Youtube Video
हाइलाइट
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- प्रति माह 100 यूनिट या इससे कम की बिजली की खपत पर बिजली का बिल शून्य आएगा।
- प्रति माह 100 यूनिट से 150 यूनिट तक की बिजली की खपत होने पर 3 रूपये प्रति यूनिट के अनुदान की दर से बिल आएगा।
- प्रति माह 150 यूनिट से 300 यूनिट तक की बिजली की खपत होने पर 2 रूपये प्रति यूनिट की अनुदान की दर से बिल आएगा।
वेबसाइट
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम बिजली विभाग के कार्यालय में संपर्क करे।
|
योजना का अवलोकन
|
|
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना। |
| आरम्भ दिनांक | 01-04-2023. |
| लाभार्थी | राजस्थान के निवासी। |
| योजना की जानकारी | योजना की नियमित जानकारी के लिए यहाँ योजना सब्सक्राइब करे। |
| नोडल विभाग | राजस्थान विद्युत् विभाग। |
| आवेदन का तरीका | कहीं भी आवेदन करने की ज़रूरत नहीं। |
योजना के बारे में
- राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की जनता के लिए बहुत सी महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं का सञ्चालन किया जाता है।
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना भी इन्ही कल्याणकारी योजनाओं में से एक है।
- इस योजना को राजस्थान सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया था।
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के निवासियों को निःशुल्क बिजली प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सम्बल बनाना है।
- योजना को "राजस्थान मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली बिल योजना" या "राजस्थान फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम" या "राजस्थान चीफ मिनिस्टर फ्री इलेक्ट्रिसिटी स्कीम" या "राजस्थान 100 यूनिट निःशुल्क बिजली योजना" के नाम से भी जाना जाता है।
- योजना के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा उन लाभार्थियों को निःशुल्क बिजली प्रदान की जाएगी जिनकी प्रति माह बिजली की खपत 100 यूनिट प्रति माह या उससे कम है।
- यानि उन निवासियों को बिजली के बिल का भुगतान नहीं करना होगा जो निवासी प्रति माह 100 यूनिट प्रति माह या उससे कम बिजली खर्च करते है।
- योजना के शुरुआत में सरकार द्वारा 50 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली प्रदान की जाती थी।
- परन्तु फिर राजस्थान सरकार ने इससे बढ़ाकर 100 यूनिट प्रति माह कर दिया।
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत योजना में केवल घरेलु बिजली उपभोगता ही पात्र होगा।
- व्यावसायिक बिजली उपभोगता इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क बिजली के पात्र नहीं होंगे।
- 100 यूनिट प्रति माह से ऊपर बिजली की खपत करने वाले भी इस योजना में पात्र होंगे परन्तु उन्हें कम दरों पर बिजली के बिल का भुगतान करना होगा।
- 100 यूनिट से 150 यूनिट प्रति माह की बिजली की खपत करने पर लाभार्थी को बिजली के बिल पर 3 रूपये प्रति यूनिट की दर से अनुदान दिया जायेगा।
- वहीँ 150 यूनिट से 300 यूनिट प्रति माह की बिजली की खपत करने पर लाभार्थी को बिजली के बिल पर 2 रूपये प्रति यूनिट की दर से अनुदान दिया जायेगा।
- निःशुल्क बिजली केवल उन्ही उपभोगताओं के लिए होगी जो प्रति माह 100 यूनिट या उससे काम बिजली इस्तेमाल करते है।
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना में अब तक राजस्थान सरकार 752.58 करोड़ रूपये की अनुदान राशि वितरित कर चुकी है।
- 1.15 करोड़ लाभार्थी अब तक राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत योजना के माध्यम से लाभान्वित हो चुके है।
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- परन्तु राजस्थान सरकार द्वारा समय समय आयोजित कराये जाने वाले महंगाई राहत कैंप में पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
- बिजली विभाग द्वारा बिल वितरण के समय ही उन लाभार्थियों को जीरो बिजली बिल दे दिए जायेंगे जिनकी प्रति माह की बिजली की खपत 100 यूनिट या उससे कम होगी।
- अशोक गहलोत की पूर्वर्ती राजस्थान सरकार द्वारा संचालित मुफ्त बिजली योजना को हाल की भारतीय जनता पार्टी द्वारा बंद करने का फैसला लिया गया है।
- अतः योजना के तहत मिल रही मुफ्त बिजली का लाभ अब राजस्थान निवासियों को प्राप्त नहीं होगा।
- यदि भविष्य में भाजपा की सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का विचार किया जाता है या योजना से जुडी कोई भी जानकारी प्राप्त होती है तो उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- प्रति माह 100 यूनिट या इससे कम की बिजली की खपत पर बिजली का बिल शून्य आएगा।
- प्रति माह 100 यूनिट से 150 यूनिट तक की बिजली की खपत होने पर 3 रूपये प्रति यूनिट के अनुदान की दर से बिल आएगा।
- प्रति माह 150 यूनिट से 300 यूनिट तक की बिजली की खपत होने पर 2 रूपये प्रति यूनिट की अनुदान की दर से बिल आएगा।

पात्रता
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना के लिए राजस्थान सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
- राजस्थान के मूल निवासी।
- लाभार्थी के नाम घरेलु विद्युत कनेक्शन होना चाहिए।
- लाभार्थी प्रति माह 100 यूनिट तक या इससे कम की बिजली उपभोग करता हो।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
- जन आधार कार्ड।
- आधार कार्ड।
- मोबाइल नम्बर।
- घरेलु बिजली का बिल।
लाभ लेने की प्रक्रिया
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना के अंतर्गत मुफ्त बिजली का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
- पर लाभार्थी को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित महंगाई राहत कैंप में अपना पंजीकरण करवाना आवश्यक है।
- जिन लाभार्थियों द्वारा प्रति माह 100 यूनिट से कम की बिजली की खपत की जाएगी उनके बिजली के बिल स्वतः ही शून्य आएंगे।
- 100 यूनिट से ऊपर और 150 यूनिट तक की बिजली की खपत होने पर 3 रूपये प्रति यूनिट के अनुदान के अनुसार बिजली का बिल आएगा।
- 150 यूनिट से 300 यूनिट की बिजली खपत होने पर 2 रूपये प्रति यूनिट के अनुदान के अनुसार बिजली का बिल आएगा।
- बिजली विभाग द्वारा स्वतः बिजली के बिल योजना के दिशानिर्देश के अनुसाल लाभार्थियों को भेजे जायेंगे।

महत्वपूर्ण लिंक
सम्पर्क करने का विवरण
- राजस्थान मुख्यमंत्री घरेलु विद्युत अनुदान योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम बिजली विभाग के कार्यालय में संपर्क करे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
- क्या राजस्थान में बिजली सब्सिडी योजना बंद हो गई है?
- हाँ, भाजपा की सरकार द्वारा कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार द्वारा संचालित मुफ्त बिजली योजना को बंद करने का फैसला लिया गया है।
- क्या में राजस्थान मुफ्त बिजली सब्सिडी योजना के लिए 2025 में आवेदन कर सटका हूँ?
- जी नहीं, राजस्थान मुफ्त बिजली योजना को सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है। अतः इसके लिए अब पंजीकरण नहीं स्वीकार जाएंगे।
- क्या राजस्थान निशुल्क बिजली योजना को सरकार द्वारा दुबारा शुरू किया जाएगा?
- राजस्थान सरकार द्वारा मुफ्त बिजली योजना को शुरू करने के विषय में अभी कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
Free electricity
सर आप फ्री लाइट योजना चालू कर दीजिए सर
लाइट का बिल में चार्जेस बहुत जायदा लग रहा है प्लीज
Free electricity
सर आप फ्री लाइट योजना चालू कर दीजिए सर
लाइट का बिल में चार्जेस बहुत जायदा लग रहा है प्लीज
100 unit Free
BJP HAI HAI BJP KO BHAGAO CONGRESS KO LAO
Electricity subcidy me…
Electricity subcidy me address change procedure
Jan aadhar bill consumer no correction
Kindly ...
My problem is that the mahangaee raahat kaimp mistakenly linked the wrong electricity consumer number to my Jan Aadhaar (jan aadhar no. 4682 67****). Because of this, I am not receiving the free 100 units and am now paying the bill. I request you to link the correct consumer no. (120 254010973).
मुकश
मुकश
Bill free
Nahi daga ya log congress laoo bhai
मुख्यमंत्री बिजली अनुदान
मैने इस योजना में आवेदन करने के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है और नहीं कोई कार्यवाही हुई
सरकार लाभ भी उनको देती है जो पात्र नहीं है
Yah scheme close kyon Hai…
Yah scheme close kyon Hai mujhe registration karvana hai
100 yunit free
Aap se nivedan h ki mane naw miter lgvaya h usme 100 yunit free karne ka kast kre
K number 310442040200
Electric bill
Rajasthan sarkar ki Yojana nahin mil rahi ha
Hundred units free nahi hai
Electric
Camp me electric bill ka rajistresion nahi huaa h to ab rajistresion ho jaye
electricity bill
Dear sir,
I am Utkarsh Mathur
address,Shri Balaji Heights 4
Flat No. 504
Plot No. A 211 to A 220 Narayan Vatika
dhawas, Girdharipura, Ajmer Road, jaipur 302021
K No.2104130693xx and Jan Aadhar card No .48488733xx.
S
I am requesting you for please register provide 150 unit free
LIGHT BILL SUBCIDY NAHI MILNE KE BABAT
MAINE LIGHT KA NEW HOUSE CONECTION LIYA HAI JISKA MUJE LIGHT
BILL MAIN SUBCIDY NAHI MILA HAI
100 unit free
100uint bijali free nahi huwa h abhitak
Pagination
नई टिप्पणी जोड़ें