ओडिशा केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Sat, 01/03/2025 - 15:31
उड़ीसा CM
Scheme Open
ओडिशा केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना विवरण
हाइलाइट
  • ओडिशा नवनिर्वाचित सरकार द्वारा घोषित 'केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना' के अंतर्गत लाभार्थी को निम्न लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
    • सरकार द्वारा केंदु पत्ता की प्रत्येक केरी को दो रूपए की दर से ख़रीदा जाएगा।
    • प्रत्येक केंदु पत्ता तोड़ने वाले कर्मचारी को 35 प्रतिशत का बोनस।
    • वही केन्दु पत्ता को बांधने वाले और अन्य कर्मचारियों को दस प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाभार्थी केन्दु पत्ता विभाग या फिर योजना के नोडल विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम ओडिशा केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना
लाभ
  • केंदु पत्ता दो रूपए प्रति केरी की दर से ख़रीदा जाएगा।
  • केंदु पत्ता तोड़ने वालो को 35% का बोनस।
  • केंदु पत्ता बांधने वाले और अन्य कामगारों को दस प्रतिशत का बोनस।
लाभार्थी केंदु पत्ता से सम्बंधित कर्मचारी।
नोडल विभाग वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ओडिशा।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना के आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे मे

  • ओडिशा की नवनिर्वाचित भारीतय जनता पार्टी की सरकार द्वारा 'केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना' की घोषणा की गई है।
  • यह योजना पार्टी द्वारा की गई 21 महत्वपूर्ण चुनावी वादों में से एक है, जिसको राज्य सरकार द्वारा सम्पूर्ण राज्य में लागु किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा केन्दु पत्ता से जुड़े सभी कर्मचारियों को लाभ उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • केंदु पत्ता कल्याण योजना के अंतर्गत, राज्य सरकार केंदु पत्ता की खरीदी करेगी, जिसकी दर प्रति केरी दो रूपए की होगी।
  • इतना ही नहीं राज्य सरकार द्वारा इन केंदु पत्तो को तोड़ने वाले सभी कर्मचारियों को 35 प्रतिशत का बोनस भी प्रदान करेगी।
  • इसके अतिरिक्त ऐसे व्यक्ति जो केन्दु पत्ता को बांधने और अन्य इत्यादि काम करते है उन्हें सरकार द्वारा दस प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा।
  • बीड़ी और सिगरेट जैसे उत्पादों में इस्तेमाल होने वाला इस केन्दु के पत्ते जिसे तेन्दु का पत्ता भी कहा जाता है की काफी मांगी देखी जाती है।
  • उत्पादन क्षमता की बात करे तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बाद ओडिशा केन्दु पत्ते का उत्पादन करने वाला देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार ओडिशा सरकार सालाना चार से पांच लाख क्विंटल केन्दु पत्ता का उत्पादन करता है, जो की देश के कुल उत्पादन का 20 प्रतिशत है।
  • इस उत्पादन में ओडिशा राज्य के आठ लाख से भी अधिक कर्मचारियों का एहम योगदान रहा है।
  • इन कर्मचारियों में ज्यादातर कर्मचारी महिलाए, गरीब परिवार या फिर जनजातीय परिवार से संबंध रखते है, जो की केन्दु पत्ता पर काफी हद तक आर्थिक रूप से निर्भर करते है।
  • पिछली सरकार द्वारा इन सभी कर्मचारियों की तुष्टिकरण देखते हुए, राज्य सरकार ने केंदु पत्ता कल्याण योजना को लागु करने का निर्णय लिया है।
  • इस योजना की घोषणा सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान की गई थी, जिसे राज्य में लागु किया जाना अभी बाकी है।
  • योजना का नोडल विभाग राज्य का वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग होगा एवं उसको लागु केन्दु पत्ता संगठन द्वारा लागु किया जाएगा।
  • वर्ष 2025-26 के लिए सरकार द्वारा योजना के लिए 120 करोड़ की राशि जारी की गई है।
  • योजना के लागु होने के उपरांत सरकार द्वारा या फिर चयनित नोडल विभाग द्वारा इसके दिशानिर्देश जारी किये जाएंगे।
  • जारी किये गए इन दिशानिर्देशों में योजना सम्बंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • पात्र लाभार्थी केंदु पत्ता कल्याण योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से जमा कर सकते है।
  • योजना सम्बंधित कोई भी नवीनतम जानकारी साझा होने पर उसे यहाँ पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
  • ओडिशा केन्दु पत्ता कल्याण योजना की नवीनतम जानकारी के लिए आवेदक हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • ओडिशा सरकार द्वारा घोषित केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना के माध्यम से लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जाएंगे :-
    • सरकार द्वारा केंदु पत्ता की प्रत्येक केरी को दो रूपए की दर से ख़रीदा जाएगा।
    • प्रत्येक केंदु पत्ता तोड़ने वाले कर्मचारी को 35 प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा।
    • वही केन्दु पत्ता को बांधने वाले और अन्य कर्मचारियों को दस प्रतिशत का बोनस दिया जाएगा।

पात्रता की शर्तें

  • केंदु पत्ता तोलाली कल्याण योजना का लाभ केवल उन्ही व्यक्तियों को प्राप्त होगा जो योजना के अंतर्गत जारी की गई मापदंडो का पालन करेंगे। हालाँकि योजना की घोषणा करते समय सरकार द्वारा इसकी पात्रता समबन्धित कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई। अतः नीचे दी गई जानकारी संभवित मात्र है जिसमे परिवर्तन किया जा सकता है :-
    • केवल राज्य के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते है।
    • आवेदक केंदु पत्ता के काम से जुड़ा हुआ हो।
    • अन्य पात्रता सम्बंधित जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • केंदु पत्ता कल्याण योजना के आवेदन के समय लाभार्थी को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे :-
    • आधार कार्ड।
    • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
    • राशन कार्ड।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ।
    • बैंक सम्बंधित दस्तावेज।
    • दिशानिर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • केवल पात्र लाभार्थी ही केंदु पत्ता कल्याण योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
  • केन्दु पत्ता कल्याण योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन माध्यम से जमा होंगे या फिर ऑफलाइन इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है।
  • योजना के आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया सरकार द्वारा जल्द जारी की जाएगी।
  • ओडिशा केंदु पत्ता कल्याण योजना की आवेदन प्रक्रिया प्राप्त होने उसे यहाँ पर साझा कर दिया जाएगा।
  • ध्यान रहे की आवेदकों को केन्दु पत्ता योजना के आवेदन पत्र में अपने जरूरी विवरण और दस्तावेज संलग्न करना आवश्यक है।
  • नोडल विभाग द्वारा इन प्राप्त आवेदनों की जाँच की जाएगी।
  • जांच में सही पाए गए आवेदनों को केन्दु पत्ता कल्याण योजना के तहत लाभ उपलब्ध किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • योजना से जुडी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लाभार्थी केन्दु पत्ता विभाग या फिर योजना के नोडल विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते है।
  • प्रधान मुख्य वन संरक्षक का कार्यालय, केंदु पत्ता संगठन,
    ओडिशा। जीडी 2/12, 5वीं मंजिल,
    अरण्य भवन, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर, 751023

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

सरकार

टिप्पणियाँ

No

आपका नाम
JISHU Masania
टिप्पणी

JISHU Masania

My mom deth200000lack online

आपका नाम
Kumari patra
टिप्पणी

My mom deth200000lack online

Pm kisan

आपका नाम
Taruni naik
टिप्पणी

Pm kisan pamyta 2000.bake a6e

Kendu patra tulali

आपका नाम
Hota dharua
टिप्पणी

Odisha

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन