छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना

द्वारा प्रस्तुत vishaka on Thu, 11/06/2026 - 10:22
छत्तीसगढ CM
Scheme Open
छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना इमेज
हाइलाइट
  • ₹1,000 से ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि।
  • जिला से राष्ट्रीय स्तर तक के खिलाड़ियों को लाभ।
  • मान्यता प्राप्त खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सहायता।
  • राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन नंबर : 0771-2971063
योजना का अवलोकन
योजना का नामछत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना
शुरू होने का वर्ष2017
लाभउत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बच्चों को ₹1,000 से ₹50,000 तक की प्रोत्साहन राशि।
लाभार्थीपंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रियाँ।
नोडल विभागछत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल, श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ शासन।
सब्सक्रिप्शनयोजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका
  • ऑनलाइन विभाग के पोर्टल द्वारा
  • निकटतम सीएससी केंद्र के माध्यम से।

योजना के बारे मे

छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना का संचालन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत ऐसे खिलाड़ी लाभ प्राप्त कर सकते हैं जिनके माता या पिता मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं और जिन्होंने जिला, संभाग, राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की हो।

योजना के तहत पात्र खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के स्तर के अनुसार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹1,000, संभाग स्तर पर ₹2,000, राज्य स्तर पर ₹5,000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹50,000 की सहायता राशि दी जाती है। यह आर्थिक सहायता खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा खेल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करती है।

वर्ष 2022 में जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ केवल उन्हीं खिलाड़ियों को दिया जाता है जिनकी उपलब्धि संबंधित खेल विभाग द्वारा प्रमाणित हो। योजना में खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत शामिल खेलों जैसे एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, हॉकी और तैराकी के साथ-साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत एवं मान्यता प्राप्त सभी खेलों को शामिल किया गया है।

योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, आप नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर भी योजना के लिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करते समय जीवित श्रमिक पंजीयन परिचय पत्र, खिलाड़ी का आधार कार्ड, खेल विभाग द्वारा जारी उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक की प्रति अपलोड करनी होती है। विशेष बात यह है कि उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से 6 माह के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।

आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित श्रम कार्यालय द्वारा पात्रता की जांच की जाती है। आवेदन स्वीकृत होने पर प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में आरटीजीएस अथवा एनईएफटी के माध्यम से भेजी जाती है। इस प्रकार योजना निर्माण श्रमिक परिवारों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करती है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करता है। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जहां निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना संचालित की जा रही है, वहीं विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अटल करियर निर्माण योजना भी संचालित की जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों के बच्चों को खेल, शिक्षा एवं करियर निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान की जाती है।

योजना के लाभ

  • योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है।
  • जिला स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹1,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • संभाग स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹2,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹5,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹50,000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
  • योजना का लाभ खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत चिन्हित खेलों तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत एवं मान्यता प्राप्त सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।
  • खिलाड़ियों की खेल उपलब्धि प्रमाणित होने के बाद प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में आरटीजीएस (RTGS) अथवा एनईएफटी (NEFT) के माध्यम से हस्तांतरित की जाती है।
  • योजना का उद्देश्य निर्माण श्रमिक परिवारों के बच्चों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।

योजना के अंतर्गत शामिल खेल

योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया योजना में चिन्हित खेलों तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत एवं मान्यता प्राप्त खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को लाभ प्रदान किया जाता है। इनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित खेल शामिल हैं :-

  • एथलेटिक्स
  • कबड्डी
  • खो-खो
  • फुटबॉल
  • वॉलीबॉल
  • हैंडबॉल
  • तीरंदाजी
  • कुश्ती
  • हॉकी
  • तैराकी
  • खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत एवं मान्यता प्राप्त अन्य खेल।

पात्रताएं

  • आवेदक छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक का पुत्र अथवा पुत्री होना चाहिए।
  • आवेदक के माता या पिता का श्रमिक पंजीयन आवेदन के समय जीवित एवं वैध होना चाहिए।
  • योजना का लाभ प्रदेश के किसी भी जिले में पंजीकृत निर्माण श्रमिक के बच्चों को प्रदान किया जाता है।
  • खिलाड़ी ने जिला, संभाग, राज्य अथवा राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो।
  • खेल उपलब्धि संबंधित खेल विभाग द्वारा प्रमाणित होना अनिवार्य है।
  • आवेदन खेल विभाग द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तिथि से 6 माह के भीतर प्रस्तुत किया जाना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

छत्तीसगढ़ निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है :-

  • श्रमिक पंजीयन परिचय पत्र।
  • लाभार्थी पुत्र अथवा पुत्री के आधार कार्ड की प्रति।
  • खेल विभाग द्वारा जारी उत्कृष्टता प्रमाण पत्र।
  • बैंक खाते का विवरण।
  • नियोजक के संबंध में शासन द्वारा जारी निर्धारित प्रपत्र में स्वघोषणा प्रमाण पत्र

महत्वपूर्ण: आवेदन के साथ केवल मूल दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां ही ऑनलाइन अपलोड की जानी चाहिए। अपलोड किए गए दस्तावेज स्पष्ट एवं पठनीय होने चाहिए ताकि आवेदन सत्यापन में किसी प्रकार की समस्या न हो।

आवेदन प्रक्रिया

पात्र खिलाड़ी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वयं कर सकते हैं अथवा अपने नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC) की सहायता से आवेदन जमा कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Resources" सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद "Scheme" विकल्प पर क्लिक करें।
  • योजनाओं की सूची में "निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना" को खोजें।
  • योजना के सामने दिए गए "अप्लाई" बटन पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन सूची से अपना जिला चुनें।
  • पंजीकृत निर्माण श्रमिक के श्रमिक कार्ड पर अंकित पंजीकरण नंबर दर्ज करें।
  • खिलाड़ी की व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण तथा संपर्क संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र में दर्ज सभी जानकारियों की जांच करें।
  • सभी विवरण सही पाए जाने पर आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • आवेदन जमा होने के बाद प्राप्त रसीद अथवा पावती को डाउनलोड, प्रिंट अथवा सुरक्षित रख लें।
  • आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित क्षेत्राधिकारिता के श्रम कार्यालय द्वारा पात्रता की जांच की जाती है।
  • पात्र पाए जाने पर सहायक श्रमायुक्त, श्रम पदाधिकारी, सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक अथवा श्रम उप निरीक्षक द्वारा आवेदन स्वीकृत किया जाता है।
  • स्वीकृति के बाद प्रोत्साहन राशि लाभार्थी के बैंक खाते में आरटीजीएस अथवा एनईएफटी के माध्यम से हस्तांतरित कर दी जाती है।

ध्यान रखें: खेल विभाग द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तिथि से 6 माह के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्रस्तुत आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकते।

सीएससी केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया

  • अपने नजदीकी सीएससी पर जाएं।
  • श्रमिक पंजीयन परिचय पत्र, आधार कार्ड, उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा बैंक पासबुक सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • सीएससी संचालक को योजना के लिए आवेदन करने की जानकारी दें।
  • संचालक ऑनलाइन पोर्टल पर आपकी ओर से आवेदन फॉर्म भरेगा।
  • आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।
  • आवेदन जमा करने से पहले दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद सीएससी केंद्र से आवेदन रसीद प्राप्त करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क जानकारी

  • श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पलाइन नंबर : 0771-2971063
  • श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected]
  • श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ पता :-
    (छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग)
    खंड-तीन, व्दितीय तल, इन्द्रावती
    भवन, अटल नगर रायपुर(छ.ग.)।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

योजना के तहत जिला स्तर पर ₹1,000, संभाग स्तर पर ₹2,000, राज्य स्तर पर ₹5,000 तथा राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। 

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के पुत्र एवं पुत्रियाँ इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। 

योजना का लाभ खेलो इंडिया योजना में शामिल खेलों तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सभी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

खेल विभाग द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तिथि से 6 माह के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है।

हाँ। पात्र खिलाड़ी स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, वे नजदीकी चॉइस सेंटर (CSC) अथवा संबंधित श्रम कार्यालय की सहायता से भी आवेदन जमा कर सकते हैं।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन