राजस्थान माँ वाउचर योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Wed, 19/03/2025 - 15:44
राजस्थान CM
Scheme Open
राजस्थान माँ वाउचर योजना इमेज।
हाइलाइट
  • गर्भवती महिलाओ को निशुल्क सोनोग्राफी की जांच।
  • निशुल्क सोनोग्राफी किसी भी सरकारी और निजी अनुबंधित केन्द्रो पर होगी।
  • डॉक्टर की अनुमति पर लाभार्थी को दूसरी सोनोग्राफी भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • योजना से जुडी कोई भी समस्या या जानकारी के लिए महिला योजना के नोडल विभाग के कार्यालय या आंगनवाड़ी कर्मचारी से संपर्क कर सकती है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान माँ वाउचर योजना
आरम्भ वर्ष 2024.
लाभ निशुल्क सोनोग्राफी।
लाभार्थी राज्य की गर्भवती महिलाए।
नोडल विभाग चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका माँ वाउचर योजना के आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • राज्य की महिलाओ के उत्थान एवं समग्र विकास हेतु राज्य सरकार ने कई योजनाओ को लागु किया है।
  • इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान सरकार ने राज्य की गर्भवती महिलाओ के लिए "माँ वाउचर योजना" को जारी किया है।
  • योजना को मुख्य उद्देश्य राज्य की गर्भवती महिलाओ को निशुल्क सोनोग्राफी की जांच उपलब्ध करवाना है।
  • महिलाओ का यह जांच राज्य के अधिकृत सरकारी एवं निजी केन्द्रो पर निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • हालाँकि यह जांच राज्य के सरकारी अस्पतालों में पहले से ही निशुल्क प्रदान कराई जा रही है, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
  • इस योजना की सहायता से ग्रामीण महिला अब सोनोग्राफी की निशुल्क जांच का लाभ निजी जाँच केंद्र से उठा सकती है।
  • माँ वाउचर योजना का लाभ राज्य की तीन महीने से ऊपर की गर्भवती महिला उठा सकती है।
  • अमूमन गर्भावस्था के दौरान महिला को दो बार सोनोग्राफी की जांच करने की सलाह दी जाती है, जिसमे पहली 6 से 12 हफ्तों में और दूसरी 13 से 26 हफ्तों में।
  • सरकार द्वारा माँ वाउचर योजना के तहत पहली सोनोग्राफी की जांच निशुल्क दी जाएगी।
  • यदि डॉक्टर द्वारा दूसरी जांच करने की सलाह दी जाती है तो प्रदेश सरकार दूसरी जांच को भी निशुल्क प्रदान करेगी।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के लागु होने से राज्य की गर्भवती महिला को सोनोग्राफी की जांच में होने वाले अतिरिक्त खर्च का बोझ दूर होगा।
  • राजस्थान सरकार द्वारा जारी माँ वाउचर योजना का पूरा नाम 'राजस्थान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (माँ) वाउचर योजना है'।
  • इस योजना को अन्य नामो से भी जाना जाता है, जैसे की 'राजस्थान मुख्यमंत्री माँ वाउचर योजना', या 'माँ वाउचर योजना राजस्थान', या माँ वाउचर योजना' और राजस्थान माँ योजना'।
  • प्रारम्भ में सरकार द्वारा योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राज्य के तीन जिलों में मार्च माह में लांच किया गया था।
  • इसकी सफलता पश्चात सरकार ने माँ वाउचर योजना को पूरे राज्य में लागु करने का निर्णय लिया।
  • योजना को सम्पूर्ण राज्य में लागु करने हेतु सरकार ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
  • लाभार्थी महिला के सरकारी अस्पताल में इलाज हेतु जाने पर महिला का पंजीयन पीसीटीएस पोर्टल पर की जाएगी।
  • यह पंजीयन प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के तहत की जाएगी।
  • पोर्टल पर एंट्री होने के पश्चात महिलाओ को जिला अस्पताल या पीएचसी या सीएचसी के तरफ से महिला के मोबाइल नंबर पर इ-वाउचर भेजा जाएगा।
  • लाभार्थी महिला इस वाउचर को अधिकृत केंद्र पर दिखाकर सोनोग्राफी की जाँच करवा सकती है।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के अंतर्गत जारी इन वाउचर की वैधता पूरे 30 दिनों की होगी।
  • यदि किसी कारणवश महिला इन 30 दिनों में जांच न करवा पाए तो वह इस वाउचर की वैधता को अस्पताल जाकर 30 दिनों के लिए और बढ़ा सकती है।
  • योजना के लाभार्थियो की स्थिति चेक करने हेतु राज्य सरकार ने पी.सी.टी.एस, पी.सी.पी.एन.डी.टी इम्पैक्ट और ओजस सॉफ्टवेयर के साथ मिलकर एक ऑनलाइन प्रणाली विकसित की है।
  • राजस्थान माँ वाउचर योजना का लाभ पी.सी.टी.एस पंजीकृत महिला को ही दिया जाएगा।
  • योजना से राज्य की करीब 2.5 लाख गर्भवती महिला लाभान्वित होंगी जिसके लिए सरकार द्वारा करीब 10 करोड़ खर्च किये जाएंगे।

राजस्थान माँ वाउचर योजना का विवरण।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के तहत राज्य की गर्भवती महिला को निम्न लाभ प्राप्त होंगे : -
    • निशुल्क सोनोग्राफी की जांच।
    • निशुल्क सोनोग्राफी किसी भी सरकारी और निजी अनुबंधित केन्द्रो पर होगी।
    • डॉक्टर की अनुमति पर लाभार्थी को दूसरी सोनोग्राफी भी निशुल्क प्रदान की जाएगी।

माँ वाउचर योजना विवरण

पात्रता की शर्तें

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को प्राप्त होगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी : -
    • महिला राज्य की स्थायी निवासी हो।
    • महिला कम से कम 3 तीन महीने की गर्भवती हो।
    • महिला प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की लाभार्थी हो।
    • पीसीटीएस पोर्टल पर पंजीकृत महिला।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना के लिए लाभार्थी महिला से निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते है : -
    • आधार कार्ड।
    • जन आधार कार्ड।
    • मोबाइल नंबर।
    • राशन कार्ड।
    • पीसीटीएस पंजीकृत नंबर।

आवेदन की प्रक्रिया

  • राजस्थान माँ वाउचर योजना का लाभ राज्य की सभी दूसरी एवं तीसरी माह गर्भवती महिला उठा सकती है।
  • योजना के लाभ हेतु लाभार्थी महिला को इसके लिए पंजीकरण करना आवश्यक नहीं है।
  • हालाँकि लाभ प्राप्त करने के लिए महिला को पी.सी.टी.एस पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • महिला अपना पीसीटीएस पंजीकरण आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या आशा वर्कर की सहायता से कर सकती है।
  • इसके अतिरिक्त प्रत्येक माह की 9, 18 एवं 27 तारीख को नजदीकी स्वस्थ्य केंद्र जाकर योजना का लाभ एवं पीसीटीएस के लिए पंजीयन करवा सकती है।
  • इसके पंजीयन के लिए लाभरहित महिला के पास जनाधार कार्ड, आधार कार्ड, एवं चालू मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  • डॉक्टर द्वारा महिला को सोनोग्राफी करवाने पर अस्पताल कर्मचारी द्वारा महिला से उनके जनाधार नंबर, आधार नंबर और पीसीटीएस पर पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे विवरण देना होगा।
  • कर्मचारी द्वारा विवरण दर्ज करने के पश्चात महिला के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
  • इस ओटीपी को कर्मचारी के साथ साझा करने पर महिला को माँ वाउचर जारी होगी जिसकी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त होगी।
  • इस माँ वाउचर को महिला नजदीकी जाँच केंद्र में प्रस्तुत करके निशुल्क सोनोग्राफी का लाभ ले सकेंगी।
  • माँ वाउचर की वैधता इसके जारी होने की तिथि से अगले 30 दिवस तक होगी।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • योजना से जुडी कोई भी समस्या या जानकारी के लिए महिला योजना के नोडल विभाग के कार्यालय या आंगनवाड़ी कर्मचारी से संपर्क कर सकती है।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

Ultrasound bhi free karo

आपका नाम
Anamika
टिप्पणी

Ultrasound bhi free karo

In reply to by अज्ञात (सत्यापित नहीं)

sonography fee k liye voucher

आपका नाम
manisha
टिप्पणी

doctors likhte hi nhi h is maa yojna k tehat sonography direct bahar ki likhte h

In reply to by a.m.minakshi20… (सत्यापित नहीं)

Amritsar

आपका नाम
Paramjeetkaur
टिप्पणी

Main pregnancy hu main free main sonografy krana Chati hu

registration

आपका नाम
sunita
टिप्पणी

registration

Maa वॉउचर की वैधता 17/10/2025 होने के बावजूद निशुल्क नही कर रहे।

आपका नाम
Amit kumar
टिप्पणी

Maa वॉउचर की वैधता 17/10/2025 होने के बावजूद निशुल्क नही कर रहे है।
बोलते है वॉउचर एक्सपायर हो गया है।

सोनोग्राफी

आपका नाम
Rajani mahawar
टिप्पणी

Sonography

Maa vavchar yojna

आपका नाम
Sandeep
टिप्पणी

इस योजना में दूरी से संबंधित भी कुछ नियम है क्या , क्योंकि हमने जब आंगनबाड़ी में पूछा तो बताया कि आपका गांव ज्यादा दूर नहीं होने से आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।।

???

Sonography

आपका नाम
Deepika gadri
टिप्पणी

मां विचार योजना

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन