दिव्यांग सहारा योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Minakshi on Sat, 30/05/2026 - 15:11
Narendra Modi PM of India
Scheme Open
हाइलाइट
  • दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और AI आधारित तकनीकों तक बेहतर पहुंच प्रदान करने का लक्ष्य।
  • असिस्टिव टेक्नोलॉजी मार्ट (AT Mart) और सशक्त सहायता केंद्रों के माध्यम से उपकरणों के चयन, फिटिंग, मरम्मत और रखरखाव की सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) फोन नंबर : 24365019 (कार्यालय)
Summary of Scheme
योजना का नामदिव्यांग सहारा योजना
घोषणाकेंद्रीय बजट 2026-27
लाभआधुनिक सहायक उपकरणों और सहायता सेवाओं तक पहुंच
लाभार्थीदिव्यांगजन (Persons with Disabilities - PwDs)
SubscriptionSubscribe Here to Get Update Regarding Scheme.
वर्तमान स्थितिआधिकारिक दिशा-निर्देश जारी होने की प्रतीक्षा है।

योजना के बारे में

दिव्यांग सहारा योजना भारत सरकार द्वारा केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण (Assistive Devices) और आवश्यक सहायता सेवाएं उपलब्ध कराना है। कई दिव्यांग व्यक्तियों को शिक्षा, रोजगार, यात्रा और दैनिक जीवन के कार्यों में स्वतंत्र रूप से भाग लेने के लिए विशेष उपकरणों की आवश्यकता होती है, लेकिन ऐसे उपकरण अक्सर महंगे होते हैं या आसानी से उपलब्ध नहीं होते। यह योजना इसी समस्या को दूर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

योजना के तहत व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग (Artificial Limbs), श्रवण यंत्र (Hearing Aids), चलने-फिरने में सहायता करने वाले उपकरण तथा अन्य आधुनिक सहायक तकनीकों की उपलब्धता बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए Artificial Limbs Manufacturing Corporation of India (ALIMCO) को वित्तीय और तकनीकी सहायता प्रदान करने का प्रस्ताव है, जिससे बेहतर गुणवत्ता वाले उपकरणों का निर्माण, नई तकनीकों का विकास और नवाचार को बढ़ावा दिया जा सके।

इस योजना की एक प्रमुख विशेषता असिस्टिव टेक्नोलॉजी मार्ट (AT Mart) की स्थापना है। इन केंद्रों पर दिव्यांगजन विभिन्न सहायक उपकरणों को देख सकेंगे, उनकी तुलना कर सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त उपकरण चुन सकेंगे। इसके अलावा, मौजूदा प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्रों (PMD-VKs) को भी मजबूत किया जाएगा, जहां उपकरणों की जांच, फिटिंग, मरम्मत, रखरखाव और अन्य सहायता सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों की गतिशीलता, आत्मनिर्भरता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है ताकि वे समाज में अधिक सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जी सकें। वर्तमान में यह योजना घोषणा के चरण में है और इसकी विस्तृत पात्रता शर्तें, आवेदन प्रक्रिया तथा कार्यान्वयन संबंधी दिशा-निर्देश जारी होने बाकी हैं। यदि आप दिव्यांगजनों के लिए कौशल प्रशिक्षण और रोजगार अवसरों से जुड़ी योजना के बारे में जानना चाहते हैं, तो दिव्यांगजन कौशल योजना की जानकारी भी देख सकते हैं।

योजना के लाभ

  • आधुनिक किफायती सहायक उपकरणों तक आसान पहुंच।
  • व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र और अन्य सहायक तकनीकों की उपलब्धता।
  • ALIMCO के माध्यम से बेहतर गुणवत्ता वाले उपकरणों का विकास।
  • AI आधारित और नई तकनीक से लैस सहायक उपकरणों को बढ़ावा।
  • AT Mart में उपकरणों को देखकर, परखकर और अपनी आवश्यकता के अनुसार चुनने की सुविधा।
  • PMD-VKs में उपकरणों की जांच, फिटिंग, मरम्मत और रखरखाव की सुविधा।
  • दिव्यांगजनों की स्वतंत्रता, गतिशीलता और जीवन की गुणवत्ता में सुधार।

पात्रताएँ

योजना की विस्तृत पात्रता अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन संभावित पात्रता निम्न हो सकती है:

  • आवेदक दिव्यांगजन (PwD) होना चाहिए।
  • आवेदक के पास वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • आवेदक को सहायक उपकरण या संबंधित सहायता सेवाओं की आवश्यकता होनी चाहिए।
  • सरकार द्वारा जारी अंतिम दिशा-निर्देशों की अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • चिकित्सा रिपोर्ट या मूल्यांकन रिपोर्ट (यदि आवश्यक हो)

आवेदन प्रक्रिया

  • फिलहाल सरकार ने योजना की आधिकारिक आवेदन प्रक्रिया जारी नहीं की है।
  • संभावना है कि योजना के दिशा-निर्देश जारी होने के बाद पात्र लाभार्थियों की पहचान की जाएगी, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन होगा और जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • इच्छुक आवेदकों को भविष्य के अपडेट के लिए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD) की आधिकारिक घोषणाओं पर नजर रखनी चाहिए।

महत्वपूर्ण बातें

  • योजना की घोषणा केंद्रीय बजट 2026-27 में की गई है।
  • इसका उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए सहायक तकनीकों की उपलब्धता बढ़ाना है।
  • योजना में ALIMCO की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
  • AT Mart स्थापित किए जाने का प्रस्ताव है।
  • PMD-VKs को और अधिक सुविधाओं के साथ मजबूत किया जाएगा।
  • अभी तक कोई ऑनलाइन आवेदन पोर्टल शुरू नहीं किया गया है।
  • विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता और समय-सीमा जारी होना बाकी है।

संबंधित विभाग

  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD)
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
  • भारत सरकार

महत्वपूर्ण लिंक

संपर्क विवरण

  • विभाग: दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD)
  • पता: 5वीं मंजिल, अंत्योदय भवन, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली – 110003 फोन: 24365019 (कार्यालय)

नोट: योजना से संबंधित विशेष हेल्पलाइन या संपर्क विवरण अभी जारी नहीं किए गए है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

दिव्यांग सहारा योजना भारत सरकार द्वारा घोषित एक पहल है, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आधुनिक सहायक उपकरण और बेहतर सहायता सेवाएं उपलब्ध कराना है।
 

यह योजना दिव्यांगजन (PwD) व्यक्तियों के लिए प्रस्तावित की गई है, जिन्हें सहायक उपकरणों या संबंधित सेवाओं की आवश्यकता है।
 

योजना के तहत व्हीलचेयर, कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, चलने-फिरने में सहायता करने वाले उपकरण और अन्य आधुनिक सहायक तकनीकें उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
 

ALIMCO सहायक उपकरणों के निर्माण, गुणवत्ता सुधार और नई तकनीकों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 

ये ऐसे केंद्र होंगे जहां दिव्यांगजन अपनी जरूरत के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरणों को देख, समझ और चुन सकेंगे।
 

हाँ, सशक्त PMD-VK केंद्रों के माध्यम से उपकरणों की मरम्मत, रखरखाव और अन्य सहायता सेवाएं प्रदान की जाने की योजना है।
 

संभावना है कि लाभ प्राप्त करने के लिए वैध दिव्यांगता प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेजों में शामिल होगा।
 

नहीं, अभी योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता शर्तें और कार्यान्वयन प्रक्रिया जारी होना बाकी है।
 

नहीं, फिलहाल योजना के लिए कोई आवेदन पोर्टल या आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
 

इस योजना का संचालन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (DEPwD), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया जाएगा।
 

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन