Related Scheme
Description
सेवा में,
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन अधिकारी,
जनपद औरैया
विषय: मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत प्रमाण-पत्र न मिलने के संबंध में शिकायत।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं सत्यम, पिता रामकिशोर, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना का आवेदक हूँ। योजना के अनुसार लाभार्थी को टूलकिट, प्रमाण-पत्र तथा अन्य निर्धारित लाभ प्रदान किए जाते हैं।
मुझे योजना के अंतर्गत टूलकिट प्राप्त हो गई है, लेकिन अभी तक प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त नहीं हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि मेरी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए मुझे मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना का प्रमाण-पत्र जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की कृपा करें।
इसके लिए मैं आपका आभारी रहूँगा।
भवदीय,
आवेदक: सत्यम
पिता का नाम: रामकिशोर
पता: ग्राम सिरयावाँ, पोस्ट गैली, तहसील बिधूना, जनपद औरैया
आवेदन संख्या: 24251416218224
दिनांक: 27/07/2024
हस्ताक्षर: सत्यम
Add new comment