- 12वीं पास छात्राओं को निशुल्क स्कूटी।
- स्कूटी न मिलने वाली पात्र छात्राओं को प्रति वर्ष वित्तीय सहायता का लाभ।
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉलेज एजुकेशन हेल्पलाइन नम्बर :- 0141-2706106.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉलेज एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :- dce.oap@gmail.com.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन हेल्पलाइन नम्बर :-
- 0291-2434395.
- 07424984084.
- 08696555859.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :-
- dte_raj@yahoo.com.
- hteducation@rajasthan.gov.in.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ संस्कृत एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :- 0141-2706608.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ संस्कृत एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :- director.sanskrit@gmail.com.
योजना का अवलोकन | ||
|---|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना। | |
| आरंभ वर्ष | वर्ष 2018. | |
| लाभ |
| |
| नोडल एजेंसी | उच्च शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार। | |
| सब्सक्रिप्शन | योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे। | |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन राजस्थान SSO पोर्टल द्वारा। | |
योजना के बारे में
राजस्थान में पिछड़े वर्ग की बेटियों के लिए शिक्षा का सफर आसान बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने 2018 में देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना की शुरुआत की। इस पहल के पीछे सरकार का मुख्य मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी या आवागमन की समस्या किसी भी मेधावी छात्रा की उच्च शिक्षा में बाधा न बने। दरअसल, यह योजना दो अलग-अलग योजनाओं का संयुक्त रूप है - एक तरफ जहां स्कूटी वितरण योजना परिवहन की सुविधा देती है, वहीं दूसरी ओर प्रोत्साहन राशि योजना के तहत आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। राजस्थान में इस योजना को लोग आम बोलचाल में "फ्री स्कूटी योजना" या "निःशुल्क स्कूटी स्कीम" के नाम से भी जानते हैं।
पहले इस योजना के तहत सरकार प्रत्येक वर्ष 1500 स्कूटी का वितरण करती थी, लेकिन वर्ष 2025-26 के बाद से सरकार प्रत्येक वर्ष 4240 निशुल्क स्कूटी प्रदान कर रही है। यह निशुल्क स्कूटी मेरिट लिस्ट में टॉप छात्राओं को ही दी जाती है। हालाँकि योजना के लिए पात्र छात्रा जो मेरिट में अपना स्थान नहीं बना पाती है उन्हें भी सरकार द्वारा इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है। मेरिट में जगह न बना पाने वाली छात्राओं को स्नातक के दौरान हर साल 10,000 रुपये और स्नातकोत्तर में हर साल 20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेजी जाएगी। हालांकि, स्नातकोत्तर में यह लाभ पाने के लिए आपके पहले साल में 50% से ज्यादा अंक होने जरूरी हैं।
यह योजना राजस्थान के अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए बनाई गई है। इसका फायदा पांच विशेष जातियों से जुड़ी लड़कियां उठा सकती हैं - बंजारा/बलदिया/लबाना, गाडिया-लौहार/गाडोलिया, गूजर/गुर्जर, राईका/रैबारी, और गडरिया/गायरी समुदाय से संबंधित छात्राएं। लेकिन सिर्फ जाति प्रमाण पत्र काफी नहीं है, आपकी 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए, तभी आप इस योजना के लिए पात्र मानी जाएंगी। मेरिट के आधार पर शीर्ष 1,500 छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी, जबकि बाकी योग्य छात्राओं को तीन साल तक स्नातक के दौरान हर साल छात्रवृत्ति मिलती रहेगी।
योजना का लाभ लगातार पाने के लिए आपको हर साल अच्छे अंक लाने होंगे - स्नातक के हर साल में कम से कम 50% मार्क्स अनिवार्य हैं। स्नातक पूरा करने के बाद अगर आप स्नातकोत्तर में दाखिला लेती हैं, तो सालाना 20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि आपको मिलेगी। यहां तक कि अगर आप पहले से ही स्नातकोत्तर के दूसरे साल में पढ़ रही हैं, तब भी आप इस योजना में आवेदन कर सकती हैं। जिन भाग्यशाली छात्राओं को स्कूटी मिलती है, उनके लिए और भी खुशखबरी है - स्कूटी के साथ एक साल का पूरा बीमा, शुरुआत के लिए 2 लीटर पेट्रोल, और स्कूटी को आपके घर तक पहुंचाने का पूरा खर्च भी सरकार वहन करती है।
योजना में आवेदन करने से पहले एक जरूरी बात जान लें - आपके परिवार की सालाना आय सभी स्रोतों से मिलाकर 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आय इससे अधिक है, तो आप इस योजना के लिए योग्य नहीं होंगी। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और बेहद सरल है। आपको बस राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर देवनारायण छात्रा स्कूटी योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। घर बैठे कुछ ही मिनटों में आप अपना आवेदन पूरा कर सकती हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।

योजना के लाभ
पात्र और चयनित छात्राओं को राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना में सरकार द्वारा निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
स्कूटी के लिए चयनित छात्रा को
मिलने वाला लाभ- निःशुल्क स्कूटी।
- एक वर्ष का सामान्य बीमा।
- 2 लीटर पेट्रोल (सिर्फ एक बार)
- स्कूटी देने तक का परिवहन व्यय।
जो छात्रा स्कूटी के लिए चयनित
नहीं हो पायी उन्हें मिलने वाला लाभ- जब लाभ स्नातक स्तर पर लिया जाए :-
- स्नातक के पाठ्यक्रम के दौरान 10,000/- रूपये प्रति वर्ष।
- स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने पर 20,000/- रूपये प्रति वर्ष।
- जब लाभ स्नातकोत्तर स्तर पर लिया जाये :-
- स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत या उससे ज़्यादा अंक लाने पर
द्वितीय वर्ष में 20,000/- रूपये छात्रा को दिए जायेंगे।
- स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष में 50 प्रतिशत या उससे ज़्यादा अंक लाने पर

पात्रताएं
- छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा अति पिछड़े वर्ग जातीय श्रेणी से हो।
- छात्रा राजकीय महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय में नियमित पाठ्यक्रम की छात्रा हो।
- छात्रा के परिवार की वार्षिक आय 2,50,000 /-रुपए से कम होनी चाहिए।
- विवाहित, अविवाहित, विधवा तथा परित्यक्ता छात्रा योजना का लाभ ले सकती है।
- योजना का लाभ लेने पर छात्रा अन्य किसी छात्रवृति के लिए आवेदन नहीं कर सकती है।
- 12वीं एवं स्नातक और स्नातक एवं स्नातकोत्तर के बीच गैप नहीं होना चाहिए, अन्यथा योजना का लाभ देय नहीं होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना में आवेदन करते समय लाभार्थी छात्रा के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने अनिवार्य है :-
- राजकीय महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय में प्रवेश शुल्क की रसीद की स्व-प्रमाणित प्रति।
- गत वर्ष परीक्षा की अंक तालिका की स्व-प्रमाणित प्रति।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र। (छ: माह से पुराना न हो)
- छात्रा के बैंक खाते की पासबुक।
- आधार कार्ड।
- जन आधार कार्ड।
- शपथ पत्र कि लाभार्थी अन्य कोई छात्रवृति नहीं प्राप्त कर रही है।
- मोबाइल नम्बर।
आवेदन प्रक्रिया
- राजस्थान सरकार की देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना में निःशुल्क स्कूटी हेतु या प्रोत्साहन राशि हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना योजना का ऑनलाइन आवेदन पत्र राजस्थान सरकार के SSO पोर्टल पर उपलब्ध है।
- सर्वप्रथम छात्रा को राजस्थान SSO पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा।
- पंजीकरण व योजना का लाभ लेने हेतु छात्रा के पास जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।
- जन आधार नंबर डालने के पश्चात रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP का सत्यापन हो जाने के बाद पोर्टल द्वारा यूजरनाम व पासवर्ड छात्रा के मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भेज दिया जायेगा।
- यूजरनाम या SSOID एवं पासवर्ड मिल जाने के पश्चात छात्रा को SSO पोर्टल में लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के पश्चात छात्रा को स्कालरशिप सेक्शन चुनना होगा।
- उसके पश्चात स्टूडेंट का चयन करना होगा।
- स्टूडेंट का चयन करने के पश्चात छात्रा को जानकारी अपनी प्रोफाइल में अपडेट करनी होगी।
- उसके बाद सबमिट पर क्लिक करते ही छात्रा की जानकारी पोर्टल पर अपडेट हो जाएगी।
- उसके बाद छात्रा को न्यू एप्लीकशन पर क्लिक करना होगा।
- चयन करते ही पोर्टल पर समस्त योजना जिसके लिए छात्रा पात्र होगी उसकी सूची आ जाएगी।
- उनमे से छात्रा को देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना का चयन करना होगा।
- योजना का चयन करने के पश्चात छात्रा को जरुरी जानकारी पोर्टल पर दर्ज़ करनी होगी।
- मांगे गए दस्तावेज़ों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
- उसके बाद देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना के आवेदन पत्र की जांच कर आवेदन पत्र को सबमिट कर देना होगा।
- आवेदन पत्रों की जांच विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा की जाएगी।
- आवेदन के सत्यापन हो जाने के बाद पात्र छात्राओं के नाम की सूची डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉलेज एजुकेशन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
- उसके बाद प्रोत्साहन की राशि छात्राओं के बैंक खाते में और सम्मलेन का आयोजन कर स्कूटी प्रदान कर दी जाएगी।
योजना के महत्वपूर्ण बिंदु
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना के अंतर्गत स्कूटी का लाभ लेने वाली छात्रा स्कूटी के रजिस्ट्रेशन की दिनांक से 3 वर्ष तक स्कूटी को विक्रय नहीं कर सकेगी।
- योजना का लाभ 12वीं कक्षा में नियमित रूप से पढ़ी छात्राओं को ही दिया जायेगा।
- 12वीं पास छात्राओं का स्नातक के किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना आवश्यक है।
- अगर कोई भी छात्रा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के 1 वर्ष बाद किसी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेती है तो वो योजना के अंतर्गत पात्र नहीं मानी जाएगी।
- अगर कोई भी छात्रा स्नातक उत्तीर्ण होने के 1 वर्ष बाद किसी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश लेती है तो वो राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना के अंतर्गत पात्र नहीं मानी जाएगी।
- इस योजना का लाभ लेने वाली छात्रा किसी अन्य छात्रवृति में आवेदन पात्र नहीं होंगी।
- छात्रा के परिवार की वार्षिक आय किसी भी स्रोत से 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
महत्वपूर्ण लिंक
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना पंजीकरण।
- देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना लॉगिन।
- राजस्थान SSO पोर्टल।
- डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉलेज एजुकेशन, राजस्थान सरकार।
- डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन, राजस्थान सरकार।
- राजस्थान स्कालरशिप पोर्टल।
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना आधिकारिक दिशानिर्देश।
- राजस्थान देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना आवेदन पत्र।
- अन्य छात्रवृत्ति का लाभ न लेने के संबंध में शपथ पत्र।
संपर्क जानकारी
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉलेज एजुकेशन हेल्पलाइन नम्बर :- 0141-2706106.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉलेज एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :- dce.oap@gmail.com.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन हेल्पलाइन नम्बर :-
- 0291-2434395.
- 07424984084.
- 08696555859.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ टेक्निकल एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :-
- dte_raj@yahoo.com.
- hteducation@rajasthan.gov.in.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ संस्कृत एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :- 0141-2706608.
- राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ़ संस्कृत एजुकेशन हेल्पडेस्क ईमेल :- director.sanskrit@gmail.com.
Frequently Asked Questions
नहीं, आपको पहले किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्स में एडमिशन लेना होगा। उसके बाद ही आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। ध्यान रखें कि 12वीं पास करने के एक साल के अंदर ही स्नातक में दाखिला लेना जरूरी है।
बिल्कुल नहीं! अगर आप टॉप 1,500 में नहीं आतीं और स्कूटी नहीं मिलती, तो भी आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार आपको स्नातक के दौरान हर साल 10,000 रुपये और स्नातकोत्तर में हर साल 20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देगी।
आपके परिवार की कुल वार्षिक आय सभी स्रोतों से मिलाकर 2.5 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए। अगर आय इससे ज्यादा है तो आप इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं। आय प्रमाण पत्र 6 महीने से ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए।
नहीं, अगर आप इस योजना का लाभ ले रही हैं तो आप किसी अन्य छात्रवृत्ति योजना का लाभ नहीं ले सकतीं। आवेदन करते समय आपको इस बात का शपथ पत्र भी देना होगा कि आप कोई दूसरी स्कॉलरशिप नहीं ले रही हैं।
अगर स्नातक के किसी भी वर्ष में आपके 50% से कम अंक आते हैं, तो आप अगले साल के लिए इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगी। इसलिए योजना का फायदा लगातार पाने के लिए हर साल कम से कम 50% अंक लाना बहुत जरूरी है।
नहीं, योजना के नियमों के अनुसार स्कूटी के रजिस्ट्रेशन की तारीख से 3 साल तक आप स्कूटी को किसी को बेच नहीं सकतीं। अगर ऐसा पाया गया तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
आवेदन की तारीखें हर साल राजस्थान सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा घोषित की जाती हैं। आमतौर पर नए सत्र की शुरुआत में आवेदन प्रक्रिया शुरू होती है। अपडेट जानकारी के लिए आप डिपार्टमेंट ऑफ कॉलेज एजुकेशन की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करें।
हां, बिल्कुल! अगर आप स्नातकोत्तर के दूसरे साल में पढ़ रही हैं और बाकी सभी पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। लेकिन आपके पहले साल में 50% से ज्यादा अंक होने चाहिए और आपको 20,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी।
Do you have any question regarding schemes, submit it in scheme forum and get answers:
Feel free to click on the link and join the discussion!
This forum is a great place to:
- Ask questions: If you have any questions or need clarification on any aspect of the topic.
- Share your insights: Contribute your own knowledge and experiences.
- Connect with others: Engage with the community and learn from others.
I encourage you to actively participate in the forum and make the most of this valuable resource.
| जाति | लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | योजना का प्रकार | सरकार |
|---|---|---|---|
टिप्पणियाँ
2022-2023 list of girls out…
Art(hindi sahitya english political science
51.60 %
Science
85.20 percent in class 12th 2024
Art
51.60% art (hindi sahitya, english, political science)
Art
51.60%
Art
Art
51.60%
Art
Geography , home science , English literature
65%
Arts
देवनारायण योजना के अंतर्गत स्कूटी कब मिलेगी
89.20%
89.20%
Arts
Laptop
Arts
76%
hindi
61
english
राजस्थान फ्री लैपटॉप वितरण योजना।
Handi
मेरा नाम सतपाल है मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं मुझे पढ़ने के लिए लैपटॉप या फोन की जरूरत है कृपया आप मेरी जरूरत पूरी करें आपका आज्ञाकारी शिष्य सत्यपाल
नई टिप्पणी जोड़ें