Youtube Video
हाइलाइट
- 12 माह की इंटर्नशिप।
- 9 हज़ार रूपये प्रति माह का स्टायपेंड।
- 6 हज़ार रूपये की एक मुश्त धनराशि।
- बीमा का लाभ।
- इंटर्नशिप प्रमाण पत्र।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
- पीएम इंटर्नशिप योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 1800116090.
- पीएम इंटर्नशिप योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय संपर्क नंबर।
सूचना विवरणिका
योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | पीएम इंटर्नशिप योजना। |
| आरंभ तिथि | 03-10-2024 |
| लाभ |
|
| लाभार्थी | 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु के युवा। |
| अधिकारिक पोर्टल | पीएम इंटर्नशिप योजना पोर्टल। |
| नोडल मंत्रालय | कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय। |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। |
| आवेदन का तरीका | पीएम इंटर्नशिप योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे मे
- पीएम इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजनाओ में से एक है, जिसकी घोषणा देश की वित्त मंत्री ने अपने अनुपूरक बजट भाषण के दौरान की थी।
- योजना की घोषणा के बाद इसे देश के प्रधानमंत्री द्वारा 3 अक्टूबर 2025 को आधिकारिक तौर पर लागु किया गया था।
- योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य भारत के युवाओं को सक्षम बना कर विकसित भारत की नींव रखना है।
- पीएम इंटर्नशिप योजना के माध्यम से सरकार द्वारा युवाओं को वास्तविक कार्य करने का वातावरण मिलेगा जिससे वो अपने कौशल को निखार सकेंगे और कार्य का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।
- सरकार का कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय इस योजना का नोडल मंत्रालय है।
- पीएम इंटर्नशिप योजना का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को भारत देश की 500 प्रमुख कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है।
- योजना को पहले चरण में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया था जिसमे लगभग 1 लाख 25 हज़ार युवाओं का चयन कर पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत इंटर्नशिप प्रदान किया जाना था।
- चुने गए युवा 12 माह के लिए योजना के लिए पार्टनर देश की 500 प्रतिष्ठित कंपनियों में से किसी एक में इंटर्नशिप कर अपनी क्षमताओं में इजाफा करेंगे।
- इसके लिए भारत सरकार द्वारा कंपनियों से पीएम इंटर्नशिप योजना में जुड़ने के लिए आग्रह किया गया है।
- पीएम इंटर्नशिप योजना में दी जाने वाली इंटर्नशिप की अवधि 6-9 माह होगी जिसमे से 6 माह लाभार्थी युवा को वास्तविक काम के वातावरण में वक़्त गुज़ारना होगा।
- इंटर्नशिप हेतु चुने गए लाभार्थी युवाओं को प्रति माह का भत्ता/ स्टायपेंड भी प्रदान किया जायेगा।
- 9,000/- रूपये प्रति माह का सत्येपेंड लाभार्थी युवाओं को पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जायेगा।
- जिसमे से 900/- रूपये प्रति माह कंपनी द्वारा और 8,100/- रूपये प्रति माह भारत सरकार द्वारा चयनित इंटर्न को दिए जायेंगे।
- मासिक भत्ते के अलावा सरकार द्वारा लाभार्थी इंटर्न युवा को 6,000/- रूपये की एक मुश्त धनराशि भी पीएम इंटर्नशिप योजना में जोइनिंग करते समय दी जाएगी।
- इंटर्न की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे युवाओं का बीमा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में किया जायेगा।
- दोनों बीमा योजनाओं का प्रीमियम सरकार द्वारा बीमा कंपनियों को प्रदान किया जायेगा।
- योजना में इंटर्नशिप हेतु केवल 18 वर्ष से 25 वर्ष तक की आयु के युवा ही आवेदन कर सकते है।
- जो युवा रोज़गार में है या नियमित शिक्षा पाठ्यक्रम के छात्र है वो पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन करने हेतु पात्र नहीं है।
- लाभार्थी युवा जो इंटर्नशिप हेतु आवेदन करने के इच्छुक है उनके पास निम्नलिखित में से किसी एक पाठ्यक्रम के शैक्षणिक दस्तावेज होने अनिवार्य है :-
- दसवीं।
- बारवीं।
- आईटीआई।
- पॉलीटेक्निक डिप्लोमा।
- बीए।
- बीएससी।
- बीकॉम।
- बीसीए।
- बीबीए।
- बीफार्मा।
- पेशेवर पाठ्यक्रम उत्तीर्ण युवा जैसे सीए, एमबीबीएस, एमबीए, बीडीएस, सीएमए पीएम इंटर्नशिप योजना में इंटर्नशिप हेतु आवेदन करने के लिए पत्र नहीं है।
- भारत सरकार द्वारा पीएम इंटर्नशिप योजना का पोर्टल भी जारी कर दिया गया है।
- इंटर्नशिप हेतु युवाओं का पंजीकरण, शॉर्टलिस्टिंग, सिलेक्शन, कंपनी का ऑफर लेटर व समस्त प्रोसेस इसी अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूर्ण किये जायेंगे।
- कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर युवाओं का चयन किया जायेगा।
- चयनित युवाओं की सूची कंपनी को भेजी जाएगी और कंपनियों द्वारा इंटर्नशिप हेतु युवाओं का अंतिम चयन करना होगा।
- पात्र युवाओं की इंटर्नशिप निर्धारित की गई तिथि को चालू होगी जिसको सूचना चयनित विद्यार्थी को एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगी।
- अधिकारिक वेबसाइट पर पीएम इंटर्नशिप योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध रहेगा।
योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ
- केंद्रीय सरकार की पीएम इंटर्नशिप योजना में 12 माह की इंटर्नशिप हेतु चुने गए लाभार्थी युवाओं को सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
- 12 महीना की निःशुल्क इंटर्नशिप ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।
- प्रत्येक इंटर्न को 9,000/- रूपये प्रति माह का स्टायपेंड/ भत्ता देय होगा।
- इंटर्नशिप शुरू करने पर 6,000/- रूपये की एक मुश्त सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी।
- ट्रेनिंग का समस्त खर्च कंपनी द्वारा उठाया जायेगा।
- लाभार्थी युवा का प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में बीमा कराया जायेगा।
- बीमा के प्रीमियम का भुगतान सरकार द्वारा किया जायेगा।
- इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद कंपनी द्वारा प्रमाण पत्र दिया जायेगा।

योजना में इंटनर्शिप हेतु उपलब्ध क्षेत्र
पीएम इंटर्नशिप योजना में इंटर्नशिप हेतु आवेदन करते समय लाभार्थी युवा निम्नलिखित में से किसी भी क्षेत्र का चयन कर सकते है जिस क्षेत्र में वो इंटर्नशिप करने के इच्छुक है :-
- परामर्श सेवाएँ।
- कृषि और संबद्ध।
- मनोरंजन और शिक्षा।
- मीडिया।
- रसायन।
- स्वास्थ्य सेवा।
- आतिथ्य और यात्रा।
- आभूषण और रत्न।
- कपड़ा निर्माण।
- बुनियादी ढाँचा और निर्माण।
- दूरसंचार।
- तेजी से बढ़ते उपभोक्ता सामान।
- धातु और खनन।
- तेल, गैस और ऊर्जा।
- बैंकिंग और वित्तीय सेवाएँ।
- आईटी और सॉफ्टवेयर विकास।विनिर्माण और औद्योगिक।
- विमानन और रक्षा।
- दवा।
- ऑटोमोटिव।
- सीमेंट और निर्माण सामग्री।
- खुदरा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएँ।
पात्रता की शर्तें
- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना में प्रति माह के भत्ते के साथ दी जाने वाली 12 माह की इंटर्नशिप का लाभ केवल उन्ही युवाओं को प्रदान किया जायेगा जिनके द्वारा योजना की निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण किया जायेगा :-
- केवल भारत के निवासी आवेदन करने हेतु पात्र।
- लाभार्थी युवा का न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य।
- लाभार्थी युवा की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
- लाभार्थी युवा किसी भी पूर्णकालिक रोज़गार में न हो।
- लाभार्थी युवा नियमित शिक्षा पाठ्यक्रम का छात्र न हो।
- परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपये प्रति वर्ष से कम होनी चाहिए।
- परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में न हो।
- ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम में पढ़ने वाले छात्र आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
अपात्रता की शर्तें
- भारत सरकार द्वारा योजना की कुछ अपात्रता भी निर्धारित की गयी है। पीएम इंटर्नशिप योजना में इंटर्नशिप हेतु उन युवाओं का चयन नहीं किया जायेगा जो नीचे दी गयी किसी भी अपात्रता की शर्त को पूरा करते होंगे :-
- यदि परिवार में कोई सरकारी नौकरी में है तो।
- यदि परिवार की वार्षिक आय 12 लाख रूपये से अधिक है तो।
- यदि लाभार्थी द्वारा राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रशिक्षण योजना या राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना का लाभ लिया हो।
- राज्य या केंद्र सरकार की किसी अन्य कौशल, प्रशिक्षुता, छात्र प्रशिक्षण या इंटर्नशिप का लाभार्थी युवा।
- स्नातकोत्तर या उससे अधिक पढ़ा हुआ युवा (जैसे सीए, एमबीबीएस, बीडीएस आदि)
- आईआईटी, आईआईएम, एनएलयू, आईआईएसईआर, एनआईडी और आईआईआईटी पास युवा।
लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- 12 माह की इंटर्नशिप के लिए पीएम इंटर्नशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन करते समय लाभार्थी युवा को निम्नलिखित दस्तावेज़ों को अपलोड करना होगा :-
- शिक्षा से सम्बंधित दस्तावेज़।
- आधार कार्ड।
- पासपोर्ट साइज की फोटो।
- मोबाइल नम्बर।
- ईमेल आईडी।
- बैंक खाते का विवरण।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- पात्र लाभार्थी युवा 12 महीने की इंटर्नशिप करने हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से पीएम इंटर्नशिप योजना में आवेदन कर सकते है।
- पीएम इंटर्नशिप योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
- पीएम इंटर्नशिप योजना के आवेदन पत्र तीन चरणों से होकर गुजरेंगे : -
- पंजीकरण।
- प्रोफाइल निर्माण।
- इंटर्नशिप के लिए आवेदन।
- लाभार्थी छात्र योजना के आवेदन इसकी अंतिम तिथि से पहले अवश्य कर दे।
पंजीकरण प्रक्रिया
- पंजीकरण हेतु सर्वप्रथम योजना के पोर्टल पर जाए https://pminternship.mca.gov.in/
- मुख्य पेज से भाषा का चयन करे।

- भाषा चयन पश्चात मुख्य पेज से "युवा पंजीकरण" को चुने।

- अपना मोबाइल नंबर दिए गए स्थान पर दर्ज करे।

- दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर प्राप्त 6 अंको वाले ओटीपी को दर्ज करे।

- पंजीकरण के लिए पासवर्ड बनाएं और दिए गए स्थान में उसकी पुष्टि करें।

- पासवर्ड सबमिट करने के बाद आवेदक का डैशबोर्ड प्रदर्शित होगा।

- प्रक्रिया जारी रखने से पूर्व आवेदक को अपने आधार का ई केवाईसी करना आवश्यक है।
आधार ई केवाईसी दो माध्यम से की जा सकेगी पहला स्वतः विवरण दर्ज करके दूसरा डिजिलॉकर के माध्यम से।
स्वतः डिजिलॉकर के द्वारा - दिए गए स्थान पर आधार नंबर दर्ज करे और बॉक्स पर टिक करके अपनी सहमति दे।
- स्क्रीन पर दिखाए दे रहे कॅप्टचा कोड को अंकित करे और 'सेंड ओटीपी' को चुने।
- आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के बाद सत्यापित करे को चुने।

- सत्यापित हो जाने के बाद 'वेरीफाई एंड प्रोसेस' का चयन करे।
- डिजिलॉकर पर क्लिक करे और आगे बढे का चयन करे।
- आधार संख्या दर्ज करे और आगे बढे।

- प्राप्त ओटीपी को दिए गए स्थान पर क्लिक करके आगे बढे।
- अपने आधार का विवरण योजना पोर्टल के साथ साझा करने की सहमति दे।

- अनुमति का चयन करके प्रक्रिया को पूर्ण करे।
- दिए गए स्थान पर आधार नंबर दर्ज करे और बॉक्स पर टिक करके अपनी सहमति दे।
प्रोफाइल बनाए
- आधार ई केवाईसी की प्रक्रिया के बाद आवेदक को अपना पोर्टल पर अपना प्रोफाइल बनाना हैं।
- इसके लिए पोर्टल पर होने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहयता से लॉगिन करे।

- कॅप्टचा कोड को दर्ज करने के बाद लॉगिन बटन दबाए।
- मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके आगे बढे।
- लॉगिन होने के पश्चात आवेदक का डैशबोर्ड प्रदर्शित होगा।
- प्रोफाइल बनाने के लिए आवेदक को निम्नलिखित विवरण दर्ज करने होंगे : -
- निजी जानकारी।
- संपर्क सूत्र।
- शिक्षा सम्बंधित जानकारी। (दस्तावेज अपलोड करने होंगे)
- आधार लिंक बैंक विवरण।
- कौशल और भाषा।
- सूची में से अपना कौशल चुने (एक से अधिक कौशल का चुनाव भी कर सकते है)
- सभी विवरण को दर्ज करने के बाद 'कम्पलीट प्रोफाइल" को चुने।
- स्क्रीन पर प्रोफ़ाइल सफल निर्माण का संदेश प्रदर्शित होगा।
- आवेदक अपने विवरण को संपादित और देख भी सकेंगे।
इंटर्नशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया
- प्रोफाइल निर्माण के बाद आवेदक इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते है।
- इसके लिए पोर्टल पर विवरण की सहायता से लॉगिन करें।
- लॉगिन होने के बाद डैशबोर्ड से 'इंटर्नशिप के लिए आवेदन' का चयन करें।
- सूची से राज्य, जिला, एवं क्षेत्र एवं रुचि का क्षेत्र का चयन करे।
- व्यक्ति अपने लोकेशन के आधार पर रेडियस फ़िल्टर की सहायता ले सकते है।
- दर्ज विवरण के आधार पर कंपनी की सूची प्रदर्शित होगी।
- एक आवेदक अधिकतम तीन कंपनियों के लिए ही आवेदन कर सकेगा।
- इंटर्नशिप के बारे में अधिक जाने हेतु 'देखे' का चयन करे।
- यदि इच्छुक है तो 'अप्लाई' का चयन करें।
- आपकी सहमति हेतु एक सन्देश प्रदर्शित होगा 'ओके' करके आगे बढे।
- यह वैकल्पिक है, आपको अपना एक संक्षिप्त परिचय दें, तीन प्रमुख शक्तियों का उल्लेख, और इस इंटर्नशिप से सीखने के परिणामों का उल्लेख करना है जो की वैकल्पिक है।
- आगे बढ़ने पर प्रदर्शित दस बॉक्स पर टिक करके अपनी सहमति दें।
- भविष्य में योजना की जानकारी (एसमएस व्हाट्सप्प) किस माध्यम से प्राप्त करने है उसका चयन करे।
- अंत में दिए गए बॉक्स पर टिक करे और सहमति बटन पर क्लिक करे आवेदन को जमा कर दे।
- इसी प्रक्रिया को पुनः दोहराकर आप अन्य दो कंपनी में इंटर्नशिप हेतु आवेदन कर सकते है।
योजना की मोबाइल ऐप के बारे में
- पीएम इंटर्नशिप योजना की एक अधिकारीक मोबाइल ऐप भी है जिसके माध्यम से उम्मीदवार इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक को प्ले स्टोर से पीएम इंटर्नशिप योजना का आधिकारिक मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

- ऐप डाउनलोड करने के बाद उसमें खुद को रजिस्टर करना होगा।

- प्रोफ़ाइल सेक्शन में सभी विवरण को भरने के बाद प्रोफ़ाइल को पूरा करें।
- डैशबोर्ड पर आ रहे इंटर्नशिप के अवसर को चुनकर उसके लिए आवेदन करना होगा।
- साझेदार कंपनी आवेदक के विवरणों का सत्यापन करेगी और युवाओं को इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करने के लिए ऑफर लेटर जारी करेगी।
चयन प्रक्रिया
- भरे गए आवेदन पत्र के विवरण की अच्छे से जांच करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
- मंत्रालय के सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी।
- जांच में पात्र पाए गए युवाओं की सूची बना कर उनका रिज्यूमे बनाया जायेगा।
- इंटर्नशिप हेतु आवेदक की चुनाव प्रक्रिया में एससी, एसटी,ओबीसी और दिव्यांगजन को प्राथमिकता दी जाएगी।
- पीएम इंटर्नशिप योजना में इंटर्नशिप हेतु चुने गए पात्र युवाओं के रिज्यूमे को भागिदार कंपनियों को भेजा जायेगा।
- कंपनियों द्वारा अपने स्तर पर जांच कर इंटर्नशिप हेतु युवाओं का चुनाव किया जायेगा।
- चुने गए युवाओं को कंपनी द्वारा ऑफर लेटर दिया जायेगा।
- पीएम इंटर्नशिप योजना की अधिकारिक वेबसाइट से लाभार्थी युवा अपना ऑफर लेटर डाउनलोड कर सकते है।
- ऑफर लेटर पर दिए गए समय और तारीख पर लाभार्थी युवा को इंटर्नशिप हेतु रिपोर्ट करना होगा।
- पीएम इंटर्नशिप योजना में 12 माह की इंटर्नशिप हेतु चुने गए युवाओं को सरकार द्वारा 5,000/- रूपये प्रति माह का भत्ता/ स्टायपेंड और 6,000/- रूपये की एक मुश्त धनराशि जोइनिंग के समय बैंक खाते में प्रदान की जाएगी।
योजना के महत्वपूर्ण लिंक
- पीएम इंटर्नशिप योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- पीएम इंटर्नशिप योजना पंजीकरण।
- पीएम इंटर्नशिप योजना अधिकारिक वेबसाइट।
- पीएम इंटर्नशिप योजना लॉगिन।
- पीएम इंटर्नशिप योजना में भागिदार कंपनियों की सूची।
- पीएम इंटर्नशिप योजना दिशानिर्देश।
- पीएम इंटर्नशिप योजना दिशानिर्देश। (अंग्रेजी)
- पीएम इंटर्नशिप योजना की मोबाइल ऐप।
- पीएम इंटर्नशिप योजना अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।
संपर्क कैसे करे
- पीएम इंटर्नशिप योजना हेल्पलाइन नम्बर :- 1800116090.
- पीएम इंटर्नशिप योजना हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय संपर्क नंबर।
- कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार,
ए-विंग, पांचवी मंजिल,
शास्त्री भवन, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड,
नई दिल्ली - 110001.
मंत्रालय
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
|---|---|
Stay Updated
×
टिप्पणियाँ
History
“I am a motivated and responsible student with a background in History. I am eager to gain practical experience and develop professional skills through this internship. I am willing to learn, adapt, and contribute positively to the organization while improving my knowledge and work experience.”
Bangali
Halo
Arts
l am a interested for intership
11
10 वि पास 11 विषय
Gujarati
Hii
11
₹9000 suchna
Pm internship
Sankul kumar
नई टिप्पणी जोड़ें