- युवाओं को महाराष्ट्र सरकार के साथ काम करने का अवसर।
- फेलोशिप के दौरान 56,100/- रुपये का स्टायपेंड दिया जाएगा।
- यात्रा व्यय के रूप में 5,400/- रुपये दिए जाएंगे।
- फेलोशिप प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेल्पलाइन नम्बर :- 08411960005.
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
योजना का अवलोकन | |
|---|---|
| योजना का नाम | महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम 2025 |
| लागू वर्ष | 2015. |
| लाभ |
|
| लाभार्थी | महाराष्ट्र के 21 वर्ष से 26 वर्ष के युवा। |
| फेलोशिप की अवधि | 1 वर्ष। |
| नोडल डिपार्टमेंट | अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय। |
| सब्सक्राइब करें | योजना की अपडेट हेतु सब्सक्राइब करें। |
| आवेदन कर तरीका | मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन पत्र द्वारा। |
योजना के बारे में: संक्षिप्त अवलोकन
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के प्रतिभाशाली और शिक्षित युवाओं को प्रशासनिक व्यवस्था से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026 की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस फेलोशिप के माध्यम से युवाओं को महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ सीधे काम करने का अवसर मिलेगा। चयनित फेलो राज्य में चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं, नीति निर्माण, प्रशासनिक सुधार, परियोजना मॉनिटरिंग और विकास कार्यों में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री फेलोशिप महाराष्ट्र 2026 युवाओं को सरकारी कार्य प्रणाली को करीब से समझने और प्रशासनिक अनुभव प्राप्त करने का एक बड़ा अवसर प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम की शुरुआत वर्ष 2015 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के नए विचार, तकनीकी समझ और पेशेवर अनुभव को सरकारी प्रशासन और विकास कार्यों से जोड़ना है। महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने तक विभिन्न सरकारी विभागों और जिलों में कार्य करने का मौका मिलेगा। इस दौरान चयनित फेलो को प्रतिमाह ₹56,100/- स्टाइपेंड और ₹5,400/- अतिरिक्त यात्रा भत्ता दिया जाएगा।
इसके अलावा चयनित फेलो को IIT बॉम्बे द्वारा संचालित विशेष अकादमिक कोर्स, दुर्घटना बीमा, वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन और सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन का व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। यह फेलोशिप उन युवाओं के लिए काफी उपयोगी है जो भविष्य में पब्लिक पॉलिसी, प्रशासन, सिविल सेवा, मैनेजमेंट या सामाजिक क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री फेलोशिप महाराष्ट्र 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक डिग्री और कम से कम 1 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए। इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, आर्टिकलशिप, स्वरोजगार और उद्यमिता का अनुभव भी मान्य माना जाएगा। उम्मीदवार को मराठी भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए तथा हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। चयन प्रक्रिया ऑनलाइन परीक्षा, निबंध लेखन और इंटरव्यू के माध्यम से पूरी की जाएगी। मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करते समय ₹500/- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026-27 महत्वपूर्ण तिथियां
महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026-27 का आवेदन शेड्यूल जारी कर दिया है। महत्वपूर्ण तिथियां इस प्रकार हैं :-
चरण महत्वपूर्ण तिथि आवेदन शुरू होने की तिथि 08-05-2026 आवेदन की अंतिम तिथि 27-05-2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 27-05-2026 मॉक टेस्ट तिथि जल्द घोषित होगी परीक्षा तिथि जल्द घोषित होगी
योजना के लाभ
- चयनित उम्मीदवारों को ग्रुप-A अधिकारी के समकक्ष पद मिलेगा।
- कुल 60 फेलो का चयन किया जाएगा।
- कुल सीटों में से 1/3 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगी।
- महाराष्ट्र सरकार के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।
- प्रतिमाह ₹56,100/- स्टाइपेंड दिया जाएगा।
- ₹5,400/- प्रतिमाह यात्रा एवं अन्य खर्चों के लिए अतिरिक्त सहायता मिलेगी।
- फेलोशिप अवधि के दौरान दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
- IIT बॉम्बे द्वारा विशेष अकादमिक कोर्स कराया जाएगा।
- फेलोशिप पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
- फेलोशिप अवधि में 8 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
- सार्वजनिक नीति, प्रशासन और परियोजना प्रबंधन का अनुभव मिलेगा।
फेलोशिप के अंतर्गत कार्य
- चयनित फेलो को जिला कलेक्टर एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय में नियुक्त किया जाएगा।
- कुछ जिलों में 2 से 3 फेलो की टीम बनाई जा सकती है।
- फेलो वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करेंगे।
- नीति निर्माण, परियोजना मॉनिटरिंग और प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करना होगा।
- हर महीने कार्य रिपोर्ट जमा करनी होगी।
- हर 3 महीने में कार्य का मूल्यांकन किया जाएगा।
- IIT बॉम्बे का अकादमिक कोर्स पूरा करना अनिवार्य होगा।
- फेलोशिप की अवधि केवल 12 महीने होगी और इसमें कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।
पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- महाराष्ट्र निवासी उम्मीदवारों को मेरिट में समान अंक होने पर प्राथमिकता मिल सकती है।
- उम्मीदवार की आयु 8 मई 2026 को 21 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- 08-05-2000 से 08-05-2005 के बीच जन्मे उम्मीदवार पात्र होंगे।
- किसी भी विषय में न्यूनतम 60% अंकों के साथ स्नातक पास होना चाहिए।
- कम से कम 1 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए।
- इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, आर्टिकलशिप और स्वरोजगार का अनुभव भी मान्य होगा।
- उम्मीदवार को मराठी भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना चाहिए।
- हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर/इंटरनेट का सामान्य ज्ञान आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया
- मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम के तहत चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।
- पहले चरण में ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट और निबंध लेखन परीक्षा होगी।
- ऑब्जेक्टिव टेस्ट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 उम्मीदवार अगले चरण के लिए चयनित होंगे।
- इंटरव्यू से पहले चयनित उम्मीदवारों के निबंध का मूल्यांकन किया जाएगा।
- दूसरे चरण में व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा।
- अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा, निबंध और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
- कुल 60 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा पैटर्न और सिलेबस
| विषय | प्रश्नों की संख्या | विवरण |
|---|---|---|
| सामान्य ज्ञान | 20 | भारत और महाराष्ट्र से जुड़े करंट अफेयर्स, सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दे। |
| रीजनिंग | 20 | तार्किक क्षमता, कारण और प्रभाव आधारित प्रश्न। |
| अंग्रेजी भाषा | 05 | ग्रामर और कंपोजिशन। |
| मराठी भाषा | 05 | ग्रामर और कंपोजिशन। |
| सूचना प्रौद्योगिकी | 05 | वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, प्रेजेंटेशन और AI। |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 10 | डेटा इंटरप्रिटेशन, अंकगणित, बीजगणित और ज्यामिति। |
| क्षमताएं | 20 | क्रिटिकल थिंकिंग, समस्या समाधान और निर्णय क्षमता। |
| व्यक्तिगत गुण | 15 | नेतृत्व क्षमता, पहल, अनुकूलन क्षमता और प्रशासनिक सोच। |
- ऑनलाइन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
- ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट की अवधि 60 मिनट होगी।
- निबंध लेखन के लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।
- उम्मीदवारों को 3 विषयों में से किसी एक विषय पर निबंध लिखना होगा।
- निबंध अंग्रेजी या मराठी भाषा में लिखा जा सकता है।
आवश्यक दस्तावेज
- महाराष्ट्र निवास प्रमाण पत्र।
- आधार कार्ड।
- 10वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
- 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाणपत्र।
- स्नातक की मार्कशीट एवं डिग्री प्रमाणपत्र।
- पोस्ट ग्रेजुएशन दस्तावेज (यदि लागू हो)।
- कार्य अनुभव प्रमाणपत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- हस्ताक्षर।
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी।
आवेदन प्रक्रिया
- पात्र युवा ऑनलाइन आवेदन पत्र के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी जाने वाली फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकता हैं।
- महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम का ऑनलाइन आवेदन पत्र अर्थशास्त्र और सांख्यिकी निदेशालय पोर्टल पर उपलब्ध है।
- आवेदक को आवेदन पत्र में निम्नलिखित विवरण भरकर पहले खुद को पंजीकृत करना होगा :-
- युवा का नाम।
- राष्ट्रीयता।
- आधार कार्ड का नम्बर।
- जन्मतिथि।
- जेंडर।
- मोबाइल नंबर और ईमेल। (ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा)
- विवरण भरने के पश्चात पोर्टल द्वारा आवेदक युवा की लाइव फोटो खींची जाएगी।

- पोर्टल द्वारा आवेदन की लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड की जाएगी जिसमे आवेदक को 15 सेकंड के अंदर अपना नाम, गांव/ शहर/ जिले का नाम बताना होगा।

- पंजीकरण के बाद वेबसाइट पर साइन इन पर क्लिक करना होगा।

- महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के ऑनलाइन आवेदन पत्र में नीचे दिए गए विवरण को चरणबद्ध तरीके से लाभार्थी युवा को भरना होगा :-
- व्यक्तिगत विवरण।
- संपर्क विवरण।
- शैक्षणिक विवरण।
- कार्य अनुभव का विवरण।
- वरीयता का चयन।
- मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरे गए समस्त विवरण को चेक करने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
- लाभार्थी युवा 500/- रुपये का आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, यूपीआई या किसी भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान कर सकते है।
- आवेदन पत्र को जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
- सरकार द्वारा सभी पात्र युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किया जायेगा जिसमे परीक्षा की तिथि और समय अंकित होगा।
- फेलोशिप के लिए लाभार्थी युवा का चयन ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा, निबंध लेखन और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
- पात्र आवेदक अपने आवेदन सीएम फ़ेलोशिप कार्यक्रम के अंतिम तिथि से पहले अवश्य जमा कर दें।
- इसके आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई 2026 निर्धारित है।
- वर्ष 2026 के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के दिशानिर्देश जारी कर दिए गए है, आवेदन करने से पहले कृपया ज़रूर पढ़ें।

महत्वपूर्ण लिंक्स
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम ऑनलाइन आवेदन पत्र।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम पंजीकरण।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम लॉगिन।
- अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी निदेशालय की वेबसाइट।
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम दिशानिर्देश 2026।
सम्पर्क विवरण
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेल्पलाइन नम्बर :- 7066951951. (सोम से शनि 10 बजे से 5 बजे तक)
- महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम हेल्पडेस्क ईमेल :- [email protected].
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026 महाराष्ट्र सरकार की एक सरकारी फेलोशिप पहल है, जिसके तहत युवाओं और पेशेवरों को शासन, नीति क्रियान्वयन, निगरानी और प्रशासनिक परियोजनाओं पर महाराष्ट्र सरकार के साथ नजदीकी रूप से कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाता है।
फेलोशिप की अवधि 12 महीने होगी और निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद किसी प्रकार का विस्तार प्रदान नहीं किया जाएगा।
चयनित फेलो को प्रतिमाह 56,100 रुपये का स्टाइपेंड तथा यात्रा एवं अन्य खर्चों के लिए अतिरिक्त 5,400 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026 के तहत कुल 60 फेलो का चयन किया जाएगा।
हाँ, मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के तहत कुल सीटों में से एक-तिहाई सीटें महिला फेलोज के लिए आरक्षित हैं।
21 से 26 वर्ष के छात्र इस योजना के लिए आवेदन कर सकते है।
आवेदक ने किसी भी विषय में स्नातक कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से किया हो।
हाँ, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम के लिए कम से कम 1 वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव अनिवार्य है। इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, आर्टिकलशिप, उद्यमिता और स्वरोजगार का अनुभव भी मान्य माना जाता है।
आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा।
ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 उम्मीदवारों को साक्षात्कार चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
फेलोज की नियुक्ति महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में जिला कलेक्टर और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के कार्यालयों में की जाएगी।
हाँ, फेलोज को IIT बॉम्बे के सहयोग से विशेष अकादमिक और पब्लिक पॉलिसी प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार के सत्र शामिल होंगे।
नहीं, फेलोशिप अवधि के दौरान फेलो किसी अन्य पूर्णकालिक या अंशकालिक नौकरी, व्यवसाय या शैक्षणिक पाठ्यक्रम में शामिल नहीं हो सकते।
फेलोशिप अवधि के दौरान फेलोज़ को कुल मिलाकर केवल 8 दिनों का आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) लेने की अनुमति होगी।
पात्र आवेदक महाराष्ट्र सरकार के आधिकारिक मुख्यमंत्री फेलोशिप पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:
बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!
यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:
- सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
- योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
- दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।
हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।
| लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार | सरकार |
|---|---|
टिप्पणियाँ
is this fellowship coming…
is this fellowship coming twice in a year?
what type of work we have to…
what type of work we have to do in this program
Is the registration for…
Is the registration for fellowship still open?
Finance related
Finance related
Fellowship grant credited in…
Fellowship grant credited in another account
Next fellowship forms
Next fellowship forms
(No subject)
when will 2024 cm fellowship…
when will 2024 cm fellowship come
when will 2024 fellowship…
when will 2024 fellowship form come
When will the 2024 form will come
Sir I have to apply for cm fellowship form.But still the form is not there . I request you the fo rm should be appeared on the online site. So many students will get benefit so I request you the form should be there and aspirants will go through the form.
about fellowship
when will be start 2024 CM fellowship
चीफ मिनिस्टर फेलोशिप २०२५
Hon,Sir chif ministar felloship सन २०२५ कधी सुरू करणार त्याची माहिती मिळाली तर आपला आभारी राहील
Related CM fellowship
आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री फिलोशिप २०२५ योजने संदर्भातील अधिकृत संकेतस्थळ कधी कार्यरत होणार ? याबद्दल माहिती प्रदान केल्यास मदत होईल...!
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजने पात्रतेसाठी वय मर्यादा वाढविणे
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजनेअंतर्गत फेलोशिप पात्रतेसाठी वय मर्यादा महाराष्ट्र शासनाच्या इतर पात्रता नियमानुसार वय वर्ष 37 पर्यंत करणे श्रेयस्कर होईल जेणेकरून अनुभवी व होतकरू पात्रता धारक, उच्च शिक्षण पदवी धारक लाभार्थ्यांना त्याचा लाभ घेता येईल.
अनेक वर्ष स्पर्धा परीक्षा तयारी करणारी कार्यक्षम लाभार्थी या संधी लायक आहेत . परंतु वय मर्यादा 26 वर्षापर्यंत कमी असल्याने त्यांना संधी मिळत नाही फेलोशिप योजनेचा लाभ घेता येत नाही
marathi
sir mala karyach
21
Kol
hindi
My student
I want to do it
Yes
Opportunities after fellowship
Hon. CM,
After reading the official & other material about CM fellowship program, I am yet very unclear about the future prospects of a fellow.
I did not find any report/any information about the fellows who have passed out after completing a year getting bright career.
May I request you to please instruct the concerned team to publish a clear career path for fellows?
For a person like me from non-reservation, general category this is more worrying as our offsprings are interested in joining administration but opportunities aremeant for reserved categories only.
नई टिप्पणी जोड़ें