लिस्ट मे नाम आने पर भी योजना से बाहर किये जाने के सन्दर्भ मे

Description
सर मेरा नाम रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना की लिस्ट में है। मेरे पास 15 अगस्त 2026 को कॉलेज से फोन आया कि आपको 17 अगस्त 2026 को अपने डॉक्यूमेंट लेकर कॉलेज आना है तो में आज 17 अगस्त 2026 को कॉलेज भी गई थी लेकिन कॉलेज वालों ने मेरे पापा का आय प्रमाण पत्र देखकर ये बोल दिया कि ये नहीं चलेगा इसकी वैधता समाप्त हो गई है जबकि पापा के आय प्रमाण पत्र 11/10/2023 को जारी हुआ था जो कि 3 साल के लिए वैध होता है। तो इस प्रकार से तो इसकी वैधता अभी बाकी है । मैने कॉलेज वालों को बोला भी कि नया आय प्रमाण पत्र चाहिए तो थोड़ा समय दे दो जिससे कि हम नया आय प्रमाण पत्र बनवा ले लेकिन वो कुछ सुनने को तैयार नहीं हुए और मुझे बोला कि हटो हमारा समय खराब मत करो अब इस तरह तो मुझे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। मैं आपसे यह उम्मीद करती हूं कि आप मुझे इस योजना का लाभ दिलवा दे, यदि नया आय प्रमाण पत्र चाहिए तो थोड़ा समय दिलवा दें मैने आवेदन करवा दिया है बस कुछ 4-5 दिन में नया आय प्रमाण पत्र मिल जाएगा। धन्यवाद।

Comments

I am Pooja gupta from class…

Your Name
Pooja gupta
Comment

I am Pooja gupta from class ba stream my final year cgpa is 8.20 but university ki list m keval 8.3 cgpa merit list m name h
Yadi list m koi sanshodhan hota h toh kya chances h meri cgpa wale bacho ka bhi name aaye uss list m

Laxmi bie yojna se naam katna

Your Name
Baby
Comment

Pahle mera naam tha Free scooty yojna me school Jane par pta chala ki naam Kat gya mera

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.