की शिकार महिला।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए आवेदन करते समय महिला को उनके निम्नलिखित दस्तावेज या उनके विवरण प्रस्तुत करने होंगे : -
- निवास प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- जन आधार कार्ड।
- आयु प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
- एस.एस.ओ आईडी।
- शैक्षणिक दस्तावेज।
- अनुभव प्रमाण पत्र।
- कौशल प्रमाण पत्र।
- निम्नलिखित प्रमाण पत्र (यदि लागु हो) : -
- विधवा।
- दिव्यांग।
- तलाक।
- हिंसा सम्बंधित।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- पात्र महिला राजस्थान वर्क फ्रॉम होम योजना के लिए ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकती है।
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम जॉब योजना के आवेदन पत्र उसके आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध है।
- आवेदन हेतु पोर्टल के मुख पेज से ऑनबोर्डिंग बटन का चयन करके 'महिला आवेदक' का चुनाव करे।
- नए आवेदकों को आवेदन पूर्ण पोर्टल पर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करना होगा।
- पंजीकरण के लिए 'नया उपयोगकर्ता' का चयन करे।
- दिए गए नियम एवं शर्तो को पढ़कर अपनी सहमति को चेक बॉक्स पर टिक करके दर्ज करे।
- दिए गए स्थान पर अपने जनाधार कार्ड और आधार नंबर को दर्ज करे।
- विवरण दर्ज करने के पश्चात 'फेच विवरण' पर क्लिक करे।
- दर्ज आधार कार्ड और जनाधार कार्ड की संख्या से उक्त महिला का विवरण पोर्टल पर प्रस्तुत हो जाएगा।
- इसके पश्चात आवेदक प्रोफाइल बनाए और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करे।
- दर्ज किये गए विवरण को जाम करके अपना पंजीकरण पूर्ण करे।
- पंजीकरण की जानकारी व्यक्ति को उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया
- पंजीकरण उपरांत आवेदक अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करे।
- पोर्टल के मुख्य पेज पर आवेदक उपलब्ध वर्क फ्रॉम होम जॉब की जानकारी देख सकते है।
- अपनी योग्यता अनुसार उपलब्ध जॉब के समक्ष 'आवेदन करे' के बटन का चुनाव करे।
- आवेदन जमा करने के पश्चात समबन्धित संगठन द्वारा आपके आवेदन और दस्तावेज की जांच की जाएगी।
- पद के लिए उपयुक्त आवेदक को उसके चयन की सूचना एस.एम.एस के माध्यम से उनके मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी।
महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम-जॉब वर्क योजना पंजीकरण पत्र।
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना लॉगिन।
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना दिशानिर्देश।
सम्पर्क करने का विवरण
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना हेल्पलाइन नंबर : - 0141- 2716418
- राजस्थान मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना ईमेल हेल्पडेस्क : - [email protected]
- 7, झालाना इंस्टीट्यूशनल एरिया
झालाना डूंगरी
जयपुर, राजस्थान 302004
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
Stay Updated
×
नई टिप्पणी जोड़ें