फ्री दवाई के वितरण के संबंध में

Description
सामुदायिक स्वस्थ केन्द्र गढ़ी सवाई राम तहसील रैनी जिला अलवर में कार्यरत डॉक्टरों के द्वारा निःशुल्क वितरण वाली दवाई लिखी जाती है जब दवाई प्राप्त करने के लिया निर्धारित विंडो पर जाते हैं विंडो पर उपस्थित कर्मचारी के द्वारा एक दो दवाई प्रदान की जाती ओर यह कहते हुए पर्ची वापिस कर दी जाती है कि बाकी दवाई उपलब्ध नहीं है । उसके बाद डॉक्टरों के द्वारा बाहर की दवाई लिख दी जाती है जिस कारण मजबूरी में मरीज को बाहर की लिखी हुई दवाई लेनी पड़ती है। जिससे सरकार द्वारा संचालित योजना का कोई लाभ आम जनता को नहीं मिलता है इस संबंध में मेरे सरकार से यह सवाल है जो दवाई आपके स्टॉक में उपलब्ध नहीं है उसको डॉ. के द्वारा पर्ची पर क्यों लिखा जाता है और अगर पर्ची पर लिख दिया है तो मुझे दवाई मिलनी चाहिए जोकि नहीं मिल रही । और एक गरीब मजदूर आदमी उचित उपचार नहीं करवा पा रहा अतः आपसे उम्मीद करते है इस संबंध में उचित कार्यवाही की जाए । धन्यवाद

Add new comment

Plain text

  • No HTML tags allowed.
  • Lines and paragraphs break automatically.