छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना

द्वारा प्रस्तुत Pradeep on Wed, 19/02/2025 - 14:43
Vishnu Deo Sai CM Chhattisgarh
Scheme Open
हाइलाइट
  • गर्भवती और शिशुवती माताओं को सरकार द्वारा अतिरिक्त पोषण आहार का लाभ।
  • योजना का लाभ सम्भवतः नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से उपलब्ध होगा।
योजना का अवलोकन
योजना का नाम छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना
आरंभ वर्ष 2024
लाभ गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार।
लाभार्थी पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं।
नोडल विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़।
आदिम जाती तथा अनुसूचित जाती विकास विभाग, छत्तीसगढ़।
सब्सक्रिप्शन योजना की निरंतर जानकारी के लिए यहाँ सब्सक्राइब करे।
आवेदन का तरीका मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना आवेदन पत्र के माध्यम से।

योजना के बारे मे

  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी द्वारा राज्य की महिलाओ के लिए एक नवीनतम योजना "मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना" की शुरुआत की गई है।
  • इस योजना के द्वारा राज्य की शिशुवती और गर्भवती माताओं को उनके सम्पूर्ण पोषण हेतु अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान किया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा जारी इस योजना का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में सहायता प्राप्त होगी।
  • पहाड़ी कोरवा समुदाय के व्यक्तियों को विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह में रखा गया है।
  • इस समुदाय के व्यक्ति विशेषकर जसपुर, सरगुजा और कोरबा के पहाड़ी क्षेत्र में निवास करते है।
  • मुख्यधारा से अलग इस समुदाय के व्यक्तियों को सरकारी योजनाओ में अक्सर अनदेखा कर दिया जाता, जिसके चलते इस जाती के लोगो को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ता है, जिनमे : -
    • गरीबी, अशिक्षा, कम उम्र में विवाह, खराब मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुविधाएं और मृत शिशु का जन्म मुख्य है।
  • अक्सर देखा गया है की गरीबी के चलते अपने परिवार का भरण पोषण हेतु इस समुदाय की महिलाए अपनी सम्पूर्ण गर्भावस्था के समय कार्य करती रहती है।
  • इसके चलते उन महिलाओ को पोषण सम्बंधित और अन्य विभिन्न समस्याओ का सामना करना पड़ता है।
  • गर्भावस्था में सम्पूर्ण पोषण ना मिलने के चलते इस समुदाय में शिशु और मातृ मृत्यु दर सबसे अधिक है।
  • इस समस्या से इन समुदाय की महिलाओ को उबारने एवं मृत्यु दर को कम करने के लिए ही "मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना" को लागु करने का निर्णय लिया गया है।
  • घोषित योजना को अन्य नाम जैसे की 'छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री अन्न कोष स्कीम' 'सीएम अन्न कोष स्कीम' या 'अन्न कोष योजना छत्तीसगढ़' से भी पहचाना जा सकता है।
  • इस योजना की सहायता से इन महिलाओ को पोषण सम्बंधित जरूरी आहार अतिरिक्त रूप से न केवल गर्भवती महिलाओ को अपितु स्तनपान करवाने वाली महिलाओ को भी दिया जाएगा।
  • पहाड़ी कोरवा समुदाय विशेष महिलाओ के लिए संचालित इस योजना को प्रारंभिक रूप से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा जिले की महिलाओ के लिए चलाया जाएगा।
  • अन्य क्षेत्रों में रहने वाली इस समुदाय की महिलाओ को योजना का लाभ इसके विस्तारण होने पर दिया जाएगा।
  • ऐसी महिलाए जो कोरवा समुदाय विशेष से सम्बंधित नहीं है उन्हें इस मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत दी जाने वाली पोषण युक्त आहार की संख्या और उसकी मात्रा कितनी होगी इसकी जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
  • इसके साथ योजना के लिए आवेदन किस माध्यम से होगा उसकी प्रक्रिया सम्बंधित जानकारी उपलब्ध होना बाकी है।
  • जैसे ही योजना के इन पहलुओं पर सरकार द्वारा विशेष दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे तो उनको विस्तार रूप में यहाँ साझा कर दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना से जुडी किसी भी प्रकार की नवीनतम जानकारी के लिए लाभार्थी महिला हमारे इस पेज को अवश्य से सब्सक्राइब कर ले।

योजना में लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ

  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना के द्वारा राज्य की लाभार्थी महिलाओ को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे : -
    • शिशु को स्तनपान कराने वाली और गर्भवती महिलाओ को अतिरिक्त पोषण आहार।
    • योजना का लाभ आंगनवाड़ी केंद्र या नजदीकी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से उपलब्ध होगा।

पात्रता की शर्तें

  • मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का लाभ केवल उन्ही महिलाओ को प्राप्त होगा जो निम्नलिखित पात्रता को पूर्ण करेंगी : -
    • आवेदक राज्य की स्थायी निवासी महिला हो।
    • आवेदक महिला गर्भवती या स्तनपान कराने वाली हो।
    • आवेदक महिला विशेष पिछड़ी जनजाति यानी पहाड़ी कोरवा समुदाय से हो।

लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना के लिए आवेदन जमा करते समय आवेदकों को निम्नलिखित दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे : -
    • आधार कार्ड।
    • राशन कार्ड।
    • जाती प्रमाण पत्र।
    • निवास प्रमाण पत्र।
    • एवं योजना निर्देशित अन्य दस्तावेज।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  • पात्र लाभार्थी महिला मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना के लिए आवेदन कर सकती है।
  • मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना के आवेदन पत्र ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से स्वीकारे जा सकते है, जिसकी सूचना अभी उपलब्ध नहीं है।
  • ऑफलाइन आवेदन की स्थिति में आवेदकों को सर्वप्रथम योजना का आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • वही ऑनलाइन आवेदन की अवस्था में आवेदक को दर्शायी गई वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • आवेदक महिला को योजना के आवेदन पत्र में अपने जरूरी विवरण दर्ज करने आवश्यक है।
  • इसके साथ ही उक्त आवेदक को अपने समस्त दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।
  • पूर्ण रूप से भरे इस आवेदन पत्र को दर्शाए गए माध्यम से जमा कर दे।
  • विभाग द्वारा सत्यापित आवेदकों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • सूचना जारी ना होने के चलते आवेदन की प्रक्रिया संभावित है जिसमे जरूरी बदलाव निश्चित है।

योजना के महत्वपूर्ण लिंक

  • मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना के आवेदन पत्र अभी उपलब्ध नहीं हुए है।
  • विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना के दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

संपर्क कैसे करे

अगर योजनाओं के बारे में आपका कोई सवाल है, तो उसे योजना के फोरम में सबमिट करें और जवाब पाएँ:

बेझिझक लिंक पर क्लिक करें और चर्चा में शामिल हों!

यह फोरम निम्न कामों के लिए एक बेहतरीन जगह है:

  • सवाल पूछें: अगर आपके मन में योजना से जुड़ा कोई सवाल है या आप इस विषय के किसी पहलू के बारे में और जानकारी चाहते हैं।
  • योजना से जुडी अपनी बातें साझा करें: अपनी जानकारी और अनुभव शेयर करें।
  • दूसरों से जुड़ें: कम्युनिटी से जुड़ें और दूसरों से सीखें।

हम आपको इस फ़ोरम में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस बेहतरीन रिसोर्स का पूरा फ़ायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित करते है।

लाभार्थी व्यक्ति का प्रकार योजना का प्रकार सरकार

नई टिप्पणी जोड़ें

सादा टेक्स्ट

  • No HTML tags allowed.
  • लाइन और पैराग्राफ स्वतः भंजन