विज्ञान धारा योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Thu, 05/09/2024 - 15:06
केन्द्रीय सरकार CM
Scheme Open
Vigyan Dhara Scheme Logo
हाइलाइट
  • केंद्र सरकार द्वारा घोषित विज्ञान धारा योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ उपलब्ध होंगे : -
    • 11वी एवं 12वी के विद्यार्थी को शोध के लिए इंटर्नशिप।
    • स्नातक, परास्नातक, पी.एच.डी के छात्रों के लिए फ़ेलोशिप।
    • इसके माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के विकास पर कार्य किया जाएगा।
    • विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी के नवीनतम अनुसंधान विकास के साथ उसके तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा इसके नवाचार के तंत्र को मजबूत करना।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हेल्पलाइन नंबर : - +91 11 26590215
योजना का अवलोकन
योजना का नाम विज्ञान धारा योजना
आरंभ वर्ष 2024
लाभ शोध हेतु 11वी एवं 12वी के विद्यार्थी को इंटर्नशिप।
स्नातक, परास्नातक, पी.एच.डी के छात्रों को फ़ेलोशिप।
लाभार्थी 11वी, 12वी, स्नातक, परास्नातक, पी.एच.डी के छात्र।
नोडल विभाग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका विज्ञान धारा योजना पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • केंद्र सरकार की 2047 तक विकसित भारत के उद्देश्य को सफल बनाने हेतु भारत को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के साथ अनुसन्धान और विकास के क्षेत्र महत्वपूर्ण कार्य करने बाकी है।
  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी में कई ऐसे स्थान है जहाँ पर भारत को विशेष काम करने की आवश्यकता है।
  • इसके लिए हमें बुनियादी शोध हेतु अंतराष्ट्रीय सुविधाओं को एक स्थान पर एकत्र करके अनुसन्धान को बढ़ावा देना होगा।
  • इन सब बातो को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा "विज्ञान धारा योजना" को लागू करने का निर्णय लिया है।
  • इस योजना के अंतर्गत तीन योजनाओ का समावेश किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य उन सभी योजनाओ को दिशा प्रदान करना, उनका एकीकरण करना और उनमे आने वाले खर्च का प्रबंध आसानी से किया जा सके।
  • विज्ञान धारा योजना के अंतर्गत आने वाली योजना के प्रमुख बिंदु इस प्रकार से है : -
    • विज्ञान और प्रौद्योगिकी संस्थागत और मानव क्षमता निर्माण।
    • विकास और उसके अनुसन्धान सम्बंधित।
    • नई प्रौद्योगिकी और उसकी तैनाती के लिए।
  • विज्ञान धारा योजना की सहायता से अपनी प्राथमिकताओं को बनाए रखते हुए वैश्विक मानकों को इस्तेमाल करना।
  • इस योजना की सहायता से सरकार देश की युवा पीढ़ी के लिए नवाचार, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान भवन निर्माण हेतु एक वातावरण तैयार करना।
  • मुख्य रूप से विज्ञान धारा योजना निम्नलिखित पांच बिन्दुओ पर कार्य करती है : -
    • पहला, युवा पीढ़ी को इसके लिए तैयार करना, जिसके लिए सरकार द्वारा देश के 11वी एवं 12वी के मेधावी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप और स्नातक, परास्नातक, पी.एच.डी के छात्रों को फ़ेलोशिप प्रदान करना।
    • दूसरा, अत्याधुनिक शोध में अंतराष्ट्रीय सहयोग।
    • तीसरा, समाज को प्रभावित करने वाले क्षेत्र जैसे की जलवायु परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना।
    • चौथा, स्वच्छ ऊर्जा जैसे उत्पादों के विकास पर कार्य करना।
    • पांचवा, सयुंक्त अनुसंधान परियोजना और फ़ेलोशिप।
  • योजना के संचालन के लिए केंद्र सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग को इसका नोडल विभाग चयनित किया गया है।
  • वही इसके सफल क्रियान्वय हेतु 10,579 करोड़ रूपए की राशि प्रस्तावित की गई है, जो की 15वे वित्तीय आयोग की अवधि 2021-22 से 2025-26 तक की है।
  • विज्ञान धारा योजना की सहायता से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को मजबूती देना, शोध की क्षमता और नवाचार को बढ़ाना है।
  • इसके साथ ही, शैक्षणिक संस्थाओं को विकास एवं अनुसंधान की प्रयोगशाला प्रदान करके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बुनियादी ढाँचे को मजबूती प्रदान करना है।
  • योजना के तहत प्रस्तावित सभी कार्य केंद्र की विकसित भारत योजना 2047 के सपने को साकार करने की दिशा में यह कार्य 5 वर्षीय योजना के तहत संचालित किये जाएंगे।
  • विज्ञान धारा योजना के अंतर्गत मिलने वाली इंटर्नशिप और फ़ेलोशिप के लिए केवल पात्र व्यक्ति ही आवेदन कर सकते है।
  • योजना की पात्रता और उसके आवेदन सम्बंधित विस्तृत जानकारी विभाग द्वारा जल्द ही साझा की जाएगी।
  • योजना से जुडी अन्य जानकारी आप विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर हमारे इस पेज को सब्सक्राइब करके प्राप्त कर सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • केंद्र सरकार द्वारा घोषित विज्ञान धारा योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ उपलब्ध होंगे : -
    • 11वी एवं 12वी के विद्यार्थी को शोध के लिए इंटर्नशिप।
    • स्नातक, परास्नातक, पी.एच.डी के छात्रों के लिए फ़ेलोशिप।
    • इसके माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा के विकास पर कार्य किया जाएगा।
    • विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी के नवीनतम अनुसंधान विकास के साथ उसके तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

पात्रता

  • विज्ञान धारा योजना के लिए केवल वही व्यक्ति आवेदन कर सकते है जो इसकी दी गई पात्रता को पूर्ण कर सकेंगे। हालाँकि, इंटर्नशिप और फ़ेलोशिप से जुडी विस्तृत पात्रता सरकार द्वारा अभी जारी नहीं की गई है। अतः नीचे दी गई पात्रता संभावित मात्र है, जिसमे यथासंभव बदलाव निश्चित है।
    • आवेदक देश का स्थायी निवासी हो।
    • आवेदक अपने संस्थान का मेधावी छात्र हो।
    • इंटर्नशिप के लिए छात्र ने हाई स्कूल की परीक्षा में निर्देशित प्रतिशत प्राप्त किये हो।
    • फेलोशिप हेतु स्नातक, परास्नातक और पी.एच.डी छात्रों ने निर्धारित अंक अर्जित किये हो।
    • आवेदन केवल दिए गए वित्तीय वर्ष के लिए ही कर सकते है।
    • योजना के लिए आवेदन और अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण के मध्य का अंतर छह महीने से अधिक न हो।
    • योजना से जुडी अन्य एवं विस्तृत पात्रता इसके दिशानिर्देश जारी होने पर साझा कर दी जाएगी।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • विज्ञान धारा योजना की इंटर्नशिप और फ़ेलोशिप के आवेदन हेतु निम्नलिखित संभावित दस्तावेज की आवश्यकता होगी : -
    • पहचान पत्र।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • स्कूल और कॉलेज सम्बंधित दस्तावेज (यदि लागु हो)
    • शैक्षणिक दस्तावेज।
    • बैंक दस्तावेज।
    • पासपोर्ट साइज फोटो।
    • स्कूल एवं कॉलेज द्वारा विद्यार्थी को जारी एनओसी।
    • ईमेल आईडी।
    • आयु प्रमाण पत्र।
    • अन्य निर्देशित दस्तावेज।

आवेदन की प्रक्रिया

  • भारत सरकार द्वारा विज्ञान धारा योजना की घोषणा कैबिनेट बैठक के दौरान की गई है।
  • घोषणा के दौरान विज्ञान धारा योजना के आवेदन किस माध्यम से स्वीकारे जाएंगे इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
  • विभाग विज्ञान धारा योजना के आवेदन पत्र ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार सकते है।
  • दोनों ही माध्यम से आवेदकों को आवेदन पत्र में अपनी निजी और अन्य विवरण दर्ज करना आवश्यक है।
  • विवरण दर्ज करने के साथ ही आवेदक को पात्रता सम्बंधित कुछ दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
  • भविष्य में आवेदन सम्बंधित जानकारी प्राप्त होने पर उसे यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
  • आवेदन सम्बंधित अन्य जानकारी के लिए आवेदक इसके नोडल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी हेल्पलाइन नंबर : - +91 11 26590215
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग,
    टेक्नोलॉजी भवन, न्यू महरौली रोड,
    नई दिल्ली-110016.

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

I am poor family person and I am required to get good education

आपका नाम
Dhanush Gowda
टिप्पणी

Your scholarship application is the best future creator to our poverty like people.

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन