हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
हिमाचल प्रदेश CM
Scheme Open
हाइलाइट
  • पात्र छात्राओं को हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखिटी लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • छात्रा द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
    • 25,000/- रूपये की सब्सिडी छात्रा को एलेक्ट्रिक्ट स्कूटी खरीदने पर दी जाएगी।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना का संपर्क विवरण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही जारी किया जायेगा।

योजना का अवलोकन

योजना का नाम हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना।
लाभ इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर 25,000/- रूपये की सब्सिडी।
लाभार्थी हिमाचल प्रदेश की छात्राएं।
नोडल विभाग अभी ज्ञात नहीं है।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना आवेदन पत्र द्वारा।

योजना के बारे में

  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अपने वर्ष 2023-2024 के बजट को पेश करते हुवे प्रदेश की कन्याओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना की घोषणा की गयी।
  • योजना का नाम हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना होगा।
  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में कन्याओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित कर कॉलेज ड्रॉपआउट में कमी लाना है।
  • हिमाचल प्रदेश में रहने वाली बहुत सी कन्याएं अपने निवास स्थान से कॉलेज दूर होने और आने जाने की सुविधा न होने की वजह से 12वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देती है।
  • इन्ही सब बातों को मद्देनज़र रखते हुवे हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा छात्रा स्कूटी योजना शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना में हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश की छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी/ ई स्कूटी खरीदने में मदद करेगी।
  • सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर आर्थिक अनुदान दिया जायेगा।
  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना में छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी/ ई स्कूटी खरीदने पर 25,000/- रूपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • इस सब्सिडी की मदद से छात्राएं इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीद पाएंगी और उन्हें अपनी पढ़ाई भी नहीं छोड़नी पड़ेगी।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की 20,000 मेधावी छात्राओं को छात्रा स्कूटी योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
  • ई स्कूटी खरीदने पर 25,000/- रूपये की सब्सिडी केवल उन्ही छात्राओं को दी जाएगी जो हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षण संस्थान में पढ़ रही होगी।
  • सब्सिडी लाभ लेने के लिए छात्रा का 18 वर्ष से अधिक की आयु का होना अनिवार्य है।
  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना में सब्सिडी केवल इलेक्ट्रिक स्कूटी/ ई स्कूटी की खरीद पर ही दी जाएगी।
  • फिलहाल इस योजना के बारे में इतनी ही जानकारी उपलब्ध है।
  • जैसे ही हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा योजना के आवेदन की प्रक्रिया और आधिकारिक दिशानिर्देश जारी किये जायेंगे हम इस पेज को अपडेट कर देंगे।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • पात्र छात्राओं को हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना के तहत हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखिटी लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • छात्रा द्वारा इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदने पर सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
    • 25,000/- रूपये की सब्सिडी छात्रा को एलेक्ट्रिक्ट स्कूटी खरीदने पर दी जाएगी।

पात्रता

  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना का लाभ लेने के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा निम्नलिखित पात्रता निर्धारित की गयी है :-
    • छात्रा हिमाचल प्रदेश की निवासी होनी चाहिए।
    • छात्रा की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
    • छात्रा हिमाचल प्रदेश सरकार के शिक्षण संस्थान में पढ़ रही हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना का लाभ लेने के लिए पात्र छात्र को निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता होगी :-
    • हिमाचल प्रदेश में रहने का प्रमाण।
    • आधार कार्ड।
    • मतदाता पहचान पत्र। (आयु के लिए)
    • बैंक खाते का विवरण।
    • मोबाइल नंबर।
    • आय प्रमाण पत्र।

आवेदन की प्रक्रिया

  • हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने बजट 2023-2024 के भाषण में छात्रा स्कूटी योजना शुरू करने की घोषणा की गयी थी।
  • तो योजना के दिशानिर्देश बनाने और आवेदन की प्रक्रिया जारी करने में थोड़ा वक़्त लग सकता है।
  • सरकार द्वारा कहीं भी ये साफ़ नहीं किया गया है की हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन लिए जायेंगे या ऑफलाइन।
  • जैसे ही हमे योजना के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी हम इस पेज को अपडेट कर देंगे।
  • हमारे यूजर इस पेज को बुकमार्क कर सकते है या निरन्तर अपडेट के लिए हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना को सब्सक्राइब भी कर सकते है।

महत्वपूर्ण लिंक

  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना का आवेदन पत्र व अन्य दिशानिर्देश अभी जारी नहीं हुवे है।

संपर्क करने का विवरण

  • हिमाचल प्रदेश छात्रा स्कूटी योजना का संपर्क विवरण हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही जारी किया जायेगा।

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

टिप्पणियाँ

हिमाचल शिमला में लड़की की…

टिप्पणी

हिमाचल शिमला में लड़की की स्कूटी के लिए आवेदन करना है

scooty ke liye apply karna…

टिप्पणी

scooty ke liye apply karna hai

E scooty subsidy hamirpur

टिप्पणी

E scooty subsidy hamirpur

Lebar

आपका नाम
Gyan chand
टिप्पणी

Free yojana

Home

आपका नाम
Gyan chand
टिप्पणी

Free yojana

Free scooty for women

आपका नाम
M.Nishath
टिप्पणी

Free scooty for women

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन