स्वच्छ भारत मिशन

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Tue, 09/07/2024 - 14:03
Narendra Modi PM of India
Scheme Open
हाइलाइट
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार प्रयास कर रही है:-
    • भारत को खुले में शौच से मुक्त देश बनाना।
    • लोगों को साफ-सफाई और स्वच्छता के महत्व के बारे में शिक्षित करना।
    • बच्चों में आम वायु जनित और जल जनित बीमारियों को खत्म करना।
    • ठोस एवं अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार करना।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • स्वच्छ भारत मिशन टोल फ्री:- 18001800404
  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग संपर्क नंबर:- 011-24361011, 011-24361245
योजना का अवलोकन
योजना का नाम स्वच्छ भारत मिशन।
आरंभ वर्ष 2014
उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देना और भारत को खुले में शौच से मुक्त बनाना।
लाभार्थी शहरी और ग्रामीण परिवार।
नोडल विभाग पेयजल एवं जल स्वच्छता विभाग।
आवेदन का तरीका स्वच्छ भारत मिशन के लिए आवेदक ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते है।

योजना के बारे मे

  • आज के समय में भी भारत में काफी क्षेत्रों में खुले में शौच काफी सामान्य है।
  • जिसके कारण जल स्रोत और भोजन प्रदूषित हो जाते है, जिससे दस्त, चोलेरा, ट्रेकोमा, मलेरिया, एस्कारायसिस, आंतों के कीड़े आदि जैसी प्रमुख बीमारियाँ उत्पन होती है।
  • इसके कारण बच्चो के स्वास्थ्य में भी प्रभाव पड़ता है, ज़्यदातर 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है।
  • भारत में इस परेशानी से सामना करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में 'स्वच्छ भारत मिशन' के रूप में दुनिया का सबसे बड़ा सफाई अभियान घोषित किया।
  • इस मिशन के तहत, सरकार का लक्ष्य 10 करोड़ व्यक्तिगत शौचालय बनाना है।
  • स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सरकार ने सुनिश्चित किया है की कोई भी खुले में शौच न करे इसलिए शौचालय का निर्माण किया जायगा।
  • पहले से निर्मित पिट शौचालयों को स्वच्छ शौचालय में परिवर्तित किया जाएगा।
  • यदि सीवेज प्रणाली उपलब्ध है तो केवल शौचालय संरचना का निर्माण किया जाएगा और यदि नहीं है तो एक ऑन-साइट सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।
  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार घरेलू शौचालय, समुदाय शौचालय, सार्वजनिक शौचालय और पिस्सू मंदिर निर्मित करेगी।
  • इस योजना के तहत सरकार घरेलू शौचालय, समुदाय शौचालय, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करेंगे।
  • इसके निर्माण के लिए सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए निर्धारित प्रोत्साहन प्रदान करेगी।
  • शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) द्वारा डिज़ाइन किए गए प्रक्रिया द्वारा लाभार्थी परिवारों को पहचाना जाएगा।
  • ग्रामीण क्षेत्र के लिए हर प्रत्येक व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए 12000/- रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
  • 30 जनवरी, 2024 तक 5,09,680 से अधिक गांवों ने खुद को खुले में शौच से मुक्त घोषित किया है।

योजना के अंतगर्त मिलने वाले लाभ

  • स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण और शहरी परिवारों को अन्य लाभ प्राप्त होंगे।
    • योजना के माध्यम से स्वच्छता के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
    • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खुले में शौच को समाप्त करने में सहायता मिलेगी।
    • अस्वच्छ और एकल गड्ढे वाले शौचालयों को स्वच्छतापूर्ण शौचालयों में परिवर्तित किया जाएगा।
    • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार लाने में सहायता मिलेगी।
    • खुले में शौच के कारण होने वाली वायु और जल जनित बीमारियों का स्तर कम होगा।

पात्रता

  • योजना के अंतर्गत सभी ग्रामीण और शहरी परिवार आवेदन करने के लिए पात्र है।
  • इस योजना के अंतर्गत मुख्य्ता कम आय वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • जो परिवार ऐसे विशिष्ट भौगोलिक क्षेत्रों में रहते है, जहाँ पर सरकार ने स्वछता की आव्यशकता बताई है।

आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने आवयशक है:-
    • आवासीय प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • पैन कार्ड।
    • बैंक विवरण।
    • स्वामित्व का प्रमाण।
    • आय प्रमाण।

आवेदन की प्रक्रिया

  • लाभार्थी स्वच्छ भारत मिशन व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (आईआईएचएल) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 'स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण वेबसाइट' से और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोग 'स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) वेबसाइट' के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण के लिए आवेदक को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे:-
    • नाम।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल।
    • पता।
    • पैन कार्ड/पासपोर्ट/वोटर आईडी कार्ड नंबर।
  • सफलतापूर्ण पंजीकरण के बाद आवेदक को मिले हुए लॉगिन विवरण से पोर्टल पर लॉगिन करना है।
  • आवेदन पत्र में सभी आवयशक विवरण भरने और सभी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र को जमा कर दे।
  • सम्बंधित विभाग द्वारा आवेदन पत्रों के सतयापन के बाद अनुमोदन पत्र जारी कर दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • स्वच्छ भारत मिशन टोल फ्री:- 18001800404
  • पेयजल एवं स्वच्छता विभाग संपर्क नंबर:- 011-24361011, 011-24361245
  • विभाग का पता:- पेयजल एवं स्वच्छता विभाग
    जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार
    सी विंग, चौथी मंजिल, पंडित दीनदयाल अंत्योदय भवन,
    सीजीओ कॉम्प्लेक्स लोधी रोड,
    नई दिल्ली-110003

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

शौचालय

आपका नाम
Balveer sahu
टिप्पणी

शौचालय के लिए आवेदन

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन