छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना

author
द्वारा प्रस्तुत Shahrukh on Thu, 02/05/2024 - 13:14
Vishnu Deo Sai CM Chhattisgarh
Scheme Open
छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना लोगो।
हाइलाइट
  • छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • निःशुल्क उपचार।
    • निःशुल्क परामर्श।
    • निःशुल्क दवा का वितरण।
    • निःशुल्क जाँच।
ग्राहक देखभाल फ़ोन नंबर
  • छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0771-2221955.
  • छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
योजना का अवलोकन
योजना का नाम छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना।
आरम्भ दिनांक 19-11-2020.
लाभ
  • निःशुल्क उपचार।
  • निःशुल्क परामर्श।
  • निःशुल्क दवा का वितरण।
  • निःशुल्क जाँच।
लाभार्थी छत्तीसगढ़ की महिलायें व कन्याएं।
नोडल विभाग नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, छत्तीसगढ़ सरकार।
आवेदन का तरीका दाई दीदी क्लिनिक योजना में कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

योजना के बारे में

  • दाई दीदी क्लिनिक योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना है।
  • इस योजना की शुरुवात दिनांक 19-11-2020 को हुई थी।
  • दाई दीदी क्लिनिक योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली उन महिलाओं और कन्याओं तक चिकित्सा सहायता पहुँचाना है जो समय न होने या शर्म ज्यादा होने की वजह से चिकित्सक के पास नहीं जाती है।
  • योजना के समस्त सञ्चालन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दी गयी है।
  • दाई और दीदी छत्तीसगढ़ी शब्द है जिसमे दाई का अर्थ है माता और दीदी का अर्थ है बहन।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दाई दीदी क्लिनिक योजना के तहत महिलाओ और कन्याओं को मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • प्रत्येक क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट कैंप लगाएं जायेंगे जिसमे महिलाओं और लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।
    • बीमारी की दशा में निःशुल्क इलाज किया जायेगा।
    • जरुरत पड़ने पर निःशुल्क जांच।
    • निःशुल्क दवा का वितरण।
  • मोबाइल मेडिकल यूनिट में केवल महिला चिकित्सक और महिला नर्सिंग स्टाफ ही अपना सेवाएं देगी जिससे महिलाएं और कन्याएं बेझिझक अपनी परेशानी साझा कर सकेंगी।
  • छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक 2036 कैंप का सफल आयोजन किया जा चुका है।
  • दाई दीदी क्लिनिक योजना में अब तक 1 लाख 50 हज़ार से अधिक महिलाएं एवं बालिकाएं मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से इलाज़ करा चुकी है।
  • मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा अब तक 30 हज़ार से अधिक निशुल्क लैब टेस्ट व 1 लाख 44 हज़ार महिलाओं को निशुल्क दवा का वितरण किया जा चुका है।
  • छत्तीसगढ़ की सभी महिलाएं एवं बालिकाएं अपने क्षेत्र में लगे मोबाइल मेडिकल में जा कर निःशुल्क चिकित्सा सहायता का लाभ ले सकते है।

योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को निम्नलिखित लाभ प्रदान किये जायेंगे :-
    • निःशुल्क उपचार।
    • निःशुल्क परामर्श।
    • निःशुल्क दवा का वितरण।
    • निःशुल्क जाँच।

पात्रता

  • लाभार्थी छत्तीसगढ़ की निवासी होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ केवल निम्नलिखित लाभार्थीं को ही दिया जायेगा :-
    • छत्तीसगढ़ की महिलाएं।
    • छत्तीसगढ़ की कन्याएं।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना का लाभ लेने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी :-
    • लाभार्थी का आधार कार्ड।

लाभ लेने की प्रक्रिया

  • छत्तीसगढ़ दाई दीदी क्लिनिक योजना के लिए लाभार्थियों को कहीं भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • इस योजना के तहत चिकित्सा सहायता खुद लाभार्थियों के द्वार पर पहुंचेगी।
  • समूचे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से कैंप लगाएं जायेंगे।
  • मोबाइल मेडिकल यूनिट का वाहन महिला चिकित्सकों और महिला नर्सिंग स्टाफ के साथ कैंप में अपनी सेवाएं देगा।
  • लाभार्थियों को अपने नगर निगम/ गांव के क्षेत्र में आये मोबाइल मेडिकल यूनिट के पास जाना होगा।
  • मोबाइल मेडिकल यूनिट में तैनात महिला चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ द्वारा लाभार्थियों को निम्नलिखित सेवाएं प्रदान की जाएगी :-
    • निःशुल्क परामर्श दिया जायेगा।
    • बीमारी की दशा में निःशुल्क इलाज किया जायेगा।
    • जरुरत पड़ने पर निःशुल्क जांच।
    • निःशुल्क दवा का वितरण।
  • पात्र महिलाएं एवं कन्याएं अब बिना संकोच छत्तीसगढ़ सरकार की दाई दीदी क्लिनिक योजना का लाभ उठा सकती है।

Chhattisgarh Dai Didi Clinic Scheme Status

महत्वपूर्ण लिंक

सम्पर्क करने का विवरण

  • छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग हेल्पलाइन नंबर :- 0771-2221955.
  • छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग हेल्पडेस्क ईमेल :-
  • छत्तीसगढ़ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग,
    ब्लॉक - डी, चौथी मंजिल,
    इंद्रावती भवन, अटल नगर,
    नवा रायपुर, छत्तीसगढ़।
    492002.

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

टिप्पणियाँ

Sarkari Yojana ka labh

टिप्पणी

सर मै एक लड़की हूं मुझे कोई सरकारी योजना का लाभ नहीं हुआ है नहीं मुझे कोई सरकारी नौकरी नहीं हमारा आवास नहीं गैस नहीं कोई मोबाइल नहीं पक्की सड़क कृप्या हमारे स्मासिय को समझिए पैसे के कारण मै आगे नहीं पड़ पाई सर

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन