राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
राजस्थान CM
Scheme Open
 राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना लोगो।
हाइलाइट
  • राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के अंतर्गत छात्र तथा छात्रा को आगामी कक्षा में प्रवेश लेने के बाद निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    कक्षा छात्र छात्रा/ विशेष योग्यजन
    कक्षा 6 से 8वी तक 8000/-रुपए प्रति वर्ष 9000/-रुपए प्रति वर्ष
    कक्षा 9वी से 12वी तक 9000/-रुपए प्रति वर्ष 10,000/-रुपए प्रति वर्ष
    आईटीआई 9000/-रुपए प्रति वर्ष 10,000/-रुपए प्रति वर्ष
    डिप्लोमा 10,000/-रुपए प्रति वर्ष 11,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातक (समान्य) 13,000/-रुपए प्रति वर्ष 15,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातक(प्रोडेशनल) 18,000/-रुपए प्रति वर्ष 20,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातकोत्तर (समान्य) 15,000/-रुपए प्रति वर्ष 17,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातकोत्तर(प्रोफेशनल) 23,000/-रुपए प्रति वर्ष 25,000/-रुपए प्रति वर्ष
  • लाभार्थी मेधावी छात्रों को योजना के अंतर्गत निम्नलिखित नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा :-
    कक्षा पुरस्कार राशि
    कक्षा 8वी से 9वी तक 4000/-रुपए
    कक्षा 11वी 6000/-रुपए
    डिप्लोमा 10,000/-रुपए
    स्नातक 8000/-रुपए
    स्नातकोत्तर 12,000/-रुपए
    स्नातक(प्रोफेशनल) 25,000/-रुपए
    स्नातकोत्तर(प्रोफ़ेशनल) 35,000/-रुपए
  • कक्षा 10वी तथा 12वी के प्रथम दस लाभार्थी मेधवी छात्रों को 1,00,000/-रुपए की प्रोत्साहन राशि देह होगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
योजना का अवलोकन
योजना का नाम राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना।
लाभ शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
लाभार्थी राज्य के निर्माण श्रमिक के पुत्र/ पुत्री या पत्नी।
नोडल विभाग श्रम विभाग, राजस्थान।
आवेदन का तरीका

योजना के बारे में

  • राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना की शुरुवात की गई है।
  • योजना का उदेश्य यह है की निर्माण श्रमिकों के बच्चो का शिक्षा की और प्रोत्साहन बढ़ाना है।
  • राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना राजस्थान के श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही है।
  • योजना के अंतर्गत लाभार्थी को छात्रवृत्ति तथा नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएगे।
  • राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना निम्नलिखित योजनाओ को समलित कर बनाई गई है :-
    • शिक्षा सहायता (छात्रवृत्ति) योजना।
    • मेधावी छात्र/ छात्राओं को नगद पुरस्कार योजना।
    • कौशल शक्ति योजना।
  • छात्र तथा छात्राओं को योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • कक्षा 6 से 12वी तक के छात्रों/विशेष योग्यजन को 8000/-रुपए से 10,000/-रुपए तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
    • आईटीआई के छात्र को 9000/-रुपए तथा छात्रा/विशेष योग्यजन को 10,000/-रुपए देय होंगे।
    • डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों/विशेष योग्यजन को 10,000/-रुपए से 25,000/-रुपए तक छात्रवृत्ति राशि दी जाएगी।
    • कक्षा 8 से स्नातकोत्तर स्तर के मेधावी छात्रों को 4000/-से 35,000/-रुपए तक नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
    • 1,00,000/-रुपए कक्षा 10वी तथा 12वी के दस मेधावी छात्रों को दी जाएगी।
  • ग्रीष्म अवकाश के बाद शिक्षण तथा प्रशिक्षण संस्था के खुलने के बाद छात्रों के आगामी कक्षा में प्रवेश लेने पर छात्रवृत्ति के लिए पात्र होगा।
  • योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए 12वी कक्षा से स्नातकोत्तर स्तर की अंतिम परीक्षा पास करने पर आगामी कक्षा में प्रवेश की आवश्यकता नहीं है।
  • निर्माण श्रमिक की पुत्री, पुत्र या पत्नी योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए पात्र होंगे।
  • योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु कक्षा पास करने के बाद 6 महीने के अंदर आवेदक को आवेदन करना होगा।
  • पात्र लाभार्थी राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का निम्नलिख्ति माध्यम से आवेदन कर के प्राप्त कर सकते है :-

योजना के लाभ

  • राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना के अंतर्गत छात्र तथा छात्रा को आगामी कक्षा में प्रवेश लेने के बाद निम्नलिखित छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी :-
    कक्षा छात्र छात्रा/ विशेष योग्यजन
    कक्षा 6 से 8वी तक 8000/-रुपए प्रति वर्ष 9000/-रुपए प्रति वर्ष
    कक्षा 9वी से 12वी तक 9000/-रुपए प्रति वर्ष 10,000/-रुपए प्रति वर्ष
    आईटीआई 9000/-रुपए प्रति वर्ष 10,000/-रुपए प्रति वर्ष
    डिप्लोमा 10,000/-रुपए प्रति वर्ष 11,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातक (समान्य) 13,000/-रुपए प्रति वर्ष 15,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातक(प्रोडेशनल) 18,000/-रुपए प्रति वर्ष 20,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातकोत्तर (समान्य) 15,000/-रुपए प्रति वर्ष 17,000/-रुपए प्रति वर्ष
    स्नातकोत्तर(प्रोफेशनल) 23,000/-रुपए प्रति वर्ष 25,000/-रुपए प्रति वर्ष
  • लाभार्थी मेधावी छात्रों को योजना के अंतर्गत निम्नलिखित नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा :-
    कक्षा पुरस्कार राशि
    कक्षा 8वी से 9वी तक 4000/-रुपए
    कक्षा 11वी 6000/-रुपए
    डिप्लोमा 10,000/-रुपए
    स्नातक 8000/-रुपए
    स्नातकोत्तर 12,000/-रुपए
    स्नातक(प्रोफेशनल) 25,000/-रुपए
    स्नातकोत्तर(प्रोफ़ेशनल) 35,000/-रुपए
  • कक्षा 10वी तथा 12वी के प्रथम दस लाभार्थी मेधवी छात्रों को 1,00,000/-रुपए की प्रोत्साहन राशि देह होगी।

पात्रताएं

  • आवेदक राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए।
  • निर्माण श्रमिक मण्डल में पंजीकृत होना चाहिए।
  • निर्माण श्रमिक की पत्नी/ पुत्री/ पुत्र ही योजना के लिए पात्र है।
  • आवेदक जो कक्षा 6 से स्नातकोत्तर स्तर के बिच की कक्षाओं में पढ़ रहे है वह पात्र होंगे।
  • जो आवेदक सरकारी या केंद्र/ राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय तथा महाविद्यालय में निम्नलिख्ति पाठ्यक्रम पढ़ रहे है वह पात्र है :-
    • आईटीआई।
    • पॉलिटेक्निक।
    • डिप्लोमा।
    • स्नातक।
    • स्नातकोत्तर।
  • निर्माण कामगार के अधिकतम 2 बच्चो अथवा एक बच्चा एवं पत्नी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे।
  • पति एवं पत्नी दोनों के पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने की स्थिति में अधिकतम दो बच्चे पात्र होंगे।
  • निम्नलिखित मेधावी छात्रों नकद पुरस्कार हेतु पात्र होंगे :-
    • कक्षा 8वी से कक्षा 12वी तक की परीक्षा में 75% अंक या समकक्ष ग्रेड से पास होने वाले छात्र- छात्रा।
    • डिप्लोमा, स्नातक तथा स्नातकोत्तर की परीक्षा में 60% या अधिक तथा समकक्ष ग्रेड से पास होने वाले छात्र- छात्रा।
  • निर्माण श्रमिक की पत्नी के आवेदक होने की स्थिति में पत्नी की आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • जिन निर्माण श्रमिकों ने लगातार एक वर्ष से कालावधि तक अंशदान जमा नहीं किया है उनके पुत्री/ पुत्र/ पत्नी पात्र नहीं है।

आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • राजस्थान में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • भामाशाह कार्ड।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • जन आधार कार्ड।
    • पंजीकृत निर्माण श्रमिक होने का प्रमाण।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • ईमेल आईडी।
    • मोबाइल नंबर।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदक कर के प्राप्त कर सकते है, जो राजस्थान के एस एस ओ पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • आवेदक को पहले पंजीकरण करना होगा ।
  • पंजीकरण करने के लिए जन आधार/ गूगल आईडी विकल्प में से एक को चुनना होगा।
  • चयन करने के बाद निम्नलिखित विवरण को भरना होगा :-
    • आवेदक का नाम।
    • मोबाइल नंबर।
  • आवेदक को यूजर आईडी और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद योजनाओ की सूचि में से राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना को चुनना होगा।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जनकारियो को ठीक से भरना होगा।
  • सभी आवश्यक दस्तवेजो को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • लाभार्थियों के चयन हेतु संबंधित अधिकारियो द्वारा आवेदन पत्रों की जाँच की जाएगी।
  • चयनित लाभार्थियों को जाँच के बाद छात्रवृत्ति तथा नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना का लाभ ऑफलाइन आवेदन पत्र के माधयम से आवेदन कर के प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदक राजस्थान निर्माण श्रमिक शिक्षा व कौशल विकास योजना आवेदन पत्र को श्रम विभाग कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
  • आवेदन पत्र को प्राप्त करने के बाद आवेदन पत्र को ठीक से भरना होगा तथा सभी दस्तावेजों को संलग्र करना होगा।
  • आवेदन पत्र समेत सभी दस्तावेजों को वही जमा करना होगा जहा से आवेदन पत्र प्राप्त किया गया है।
  • संबंधित अधिकारियो द्वारा आवेदन पत्र तथा दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।
  • जाँच के बाद चयनित लाभार्थियों को छात्रवृत्ति/ पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

छात्रवृत्ति चेक करना

Koshal vikash yojana

आपका नाम
Ramnaresh Nagar
टिप्पणी

छात्रवृत्ति

statis of my scholership B5/2022/0004283

आपका नाम
harendra singh
टिप्पणी

SIR PROVIDE MY STATUS

छात्रवृत्ति

आपका नाम
Bhuda ram
टिप्पणी

B23/2016/0225551 श्रम विभाग कौशल विकास योजना प्रियांशु बाजिया परी बाजिया स्कॉलरशिप नहीं आई है अभी तक फार्म एक्सेप्ट किए हुए 3 महीने हो गए

ARTS

आपका नाम
Baljeet Singh
टिप्पणी

Mera naam Baljeet Singh hai Jilla Sri Ganganagar gopt senior secondary School 3h choti class 12 me padhta hu mere pita ek majdur Hai Ve Meri padhaai ka kharcha nahin utha Pa rahe hai mujhe shramik wali chhatravritti Dene ka prayas Kere ji aapka dhanyvad Ho Ga ji Naam Baljeet Singh School ka name gopt senior secondary School 3h choti

Class9 की स्कुलर सीप

आपका नाम
Charan singh
टिप्पणी

Class9 की स्कुलर सीप

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन