उत्तर प्रदेश बेरोज़गारी भत्ता योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
उत्तर प्रदेश CM
उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना लोगो।
हाइलाइट

1000/- रूपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता।

ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश टोल फ्री नंबर :- 155330.
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश फ़ोन नंबर :-
    • 0522 2638995.
    • 07839454211.
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश ईमेल :-
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तर प्रदेश बेरोज़गारी भत्ता योजना।
आरंभ होने का वर्ष 2012
सहायता की राशि 1000/- रूपये प्रति माह का बेरोजगारी भत्ता।
 लाभार्थी 25 - 40 वर्ष के बेरोजगार युवक/युवतियां।
नोडल एजेंसी सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश।
आवेदन का तरीका सेवायोजन कार्यालय द्वारा।

योजना के बारे में

  • उत्तर प्रदेश बेरोज़गारी भत्ता योजना उत्तर प्रदेश सरकार की प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के लिए महत्वपूर्ण योजना है।
  • इस योजना को वर्ष 2012 में शुरू किया गया था।
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश इस योजना का सञ्चालन विभाग है।
  • योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के युवा बेरोज़गारो को आर्थिक रूप से सहायता दे कर प्रदेश की प्रगति में नियोजित करना है।
  • योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र युवा को 1000/- प्रति माह का बेरोज़गारी भत्ता सरकार की और से दिया जायेगा।
  • इस योजना का लाभ केवल वही युवा ले सकते है जिनकी आयु 25 वर्ष से अधिक व 40 वर्ष से कम है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक युवा का 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदक के परिवार की समस्त श्रोतो से वार्षिक आय 36000/- रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • बेरोज़गारी भत्ते के आवेदन करने से पूर्व आवेदक का अपने जिले के सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।
  • आवेदक अपने जिले के सेवायोजन कार्यालय में आवेदन पत्र जमा क्र इस योजना का लाभ ले सकते है।

योजना के लाभ

  • पात्र आवेदक को सरकार द्वारा 1000/- प्रति माह का बेरोज़गारी भत्ता प्रदान किया जायेगा।

पात्रताएं

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी हो।
  • आवेदक की आयु 25 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो।
  • आवेदक बेरोज़गार हो।
  • आवेदक न्यूनतम 10वीं पास हो।
  • आवेदक के परिवार की समस्त श्रोतो से आय 36,000/- से अधिक न हो।
  • आवेदक सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आय प्रमाण पत्र।
  • हाईस्कूल मार्कशीट।
  • हाईस्कूल प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र।
  • सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • 2 स्वयं पता लिखे 11*5" के लिफाफे जिनपे 25/- रूपये के 2 डाक टिकट लगे हो।

आवेदन की प्रक्रिया

  • आवेदक को सर्वप्रथम अपना पंजीकरण अपने जिले के सेवायोजन कार्यालय में कराना होगा।
  • सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण हो जाने के पश्चात आवेदक को उसी वर्ष की 31 अगस्त से पहले बेरोज़गारी भत्ते के लिए आवेदन करना होगा।
  • आवेदन करने के लिए आवेदक को आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेजों की छायाप्रति संलग्न करनी होगी :-
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • आय प्रमाण पत्र।
    • हाईस्कूल मार्कशीट।
    • हाईस्कूल प्रमाण पत्र।
    • जाति प्रमाण पत्र।
    • सेवायोजन कार्यालय द्वारा जारी पहचान पत्र।
    • आधार कार्ड।
  • इसके अलावा आवेदक को 2 स्वयं पता लिखे 11*5" के लिफाफे जिनपे 25/- रूपये के 2 डाक टिकट लगे हो भी आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे।
  • सम्पूर्ण विवरण भर व दस्तावेज़ संलग्न करने के पश्चात आवेदक को आवेदन पत्र अपने जिले के उसी सेवायोजन कार्यालय में जमा कराना होगा जहाँ वो पंजीकृत है।
  • आवेदन पत्र की क्षेत्रीय/जिला कार्यालय द्वारा गहनता से जांच की जाएगी।
  • आवेदन पत्र पात्र होने पर 1 माह के भीतर आवेदन पत्र स्वीकृत कर आवेदक के खाते में भत्ता ट्रांसफर होना शुरू हो जायेगा।

योजना के महत्वपूर्ण बिंदु

  • लाभार्थी को बेरोज़गार भत्ता केवल रोज़गार मिल जाने तक ही दिया जायेगा।
  • भेरोज़गारी भत्ते की राशि का भुगतान लाभार्थियों को 4 माह में 1 किश्त द्वारा दिया जायेगा।
  • आवेदन पत्र अस्वीकृत हो जाने की दशा में आवेदक को उसके मोबाइल के माध्यम से सूचित कर दिया जायेगा।
  • आवेदन पत्र स्वीकृत हो जाने की दशा में पात्र आवेदकों की सूची विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
  • सभी आवेदन पत्र गहनता से जांच के पश्चात 1 माह के भीतर स्वीकृत या अस्वीकृत जायेंगे।
  • लाभार्थी को प्रत्येक वर्ष के अंतिम 4 माह की किसी भी तिथि को सेवायोजन कार्यालय में बेरोज़गार होने का शपथ पत्र देना होगा।
  • शपथ पत्र देने की दशा में ही अगले वर्ष का भत्ता सरकार द्वारा दिया जायेगा, विफल होने पर बेरोज़गारी भत्ता रोक दिया जायेगा।
  • आवेदक को आवेदन पत्र के साथ 2 स्वयं पता लिखे 11*5" के लिफाफे जिनपे 25/- रूपये के 2 डाक टिकट लगे हो भी जमा करने होंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क विवरण

  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश टोल फ्री नंबर :- 155330.
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश फ़ोन नंबर :-
    • 0522 2638995.
    • 07839454211.
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश ईमेल :-
  • सेवायोजन विभाग, उत्तर प्रदेश,
    रोज़गार भवन, गुरु गोबिंद सिंह मार्ग,
    बस मंडी चौराहा, लखनऊ। 226001

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

apply kese kre iske liye?

टिप्पणी

District employment officer…

टिप्पणी

In reply to by [email protected] (सत्यापित नहीं)

Berojgar

आपका नाम
Rajat sharma
टिप्पणी

मेरा नाम रजत शर्मा है सूरजवीर इंटर कॉलेज से मैं कक्षा 12 पास किया है नौकरी के लिए प्रयास कर रहा हूं लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाया हूं

BHU aur Prayagraj university…

टिप्पणी

application form kahan jamaa…

टिप्पणी

apply link for up berozgari…

टिप्पणी

bolte hai ki koi bhatta nhi…

टिप्पणी

running or not?

टिप्पणी

bijli

टिप्पणी

no light

naukri do uttar pradesh…

टिप्पणी

naukri do uttar pradesh sarkaar sirf bhatte se kaam nahi chalega. is 1000 1500 me ghar chalayenge ham haan

Bhatte ki amount kab bdhegi…

टिप्पणी

Bhatte ki amount kab bdhegi. Itne me kya hota hai

hmare jile me nhi hai ye…

टिप्पणी

hmare jile me nhi hai ye scheme shayad

bhatte ka status kese jane

टिप्पणी

bhatte ka status kese jane

online bhatta form

टिप्पणी

online bhatta form

Kahan apply karna hai

टिप्पणी

Kahan apply karna hai

मेरे पास फिलहाल कोई जॉब नही…

टिप्पणी

मेरे पास फिलहाल कोई जॉब नही है कृपया इतना मुझे उत्तर प्रदेश का बेरोजगारी भत्ता दे दे

I need unemployment allowance

टिप्पणी

I need unemployment allowance

(No subject)

Berojgari bhatta

आपका नाम
Sunita Devi
टिप्पणी

Berojgari bhatta up for sc,st category

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन