उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
उत्तराखण्ड CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को लाभ पहुँचाने के लिए निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी :-
    • रहने के लिए विभागीय छात्रावास।
    • पढ़ने के लिए पुस्तकालय।
    • समस्याओं के निवारण हेतु संपर्क केंद्र।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • संपर्क विवरण अभी जारी नहीं हुवा है।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना।
आरंभ होने की तिथि 2023.
लाभ
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के तहत प्रदेश के युवाओं को लाभ पहुँचाने के लिए निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएगी :-
    • रहने के लिए विभागीय छात्रावास।
    • पढ़ने के लिए पुस्तकालय।
    • समस्याओं के निवारण हेतु संपर्क केंद्र।
आवेदन का तरीका जल्द ही जारी होगा।

योजना के बारे मे

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना उत्तराखण्ड सरकार की प्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है।
  • इस योजना की घोषणा माननिये मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रोज़गार मेले के दौरान दिनांक 20-02-2023 को की गयी थी।
  • प्रदेश के बहुत से युवा सरकारी नौकरी पाने हेतु प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते है।
  • परन्तु उन्हें वो मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध नहीं हो पाती है जो एक युवा को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु चाहिए होती है।
  • प्रदेश के बहुत से युवा इतने आर्थिक रूप से शशक्त नहीं है की वो बड़े कोचिंग संस्थानों में दाखिला ले सके।
  • इन्ही सभी बातों को मद्देनज़र रखते हुवे उत्तराखण्ड सरकार द्वारा दो महत्वपूर्ण योजनायें शुरू की गयी है।
  • पहली योजना उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उत्थान योजना है जिसके अंतर्गत प्रदेश के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
  • वहीँ उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के तहत युवाओं को तैयारी हेतु मूलभूत सुविधाएँ दी जाएगी।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के तहत निम्नलिखित मूलभूत सुविधाएँ युवाओं को दी जाएगी :-
    • रहने के लिए विभागीय छात्रावास।
    • पढ़ने के लिए पुस्तकालय की स्थापना।
    • समस्याओं के निवारण हेतु संपर्क केंद्र।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना में छात्रों के लिए पढ़ने के दौरान रहने की व्यवस्था के लिए छात्रावास का निर्माण किया जायेगा।
  • इसी तरह अच्छी पुस्तकों तक पहुँच के लिए छात्रों के लिए हर जिले में पुस्तकालय की की स्थापना की जाएगी।
  • इन पुस्तकालय का उपयोग छात्र अपनी तैयारी के दौरान व शिक्षक एवं समुदाय के सदस्य कर सकते है।
  • इसी तरह प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान आने वाली समस्याओं के निवारण हेतु हर जिले में संपर्क केंद्र बनाये जायेंगे।
  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को सुगम बना देगी जिससे वो अधिक केंद्रित हो कर पढ़ाई कर सकेंगे।
  • जल्द ही सरकार द्वारा उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना का विवरण व आवेदन का तरीका जारी किया जायेगा।

उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री उत्थान योजना जानकारी।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ मिलेंगे :-
    • विभागीय छात्रावास में रहने की सुविधा।
    • सरकार द्वारा पुस्तकालय बनाये जायेंगे जिनका उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों द्वारा किया जायेगा।
    • संपर्क केंद्र बनाया जायेगा जिसमे प्रतियोगी परीक्षाओं से सम्बंधित समस्या दूर की जाएगी।

पात्रता

  • उत्तराखण्ड के निवासी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • निवास प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेज़।
  • मोबाइल नंबर।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • आय प्रमाण पत्र।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ज्ञानकोष योजना की फिलहाल अभी घोषणा हुई है।
  • योजना के लाभ लेने की प्रक्रिया, आवेदन का तरीका जल्दी ही जारी किया जायेगा।
  • लाभ लेने की प्रक्रिया जारी होते ही हम अपडेट कर देंगे।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • संपर्क विवरण अभी जारी नहीं हुवा है।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन