हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना

द्वारा प्रस्तुत vidhika on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Nayab Singh Saini CM Haryana
Scheme Open
हाइलाइट
  • हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • निर्माण कामगार की पुत्री को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
    • इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए लाभार्थी को 50,000/-रुपए देय होंगे।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पलाइन नंबर :- 0172-3968400.
  • हरियाणा श्रम विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0172-2701373.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड टोल फ्री नंबर :- 18001802129.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पलाइन नंबर:- 0172-2560226.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
योजना का अवलोकन
योजना का नाम हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना।
लाभ निर्माण कामगार की पुत्री को 50,000/-रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
लाभार्थी हरियाणा के निर्माण कामगार की पुत्री।
नोडल विभाग श्रम विभाग,हरियाणा।
आवेदन का तरीका ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे में

  • हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना की शुरुवात की गई है।
  • योजना का उदेश यह है की निर्माण कर्मकार की पुत्रियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूटी की के माध्यम से आसानी से महाविद्याल पहुँच सके।
  • हरियाणा श्रम विभाग के हरियाणा भवन एवं अन्य निर्माण कामगार श्रम बोर्ड के द्वारा यह योजना संचालित की जा रही है।
  • हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना हरयाणा श्रम पोर्टल पर पंजीकृत निर्माण कामगार की पुत्री के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटी की खरीद के लिए प्रोत्साहन के नाम से उपलब्ध।
  • लाभार्थी को अधिकतम 50000/- कीमत बोर्ड द्वारा प्रदान की जायेगी।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या उसे अधिक होनी चाहिए।
  • छात्रा के पास दो पहिया ड्राइविंग लिसेंसेस होना अनिवार्य है।
  • आवेदक के माता या पिता की निर्माण कामगार बोर्ड में न्यूनतम एक वर्ष की सदयस्ता होनी चाहिए जिस आवेदक के माता या पिता की सदयस्ता एक वर्ष से काम है वह योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • केवल वही छात्रा पात्र है जो उच्च शिक्षा की पढ़ाई हरियाणा के संस्थान /कॉलेज से कर रही है।
  • लाभार्थी हरियाणा अन्तोदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना

योजना के लाभ

  • हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना के अंतर्गत निम्नलिखित लाभ प्रदान किए जाएगे :-
    • निर्माण कामगार की पुत्री को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
    • इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए लाभार्थी को 50,000/-रुपए देय होंगे।

पात्रताएं

  • आवेदक हरियाणा की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • आवदेक के माता या पिता निर्माण कामगार बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।
  • निर्माण कामगार बोर्ड में आवेदक के माता या पिता की न्यूनतम एक वर्ष की सदयस्ता होनी चाहिए।
  • आवेदक जो हरियाणा के उच्च शिक्षण संस्थान/ कॉलेज की छात्रा है वह पात्र है।
  • आवेदक छात्रा की आयु 18 वर्ष या उसे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदक छात्रा जिस की शादी हो चुकी है वह योजना के लिए पात्र नहीं है।
  • आवेदक छात्रा के पास दो पहिया वाहन का क़ानूनी लाइसेंस होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक है :-
    • हरियाणा में निवास का प्रमाण/ स्थाई प्रमाण पत्र।
    • आधार कार्ड।
    • बैंक खाते की जानकारी।
    • माता या पिता का निर्माण कामगार कार्ड/ पंजीकरण संख्या।
    • शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
    • स्कूटी की कीमत तथा खरीदने के श्रोत्र का प्रमाण।
    • ड्राइविंग लैंसेस(दो पहिया वाहन का )
    • आयु का प्रमाण।
    • आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
    • मोबाइल नंबर।
    • ईमेल आईडी।
    • वर्क स्लिप।

आवेदन प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना का लाभ ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से उठ आसक्ति है ,जो हरियाणा के अन्तोदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • आवेदक को हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना आवेदन भरने के लिए पहले पंजीकरण करना होगा।
  • पंजीकरण करने के लिए निम्नलिखित विवरण भरना होगा :-
    • आवेदक का नाम।
    • मोबाइल नंबर।
    • इमेल आईडी।
    • आधार कार्ड।
    • राज्य का नाम।
  • आवेदक को पंजीकरण के बाद मोबाइल पर आए यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद योजनाओ की उसे में से हरियाणा निर्माण कामगार की पुत्री के लिए निःशुल्क स्कूटी योजना का चयन करना होगा।
  • आवेदन को ठीक से भरकर आवश्यक दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
  • आवेदन तथा दस्तावेजों की जाँच सबंधित अधियकरीओ द्वारा की जाएगी।
  • जाँच के बाद लाभार्थी को इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने के लिए 50000/- रुपए उनको ई रुपए के माध्यम से प्रदान किए जाएगे।
  • आवेदक ट्रैक आवेदन के माध्यम से आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते है जो अन्तोदय सरल पोर्टल पर उपलब्ध है।
  • साथ ही लाभार्थी अपने पंजीकृत नंबर से 9954699899 पर SARAL<Space>Application ID एस एम् एस लिखी कर आवेदन की स्थिति ऑफलाइन भी देख सकते है।

महत्वपूर्ण पत्र

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क करने का विवरण

  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पलाइन नंबर :- 0172-3968400.
  • हरियाणा श्रम विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0172-2701373.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड टोल फ्री नंबर :- 18001802129.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पलाइन नंबर:- 0172-2560226.
  • हरियाणा भवन और अन्य निर्माण श्रमिक बोर्ड हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
  • हरियाणा अन्तोदय सरल हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
  • श्रम विभाग,हरियाणा 30 बेज़ बिल्डिंग,
    सेक्टर 17, चंडीगढ़ - 160 017.
  • भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार बोर्ड ,
    हरियाणा बेज़ नंबर 29-30 (पॉकेट-II) सेक्टर-4,
    पंचकुला - 134 112.

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

हिंदी

आपका नाम
वर्षा
टिप्पणी

में पढ़ने में बहुत अच्छी हु मेरे क्लास 10 में अच्छे अंक प्राप्त हुए थे और क्लास 12 में भी अच्छे अंक प्राप्त हुए है और में आगे चल कर भी अच्छे से पढ़ूंगी ओर आशा करती हु कि में अपने हर काम को सही एवं मन लगा कर करुगी इसलिए कृपया करके मुझे ये नौकरी प्रदान करे आपकी अति कृपा होगी धन्यवाद!

Hindi

आपका नाम
Sapna
टिप्पणी

Mere ghar se 3km dhur h

Free scooty

आपका नाम
Nandini
टिप्पणी

Mai 12th class mai hu
Muje khi aane jane mai bhout dikkate aati hai kya muje bhi ye scooty mil skti hai plz I need this scooty

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन