विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Sat, 16/08/2025 - 15:30
दिल्ली CM
Scheme Open
 Image of Viksit Delhi CM Internship Program
Youtube Video
हाइलाइट
  • सरकारी विभागों में 3 महीने की इंटर्नशिप।
  • 20,000/- प्रति माह का स्टायपेंड।
  • इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • विकसित दिल्ली सीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम हेल्पलाइन ईमेल: [email protected]
योजना का सारांश
योजना का नामविकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम।
प्रारंभ वर्ष2025
लाभ20,000/- मासिक मानदेय सहित इंटर्नशिप।
लाभार्थीदिल्ली के छात्र।
नोडल विभागदिल्ली प्रशासनिक सुधार विभाग।
सब्सक्रिप्शनयोजना की जानकारी पाने के लिए यहाँ सब्सक्राइब करें
आवेदन का माध्यमऑनलाइन आवेदन फॉर्म के माध्यम से।
विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के लाभ

योजना का परिचय: एक संक्षिप्त अवलोकन

  • दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता द्वारा दिनांक 30-06-2025 को विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के युवा और ऊर्जावान छात्रों को वास्तविक कार्यानुभव प्रदान कर और उन्हें दिल्ली सरकार की नीति और निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा बनने का अवसर देना है।
  • इस इंटर्नशिप कार्यक्रम का नोडल विभाग प्रशासनिक सुधार विभाग है।
  • सरकार द्वारा विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप पकार्यक्रम के तहत छात्रों का चयन किया जायेगा जिसमे चयनित छात्रों को 3 माह की इंटर्नशिप दी जाएगी।
  • इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा प्रति माह 20 हजार रूपये का स्टायपेंड भी प्रदान किया जायेगा।
  • 18 से 30 वर्ष की आयु के ऐसे छात्र जो स्नातक या परास्नातक कोर्स में पढ़ाई कर रहे हैं, वे 3 महीने की इंटर्नशिप के लिए दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम में आवेदन करने हेतु पात्र हैं।
  • चुने गए इंटर्न्स को इंटर्नशिप अवधि के दौरान 5 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी।
  • इंटर्नशिप की अवधि पूर्ण होने के बाद विभागाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र भी इंटर्न्स को प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत कुल 150 छात्रों को इंटर्नशिप के लिए चुना जाएगा।
  • इच्छुक छात्र विकसित दिल्ली सीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं और स्क्रीनिंग टेस्ट में भाग ले सकते है।
  • इंटर्नशिप हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2025 है।
  • इच्छुक व पात्र छात्र प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए भी आवेदन कर सकते हैं जो भी केंद्र सरकार की इंटर्नशिप योजना है।

इंटर्नशिप टाइमलाइन 2025-2026

पंजीकरण प्रारंभ30-06-2025
पंजीकरण समाप्त10-07-2025
स्क्रीनिंग टेस्ट परिणाम21-07-2025
बूट कैंप तिथि10-08-2025
अंतिम परिणाम28-07-2025
जॉइनिंग तिथि01-08-2025

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • चयनित छात्रों को सरकारी विभागों में 3 महीने की इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।
  • 20,000/- प्रतिमाह का स्टायपेंड सभी इंटर्न्स को देय होगा।
  • इंटर्नशिप अवधि के दौरान 5 दिन की छुट्टी भी दी जाएगी।
  • विभागाध्यक्ष द्वारा हस्ताक्षरित इंटर्नशिप प्रमाण पत्र।
  • इंटर्नशिप हेतु अधिकतम 150 छात्रों का चयन किया जायेगा।

पात्रता

  • केवल वो छात्र पात्र है जो दिल्ली के स्थायी निवासी और मतदाता हैं।
  • छात्र स्नातक या परास्नातक कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • छात्र की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • छात्र के कक्षा 12वीं में न्यूनतम 70% अंक या उससे अधिक होने चाहिए।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • दिल्ली का निवास प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • मतदाता पहचान पत्र।
  • छात्र का पहचान पत्र।
  • बैंक खाता विवरण।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।

आवेदन प्रक्रिया

  • दिल्ली सरकार ने इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए छात्रों के पंजीकरण हेतु विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम का आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया है।
  • इसी वेबसाइट के माध्यम से लाभार्थी छात्र इंटर्नशिप हेतु अपना पंजीकरण करा सकते है।
  • वेबसाइट को खोलें और रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनें।
    विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट
  • विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम का रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा जिसमें लाभार्थी छात्र अपनी निजी,व शिक्षा से सम्बंधित जानकारी देनी होगी।
  • उसके बाद आधार कार्ड, पते का प्रमाण, जन्म तिथि का प्रमाण और कक्षा 12वीं की मार्कशीट को अपलोड करना होगा।
  • पोर्टल पर छात्र को लाइव सेल्फी भी अपलोड करनी होगी।
  • छात्र के मोबाइल नंबर का पोर्टल द्वारा ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
  • आये हुवे दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरना होगा।
  • आवेदन फॉर्म भरते समय ही छात्र का स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जिसमें छात्र को 4 प्रश्नों के उत्तर 300 शब्दों में देने होंगे।
  • AI या कॉपी-पेस्ट का उपयोग न करें, अन्यथा आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर 300 छात्रों को चयनित कर 1 दिन का बूट कैंप आयोजित कराया जाएगा।
  • बूट कैंप के बाद 150 छात्रों का इंटर्नशिप हेतु दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहतअंतिम चयन किया जाएगा।
  • इंटर्नशिप हेतु पंजीकरण की अंतिम तिथि 10-07-2025 है।

चयन प्रक्रिया

  • सरकार द्वारा विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के पंजीकरण के समय ही आवेदकों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा।
  • यह एक विषयात्मक परीक्षा होगी जिसमें छात्रों को 4 प्रश्नों के उत्तर 300 शब्दों में लिखने होंगे।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट का परिणाम 21-07-2025 को घोषित कर दिया जाएगा जिसमे प्रारंभिक रूप से 300 छात्रों का चयन बूट कैंप हेतु किया जायेगा।
  • बूट कैंप का आयोजन सरकार द्वारा दिनांक 23-07-2025 को कराया जायेगा।
  • स्क्रीनिंग टेस्ट में चयनित छात्रों के लिए बूट कैंप में निबंध लेखन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • निबंध परीक्षा परिणाम के आधार पर इंटर्नशिप हेतु अंतिम 150 छात्रों का चयन किया जाएगा दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किया जायेगा।
  • यहाँ ये ज्ञात रहे की बूट कैंप में मूल दस्तावेज़ ले जाना अनिवार्य है।
  • बूट कैंप यहाँ आयोजित होगा — इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय फॉर वीमेन।
  • इंटर्नशिप हेतु चयनित छात्रों को 3 माह की इंटर्नशिप सरकारी विभागों में दी जाएगी जिसमें छात्रों को 20 हजार रूपये प्रति माह का स्टायपेंड भी दिया जायेगा।
  • विकसित दिल्ली मुख्यमंत्री इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत दी जाने वाली इंटर्नशिप 27-09-2025 को समाप्त होगी।

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क विवरण

  • विकसित दिल्ली सीएम इंटर्नशिप कार्यक्रम हेल्पलाइन ईमेल: [email protected]

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन